Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

सुपौल में दिन दहाड़े युवक को गोली, हालत गंभीर!

SJSubhash Jha
Jul 19, 2025 12:37:19
Supal, Bihar
रिपोर्ट= सुभाष चंद्रा, सुपौल। स्लग= सुपौल में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस। एंकर= सुपौल सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दिया है। गोली लगने से युवक की हालत गंभीर है। जिसे निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना सदर बाजार के बीएसएस कॉलेज के पास की बताई जा रही है। घायल युवक मनीष कुमार सुधा डेयरी में काम करता है। बताया गया कि सुकुमारपुर निवासी मनीष कुमार सुधा डेयरी में रोज की तरह अपना काम निबटा कर घर लौट रहा था, तभी बीएसएस कॉलेज के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दी है। गोली युवक की कमर में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल गोली मारने के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इलाके में अचानक हुई दिन दहाड़े इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। बाइट= अनिरुद्ध कुमार, सदर थानाध्यक्ष, सुपौल। बाइट= शिवजी साह, घायल के चाचा।
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top