Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

हरियालो राजस्थान: 12 लाख पौधों का लक्ष्य, 4 लाख वितरित!

BSBhanu Sharma
Jul 19, 2025 09:04:04
Dholpur, Rajasthan
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, अब तक 4 लाख वितरित। धौलपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत धौलपुर जिले में इस वर्ष बरसाती मौसम में वन विभाग द्वारा 12 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है। इस दिशा में अब तक चार लाख पौधे विभिन्न संस्थाओं व आमजन को वितरित किए जा चुके हैं। वन अधिकारी चेतन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 12 लाख पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें से वन क्षेत्र में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक वन क्षेत्रों में करीब 3 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। शेष पौधारोपण विभागीय परिसरों, विद्यालयों, सड़क किनारे, पंचायतों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। ये पौधे जिले की कुल आठ नर्सरियों में तैयार किए गए हैं। चेतन कुमार ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, नगरपरिषद, पंचायत समितियों व जिला प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है वन विभाग का मानना है कि यह अभियान जिले में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जलवायु संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने स्तर पर पौधारोपण कर इस अभियान में भागीदार बनें Byte. वी चेतन कुमार वन अधिकारी
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top