Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400003
जलगांव में अककल कोह के مدارس पर आरोपों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन
AZAmzad Zee
Dec 09, 2025 14:05:26
Mumbai, Maharashtra
اککل کوہ کے مدارس پر بےبنیاد الزامات کے خلاف جلگاؤں میں شدید احتجاج کیرت سومیّیا کے خلاف غیر جانبدارانہ تحقیق اور قانونی کارروائی کا مطالبہ جلگاؤں ضلع ایکتا سنگٹھن کی جانب سے آج دوپہر 3 بجے سے 4 بجے تک جلگاؤں کلکٹر آفس کے باہر ایک گھنٹے کا پُرامن مگر سخت احتجاجی مظاہرہ کیا گیا۔ اس احتجاج کا مقصد اککل کوہ (ضلع نندوربار، مہاراشٹر) کے مدارس اور اقلیتی تعلیمی اداروں پر لگائے گئے جھوٹے، بےبنیاد اور اشتعال انگیز الزامات کے خلاف اپنی آواز بلند کرنا تھا。 یہ احتجاج بی جے پی کے سابق رکن پارلیمنٹ کیرت سومیّیا کی جانب سے 26 نومبر 2025 کو ممبئی میں پریس کانفرنس کے دوران جامعہ ملیہ اشاعت العلوم اککل کوہ اور اس کی شاخوں پر کیے گئے بے بنیاد الزامات کے سخت ردِعمل کے طور پر منعقد کیا گیا。 جلگاؤں ضلع ایکتا سنگٹھن کا حکومت و انتظامیہ کو مطالباتی مکتوب احتجاجی مظاہرین نے جلگاؤں کے کلکٹر راہول گھوگے کے توسط سے: محترمہ صدرِ جمہوریہ ہند وزیر اعلیٰ، مہاراشٹر اور دیگر متعلقہ اعلیٰ انتظامی افسران کو ایک تحریری عرضداشت پیش کی، جس میں درج ذیل مطالبات شامل تھے
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMahendra Dubey
Dec 09, 2025 15:05:03
Damoh, Madhya Pradesh:विश्व विजेता ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की सदस्य सुषमा पटेल विश्व कप में विजय हासिल करने के बाद अपने गृह जिले दमोह में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में पहुंची और उन्होंने यहां बास्केट बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सुषमा दमोह जिले के जबेरा की रहने वाली है और दिव्यांग है जो कि भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है और हाल ही में उन्होंने ब्लाइंड महिलाओं के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर विजय हासिल की है। सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुई सुषमा ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम खेलों के महत्व को समझते है और निचले स्तर के खिलाड़ियों को मौका मिले इसके लिए कोशिश कर रहे है सांसद खेल महोत्सव इसका उदाहरण है। इसके साथ ही सुषमा ने दमोह के कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की, कलेक्टर कार्यालय में डीएम और एसपी ने इनका भव्य स्वागत किया और उनसे उनके जीवन और संघर्ष के बारे में जाना। सुषमा ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए तो मीडिया को बताया कि विश्व कप के मैच कितने कठिन थे और महिला टीम ने कैसे इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 09, 2025 15:04:42
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। युवक पर चाकू और पत्थरों से जानलेवा हमला।सिविल लाइन थाने में नामजद FIR दर्ज,आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीती रात एक वकील पर धारदार हथियार और पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। युवती को ले जाने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में दबिश दे रही है। देर रात वकील शिवांश पारासर अपनी परिचित युवती को कार से शांति नगर से कोनी की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही वे चर्डा बाड़ी पहुंचे, सामने से आई एक कार ने उन्हें रुकवाया। कार से उतरे कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे ने युवती को साथ ले जाने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बहस बढ़ने पर शिवांश कार से बाहर आए, तभी बुलेट से वहां पहुंचे राजवीर बाबरा ने कथित तौर पर बाइक चढ़ाकर हमला करने की कोशिश की। पीड़ित युवक ने बाइक पकड़कर गिरा दी, लेकिन इसके बाद राजवीर ने अपने पास रखे धारदार चाकू से शिवांश के सिर, कमर, गले और आंख के नीचे कई वार किए। वहीं अन्य साथियों ने पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घायल शिवांश पास के मेडिकल स्टोर तक पहुंचे और वहां से अपने दोस्तों को बुलाया। दोनों की मदद से वे थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजवीर बाबरा, कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे समेत अन्य के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है। बाइट–शिवांश पारासर (पीड़ित) बाइट–एस आर साहू (टी आई सिविल लाइन)
