Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jind126102

सीएम नायब सैनी ने कहा: अगली बार चंडीगढ़ भेजना है!

G1GULSHAN 1
Jul 19, 2025 07:37:37
Jind, Haryana
थोड़ी सी कमी रह गई, नही तो आपने भी भेज दिया था चंडीगढ़ : सीएम नायब सैनी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान अग्रवाल भवन का उद्घाटन व कामधेनू गौशाला का किया पूजन गऊशाला व धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा जींद से गुलशन चावला हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने कहा कि आपके आर्शीवाद से जिन्होंने इस क्षेत्र में चुनाव लड़ा (योगेश बैरागी), थोड़ी सी कमी रह गई नही तो भेज दिया था चंडीगढ़। अगली बार यह कमी दूर कर दियो। हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सैनी शनिवार को जुलाना में आयोजित दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम नायब सैनी ने यहां अग्रवाल भवन का उद्घाटन किया और दूसरा कामधेनू गऊशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने गऊशाला व धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रेखा गुप्ता पहली बार अपने पैतृक गांव में आई है। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का जीता जागता प्रमाण अग्रवाल धर्मशाला है। जो समाज को समर्पित हुई है। महाराजा अग्रसेन ने वर्षों पहले एक नई दिशा देने का काम किया था। वो महाराज अग्रसेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंंने सिखाया है कि समाज एक व्यक्ति से नही बल्कि सबके सहयोग से बनता है और आगे बढ़ता है। समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। यह धर्मशाला सामाजिक समरस्ता का केंद्र बनेगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि साधारण परिवार के बच्चे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा के नेतृत्व के अंदर देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि रेखा गुप्ता एक साधारण परिवार में जन्म लेकर, एक विचार से जुड़ कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। आजादी के बाद अगर भारत ने विकास की नई ऊंचाई छुई है तो वर्ष 2014 के बाद भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदला है। प्रधानमंत्री नए-नए प्रकल्पों के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत 91वें स्थान से विकास के मामले में चौथे स्थान पर आज आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों का यह एजेंडा नही था। मोदी के नेतृत्व में दोनों सरकारें दिल्ली व हरियाणा को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट बनेगा, इस सपने को साकार करने का काम दोनों सरकारें कर रही हैं। सीएम ने कहा कि एबीवीपी में, संगठन में रह कर देशहित में रेखा गुप्ता ने काम किया है। साधारण परिवार के बालक को महत्पूर्ण पद बैठा कर देश को आगे बढाने का काम करेंगे। दिल्ली विकास के मामले में नई ऊंचाई छुएगा। वो रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हैं। हम सभी संकल्प लें कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top