Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

चेतन बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का पुतला दहन, क्या है सियासी उबाल?

GBGovindram Bareth
Jul 19, 2025 07:02:12
Saiki, Bihar
स्लग: पुतला दहन। चेतन बघेल की गिरफ्तारी पर सियासी उबाल, ED का पुतला दहन एंकर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ED के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने सरायपाली चौक पर ईडी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भी कांग्रेस भाजपा को आईना दिखाती है, केंद्र सरकार डरकर ईडी जैसी एजेंसियों को सामने कर देती है। वी.ओ.: चेतन बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पुतला दहन जैसे आंदोलन तेज़ हो चुके हैं। सरसीवा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरायपाली चौक पर ईडी का पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा विरोधी नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब भी कांग्रेस भाजपा की विफलताओं को उजागर करती है, केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर डराने का काम करती है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं, आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। BITE - ताराचंद देवांगन (जिला कांग्रेस अध्यक्ष सारंगढ़)
3
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top