Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Haridwar247667

रुड़की में कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ पुतला दहन!

VTVinit Tyagi
Jul 20, 2025 08:34:48
Roorkee, Uttarakhand
रुड़की। एंकर - रुड़की में कूड़े के ढेर और गंदगी से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर और सहायक नगर अधिकारी का पुतला दहन कर नगर निगम को चेतावनी दी गई है। रुड़की के एसडीएम चौक के पास आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने मेयर बलजीत कौर और सहायक नगर अधिकारी का पुतला दहन किया। आरोप है कि वार्ड-8 समेत सिविल लाइंस इलाके में प्राइवेट रिक्शा चालक घर-घर और होटलों से कूड़ा इकट्ठा कर तिराहे पर डाल रहे हैं जिससे गंदगी फैल रही है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का कहना है कि नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह कूड़ा सीधे डंपिंग ग्राउंड तक ले जाए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार की वजह से वार्ड में बदबू और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 10 दिन में सफाई नहीं हुई तो नगर निगम पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाईट - राजेंद्र चौधरी ( महानगर अध्यक्ष कांग्रेस )
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top