Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

नंदी देव की जान बचाने के लिए गो सेवक ने दिखाई बहादुरी!

DCDilip Chouhan
Jul 20, 2025 07:31:12
Ajmer, Rajasthan
ब्यावर। शहर के निकटवर्ती ग्राम लसाडिय़ा स्थित कुएं में एक नंदी देव गिर गए। कुएं में नंदी देव गिरने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वंद गौमातरम चेरिटेबल ट्रस्ट को दी। सूचना मिलते ही चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा सदस्य हाइड्रो मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गो सेवक मोनू गहलोत ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कुएं में नीचे उतरकर नंदी देव को रस्सियों से बांध कर हाईड्रो मशीन के माध्यम से बाहर निकलवाया। कुएं में गिरने के दौरान नंदी देव के शरीर पर कुछ चोंटे आई। जिसे बाद में एबुंलैंस के माध्यम से उपचार केन्द्र ले जाकर उपचार किया।
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top