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Dec 09, 2025 15:04:20
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मनेंद्रगढ़ डीएफओ कार्यालय का घेराव करने हजारों की तादाद में कांग्रेसी पहुँचे। अपनी पांच सूत्रीय मांगों में बैगा जनजाति के आवास तोड़ने वाले वन विभाग के कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही, जंगलों में हो रही अवैध कटाई व तस्करी की जांच, मनेंद्रगढ़ क्षेत्रों में खुले आम घूम रहे वन जिओ को रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ा जाय, फॉसिल्क पार्क व महुआ बचाओ अभियान CEA मद में भ्रष्टाचार की जांच हो साथ ही भ्रष्ट वन मंडला अधिकारी को हटाने की तत्काल कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के द्वारा खान नर्सिंग होम के पास बड़ी तादाद में कांग्रेसी एकत्रित हुए जहां कांग्रेसियों के द्वारा जमकर भाषण दिया गया और डीएफओ मनीष कश्यप पर आरोप लगाया गया कहा गया कि अगर डीएफओ मनीष कश्यप का ट्रांसफर नही होता है तो हम लोग अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करेंगे। वही कांग्रेसियों ने भाषण के बाद डीएफओ कार्यालय घेरने के लिए निकल पड़े जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सहित जिले पंचायत के उपाध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस बैरिटेक पहुँचे जहां प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पहले से ही तीन बैरिकेड और सरगुजा से पुलिस बुला कर रखी थी। वही पुलिस विभाग के साथ वन विभाग के कर्मचारी भी सुरक्षा में लगे थे जिसके बाद कांग्रेसी बड़ी मुश्किल से पहले बैरिटेक क्रॉस कर पाए वही दूसरी बैरिटेक को पार नहीं कर पाए जिसके बाद कांग्रेस के नेता वही धरना पर बैठ कर नारे बाजी कर रहे थे और फिर मुख्यमंत्री के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा और कहा गया कि जल्द ही अगर डीएफओ को हटाया नही गया तो हम सब लोग वन विभाग के कार्यालय के सामने धरना देंगे अनिश्चित कालीन करने की बात कही। वही मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना ग्राम सभा के आदिवासियों की भूमि को उद्योगपतियों को दे दिया गया। उनकी जमीन को वापस किया जाए और बैगा जनजाति के लोगों का मकान भी तोड़ा गया उनको मुआवजा दिया जाए और भ्रष्टाचार डीएफओ को तत्काल हटाया जाए। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। भ्रष्टाचार डीएफओ कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले समय में हम लोग यहाँ कार्यालय के सामने भूखहड़تال में बैठेंगे। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जब से बनी है हमारे आदिवासी भाइयों के जल जंगल जमीन लेने का काम रही और फिर इमारती लकड़ियों की तस्करी कर के माफियाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है वही जो प्रदेश का मद है जो जिले का दूसरा वन मंडल है जहां CEA मद में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा कहा गया कि जो भी आवश्यक प्रोटोकॉल है उसके तहत पुलिस बल व मजिस्ट्रेट लगाए गए थे वही कांग्रेस पार्टी की कुछ शिकायतें है उसको लेकर घेराव किया गया था। बाइट - 1 अशोक श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष) कांग्रेस बाइट - 2 गुलाब कमरो (पूर्व विधायक) भरतपुर , सोनहत बाइट - 3 लिंगराज सिदार (एसडीएम) मनेंद्रगढ़
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Dec 09, 2025 15:03:43
Katihar, Bihar:मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला है. खुदरा विक्रेताओं के लिए 5 प्रतिशत इनवॉइस मार्जिन मिलना न्यायसंगत है. बिहार में Oppo कंपनी के अधिकारी के धर्मिता एवं उनके तानाशाही रवैये के खिलाफ शंखनाद संपर्क अभियान है. सूबे में खुदरा विक्रेताओं को इनवॉइस मार्जिन 1.5 प्रतिशत मिल रहा. बिहार में कंपनी का मार्जिन औसतन केवल 1.60 प्रतिशत से शुरू होता. कंपनी के पारदर्शिता की कमी के कारण इसका व्यापार हमें अस्वीकार्य है. विरोध में बिहार के मोबाइल व्यापारी गोलबंद हो गए और चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है जो 20 दिसंबर तक चलेगा. आल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के बिहार राज्य इकाई के द्वारा शहर के गर्ल्स स्कूल रोड सहित कई भागों में स्थित कई प्रतिष्ठान में Oppo अधिकारी के धर्मिता एवं उनके तानाशाही रवैये के खिलाफ शंखनाद अभियान किया.
