Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीतापुर में बोतल के विवाद ने ली जान, पुलिस ने खोला हत्या का राज!

RDRAJKUMAR DIXIT
Jul 19, 2025 13:05:43
Sitapur, Uttar Pradesh
ANCHOR -यूपी के सीतापुर में पुलिस ने सनसनी के हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बोतल से पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ईश्वरदीन की ईंट से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल ईट को बरामद कर लिया है। आपको बता दें कि वारदात बीते 22 जून की है। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जजोर में एक खेत में ट्यूबल के पास चारपाई पर ईश्वर दीन का शव मिला था। मृतक ग्राम टिकौली का रहने वाला था। वही इस खुलासे पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है अटरिया थाना क्षेत्र से सूचना मिली थी कि एक ट्यूबल पर ईश्वर दीन नामक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। हत्या और एससी एसटी में अभियोग पंजीकृत किया गया था। दो आरोपी नामजद थे यह लोग ईश्वर दीन के ट्यूबल पर गए थे और ईश्वर दीन ने बोतल से पानी पी लिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया जिसके बाद वारदात को इन लोगों ने अंजाम दिया। बाइट–दुर्गेश सिंह (ASP दक्षिणी)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top