Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मारी बाजी, प्रदेश में पहला!

NTNagendra Tripathi
Jul 19, 2025 11:32:27
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग में गोरखपुर नगर निगम ने मारी बाजी, देश में चौथा व प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। गोरखपुर महानगर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता के लिए किए गए बेहतरीन कार्यों की बदौलत नगर निगम गोरखपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए देशभर के 101 शहरों में चौथा व प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर 3 लाख से 10 लाख की जनसंख्या वाली श्रेणी में निगम को यह उपलब्धि हासिल हुई है। स्वच्छता सर्वेक्षण की यह रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 18 रैंक का सुधार आया है। इसके अलावा नगर निगम गोरखपुर ने तीन और राष्ट्रीय उपलब्धियां भी हासिल की है। निगम को सफाई कर्मचारी की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से किए गए इंतजाम के लिए स्वच्छता मित्र सुरक्षा शहर की श्रेणी में देश भर में तीसरा रैंक हासिल किया है। वहीं ठोस अपशिस्ट प्रबंधन के लिए गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार रैंकिंग और अपशिष्ट पानी के पुन इस्तेमाल और अन्य इंतजाम के लिए वाटर प्लस सिटी का दर्जा भी हासिल हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी इन उपलब्धियां के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिया। आज दिल्ली से गोरखपुर पहुंचने पर नगर आयुक्त का भव्य स्वागत किया गया। बाईट- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरावल ने इस उपलब्धि के लिए नगर वासियों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि उन नगर वासियों के सहयोग से आज गोरखपुर नगर निगम को यह पुरस्कार मिला है। बाईट- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top