Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Buxar802101

गंगा में बाढ़ का कहर, बक्सर के गांवों का संपर्क टूटा!

AKAjay Kumar Rai
Jul 20, 2025 01:00:42
Buxar, Bihar
एंकर- बक्सर में गंगा नदी कहर मचाना शुरू कर दी है। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण दियारा इलाके के तीन प्रखंड के दर्जनों गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बाढ़ के कारण सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर प्रखंड के दर्जनों गांव चपेट में आ गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर किसी तरह बाढ़ का पानी पर कर अपने मंजिल तक पहुच रहे है। वही दियारा इलाके में बाढ़ की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिलाधिकारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को हर मदद देने की आश्वासन दिया।जिलाधिकारी डॉ विद्या नन्द सिह ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 60.32 मीटर से 75 सेंटीमीटर नीचे है।गंगा नदी का वाटर लेवल 59.60 मीटर तक पहुचा हुआ है। गंगा नदी का पानी दो सेंटीमीटर प्रति घण्टा के रफ्तार बढ़ रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बक्सर के रामरेखा घाट से लेकर दियरा इलाके तक निरीक्षण किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को हर मदद समय से दी जाएगी लोगों को आपदा के समय में राहत और बचाव कार्य भी किया जाएगा। बाइट डॉ विद्या नन्द सिह डीएम बक्सर
7
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top