Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
East Singhbhum831001

गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग वृद्ध की मौत: कौन है जिम्मेदार?

RKRANJEET Kumar OJHA
Jul 19, 2025 08:34:43
Jamshedpur, Jharkhand
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज के अभाव में एक दिव्यांग वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध तीन दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगा रहा था, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय पर वृद्ध का इलाज होता, तो उसकी मौत नहीं होती। स्थानीय पूर्व पार्षद सचिन सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पर वृद्ध की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर वृद्ध का ईलाज किया जाता तो दिव्यांग वृद्ध की मौत नहीं होती। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने वृद्ध की मौत की जिम्मेदारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि वृद्ध को कहीं और से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर छोड़ा गया था। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने वृद्ध को चार दिनों से स्वास्थ्य केंद्र के इर्द-गिर्द घूमते हुए देखा था। इस घटना ने गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं। बाइट: चिकित्सा पदाधिकारी (महिला) बाईट.... ए एस आई, गम्हारिया, थाना। बाइट: पूर्व पार्षद, सचिन सिंह।
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top