Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Godda814133

गोड्डा विद्यालय में छात्रों के बीच भयंकर झड़प, 15 दिन से चल रहा था विवाद!

SBSantosh Bhagat
Jul 18, 2025 15:00:13
Godda, Jharkhand
गोड्डा का प्रसिद्ध विद्यालय आज छात्रों का  रणक्षेत्र बन गया। छात्रावास के लड़के और रेगुलर विद्यार्थियों के दो गुटों में  जमकर मारपीट हो गई।  रोड़ेबाजी भी हुई।घटना पोड़ैयाहाट थाना से सटे संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय की है।दो छात्रों का सिर फूट गया है।करीब दर्जन भर छात्रों को चोटें आई हैं। घटना टिफिन के वक्त घटी। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।झड़प में वर्ग नौ और दस के छात्र शामिल थे।विद्यालय प्रबंधन आवश्यक कार्यवाही करने में लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व से विद्यालय में आपस के दोनों गुटों के छात्रों के बीच विवाद चल रहा था।इसके पूर्व छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा दोनों गुटों के छात्रों को समझा बूझकर मामला को शांत कर दिया था। लेकिन दोनों गुटों के छात्रों के बीच गुस्सा शांत नहीं हुआ था और शुक्रवार दोपहर बाद मामला बिगड़ गया और दोनों गुट के छात्रों के बीच जमकर पत्थर बाजी हुई।और विद्यालय मे भी आंशिक क्षति पहुंची है। बाइट1 छात्र बाइट2 फादर राजू_प्रिंसिपल बाइट3 रजनीश कुमार _SI _पोड़ैयाहाट थाना
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top