Back
किसानों ने जी मीडिया को धन्यवाद दिया, विधायक पहुंचे समस्या का समाधान करने!
NJNarendra Jaiswal
FollowJul 20, 2025 01:31:48
Kaimur, Bihar
मुकुल जायसवाल
..... *कैमूर में जी मीडिया के खबर का हुआ बड़ा असर किसानों ने दोनों हाथ जोड़कर जी बिहार की मीडिया को दिया धन्यवाद......*
सलग - हजारों एकड़ फसल डुबने और सड़क पर 2 फ़ीट पानी चलने की खबर जी मीडिया पर चलने के बाद पहुंचे विधायक और पदाधिकारी किसानों ने जी मीडिया को दिया धन्यवाद।
वियो - कैमुर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चंडेश और कलानी पथ पर 2 फीट ऊंचा पानी चलने और तीन पंचायतों के लगभग 09 गांवों के हजारों एकड़ की फसल डुबने की खबर जी मीडिया पर प्रमुखता से चलने के बाद रामगढ़ विधायक अशोक सिंह कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, रामगढ़ और नुआंव अंचल के अंचल अधिकारियों को लेकर गोरिया नदी का जायजा लेने पहुंचे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया की जितने भी किसानों का ईस बाढ़ की फसल से नुकसान हुआ है इसका आकलन कर सरकर को मुआवजा को लेकर रिपोर्ट भेजा जाए। विधायक के ईएस पहल पर किसानों में काफी खुशी देखी गई। और किसानों ने दोनों हाथ जोड़कर जी मीडिया को की पहल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जी मीडिया पर खबर चलने की परिणाम है कि आज विधायक और पदाधिकारी समस्या का समाधान करने पहुंचे हैं।
जी मीडिया से खास बातचीत में किसान अरुण कुमार राय ने दोनों हाथ जोड़कर जी मीडिया को अपने और अपने पंचायत के तरफ से धन्यवाद देते हुए कहा कि जी मीडिया पर खबर चलने के बाद आज रामगढ़ के विधायक अशोक कुमार सिंह और जिला के अधिकारी और आंचल के अधिकारी पहुंचे हैं और किसानों के जमीन का सर्वे कर वे और फसल क्षति का अनुमान का कार्य करेंगे हम लोग को देखना है कि फसल क्षति का मुआवजा मिलता है कि नहीं मिलता है। लेकिन जी मीडिया के प्रयास से आज किसानों में जान आई है अब लग रहा है कि कुछ होने वाला है । जिला के अधिकारी को बताया कि नदी के दोनों तरफ तटबंध बना दिया जाए और हम लोग जमीन देने के लिए तैयार हैं इसका स्थाई निदान किया जाए कि हम लोग के बच्चों का भविष्य सवार सके और अपना भी सवार सके और जो हम लोग के खेत का जो फसल नुकसान हुआ है उसके मुआवजा कभी बात किए हैं ।
रामगढ़ विधानसभा के बीजेपी विधायक अशोक सिंह ने कहा एक दिन की बारिश में गोरिया नदी में बाढ़ आ जाता है। इधर तीन पंचायत के किसानों का फसल पुरी तरह जलमग्न हो जाता है। सड़क पर पानी चलने लगता है जिसमें जिले के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। किसानों के होने वाले फसल नुकसान का इन लोगों के द्वारा आकलन किया जा रहा है। साथ ही यहां पर बड़ा पुल बनाने और नदी की सफाई करने को लेकर मैने सदन में भी आवाज उठाया है। जिसका निराकरण जल्द होगा ।
बाइट - अशोक सिंह - बीजेपी विधायक, रामगढ़
......अरुण कुमार राय,किसान...
.......वॉक थ्रू.....
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement