Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaushambi212217

कौशांबी में लूट के बाद मुठभेड़: बदमाश घायल, साथी फरार!

AMALI MUKTA
Jul 19, 2025 01:31:40
Kaushambi, Uttar Pradesh
SLUG: लूट के बाद मुठभेड़ में बदमाश घायल ANCHOR- कौशांबी जिले में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। VO- घटना शुक्रवार देर रात की है। थाना पिपरी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि थाना महेवाघाट के कुमियावा क्षेत्र में एक किराना व्यापारी से दो बदमाशों ने लूट की है और वे पिपरी की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेवाघाट और थानाध्यक्ष पिपरी संयुक्त रूप से पुलिस फोर्स के साथ लोधौर-रसूलपुर ब्यूर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक आती दिखी। जब पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी और हलधरमऊ की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, लूट का सामान और चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम धनराज पुत्र नंदलाल निवासी करारी बताया और बताया कि उसने अपने मामा के लड़के के साथ मिलकर किराना व्यापारी से लूट की थी। उसने ये भी कबूल किया कि करीब एक महीने पहले मखऊपुर तिराहा से एक महिला का मंगलसूत्र भी छीना था। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट को बुला लिया है। फरार बदमाश की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है। BYTE- अभिषेक सिंह, सीओ चायल
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top