Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

अभय चौटाला ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना, क्या है उनकी अगली चाल?

DKDARSHAN KAIT
Jul 19, 2025 11:05:35
Kurukshetra, Haryana
इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के 7 जिले के कायकर्ताओं की कुरुक्षेत्र में बैठक, इनेलो ( INLD) पार्टी के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला पार्टी ने मुख्य रूप से शिरकत,अभय सिंह बोले- कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का दिमाग आ गया घुटनों में, अभय सिंह ने कांग्रेस और भाजपा पर भी साधा निशान कुरुक्षेत्र:- इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के 7 जिलों के कार्यकर्ताओं की आज कुरुक्षेत्र में बैठक हुई। इस बैठक में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के सुप्रीम अभय सिंह चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की। वही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व भी इस बैठक में पहुंचा। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस,भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का संगठन बनाने के लिए हरियाणा में राहुल गांधी खुद आए थे और 30 जून की लास्ट तारीख देकर गए थे लेकिन अब अगली 30 तारीख आने वाली है लेकिन अब तक उनका संगठन नहीं बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्राइम और नशा लगातार बढ़ता जा रहा है।वही प्रदेश में हो रही DAP खाद की किल्लत के सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का दिमाग लगता है घुटनों में आ गया है। जो पोर्टल से खाद लेने की बात कह रहे है।वही अभय सिंह चौटाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को आम आदमी भूल जाएगा। उन्होंने कहा कि आब केजरीवाल को कहीं कुछ नहीं दिख रहा तो वह पंजाब में लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो केजरीवाल अपने आप को हरियाणा का बेटा कहते है लेकिन हरियाणा के हक का पानी पंजाब में रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में SYL का पानी इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ही लेकर आएगी। बाईट:- अभय सिंह चौटाला
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top