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Dec 09, 2025 15:02:12
Haldwani, Uttarakhand:ANCHOR : हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले में SSP नैनीताल के सख्त निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है, जनपद के सभी बैरियरों, मुख्य मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ड्रोन सर्विलांस के जरिये व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में कड़ी निगरानी है, ये है सुरक्षा घेरा : * प्रत्येक सेक्टर में सीनियर अफ़सर स्वयं मौजूद * * दरोगा स्तर के अधिकारियों की अगुआई में टीमें मैदान में सक्रिय * वाहन—व्यक्ति—सामान का सत्यापन जारी हाई-इंटेंसिटी सुरक्षा व्यवस्था * पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर व आधुनिक ऑटोमेटिक असलहों से लैस * * हर संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्यवाही * * अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण एवं सत्यापन पर विशेष फोकस * बीडीएस व डॉग स्वाड टीम द्वारा चैकिंग की जा रही है。 सभी एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग * शहर के भीतरी हिस्सों में पैदल गश्त बढ़ाई गई * भीड़भाड़, चौराहों और एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स पर पुलिस की तैनाती मजबूत
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Dec 09, 2025 15:01:56
Patna, Bihar:रजनीश पटना AIMIM के विधायक मो. मुर्शीद आलम सोमवार को पार्टी के अख्तरुल ईमान के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग में मुलाकात की मुर्शीद आलम ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार मेरे राजनीतिम गुरु हैं ...मुझे राजनीति में लाने वाले हैं नीतीश कुमार ....मै उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता हूं नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाया है मैं दूसरे दल में जरूर हूँ लेकिन नीतीश कुमार के एहसान को नहीं भूल सकता हूं ...मै एहसान फरामोश नहीं हूँ 2014 में मुझे नीतीश कुमार ने जेडीयू में शामिल कराया था अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर ही मैने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है बाइट 1 मुर्शीद आलम एआईएमआईएम विधायक
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 09, 2025 15:01:35
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Dec 09, 2025 15:01:19
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर कस्बे में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से एक घर में आग लग गई। इस हादसे में चार लोग झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को श्रीगंगानगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का सादुलशहर में ही इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, घर में गैस सिलेंडर की अदला-बदली की जा रही थी, इसी दौरान गैस लीक हो गई। पास में चूल्हे में आग जल रही थी, जिसकी वजह से सिलेंडर ने तुरंत आग पकड़ ली और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोग झुलस चुके थे।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Dec 09, 2025 15:01:03
Churu, Rajasthan:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दलबल के साथ शहर का निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था में सुधार करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सादुलपुर में काली फिल्म लगाकर घूमने, मोटरसाइकिल में पटाखा फिट कर बजाने, क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाने और तेज गति से चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई। नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह ने मंगलवार शाम शहर में पैदल घूमकर निरीक्षण किया और दुकानदारों व लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण की स्थिति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य बाजार, बस स्टैंड मार्ग, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों से होते हुए एक-एक पॉइंट का निरीक्षण किया; ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही। एएसपी ने सुरक्षा व कानून-व्यवस्था का संदेश दिया। फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों से कहा कि सड़क आम जनता की सुविधा के लिए है; अगले दो-चार दिनों में अतिक्रमण हटाने के लिए स्वेच्छा से कदम उठाए जाएँ। नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से पुलिस कार्रवाई करेगी ताकि यातायात सुचारू रूप से चले और राहगीरों को कोई परेशानी न हो। द्वार पर थानां अधिकारी राजेश कुमार सिहाग आदि मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात अव्यवस्था और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Dec 09, 2025 15:00:48
Jaipur, Rajasthan:नोट— खबर की फीड 9 दिसंबर के ओएफसी पर PADHARO_PKG स्लग से भेजे गए दीवारों और filler के बिना मुख्य खबर इस प्रकार है: राजस्थान की पहचान दीपावली, तीज, गणगौर, जीप रैली जैसी विविध रंगों से जुड़ी है और पहली बार राजस्थानी पहचान एक मंच पर इकट्ठी हो रही है. देश-विदेश में बसे राजस्थानियों की जड़े राजस्थान की मिट्टी से जुड़ी हैं और आज जयपुर में निवेश, यादों और अपनापन के साथ लौट रहे हैं. जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन होगा जिसमें राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री और बड़े उद्योगपतियों तक मौजूद रहेंगे. एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरेंगे, नीतियों का अनावरण होगा और प्रवासी राजस्थानी योगदान को सलाम किया जाएगा. यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है—राजस्थान को वापस देने, जुड़ने और बढ़ते राजस्थान का हिस्सा बनने का दिन है. कार्यक्रमों के दौरान सुबह संवाद, दोपहर निवेश और शाम राजस्थानी संस्कृति की महक से भरपूर होगी. प्रवासी राजस्थानियों के 26 चैप्टर औरDomestic तथा international स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे. राजस्थान के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और उद्योग जगत के हस्तियों की मौजूदगी इस आयोजन को खास बनाएगी. निवेश समझौतों में तेजी और नीतियों के लॉन्च से राज्य की औद्योगिक गति को नई दिशा मिलेगी. लक्ष्य है प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराकर उनसे जुड़ाव की भावना को मजबूत करना. प्रवासी राजस्थानी दिवस का यह पहला आधिकारिक आयोजन है और भविष्य में हर वर्ष इसे और व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया गया है.
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Dec 09, 2025 15:00:36
Sambalpur, Odisha:ନାକଟିଦେଉଳ କୁ ଖବର ସଂଗ୍ରହ ପାଇଁ ଯାଉଥିବା ବେଳେ ବାଇକ ଦୁର୍ଘଟଣା ରେ ରେଢ଼ାଖୋଲ ଓଟିଭି ପ୍ରତିନିଧିଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିଲା । ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ନାକଟିଦେଉଳ କୁ ଖବର ସଂଗ୍ରହ ପାଇଁ ମୋଟର ସାଇକେଲରେ ଯାଉଥିବା ସମୟରେ ତାଙ୍କର ଅଧ ବାଟରେ ବାଇକ ଟି ଦୁର୍ଘଟଣା ଗ୍ରସ୍ତ ହୋଇଥିଲା । ସେଠାରେ ତାଙ୍କର ଦେହରେ ଏକ ଲୁହା ରଡ଼ ପଶିଯାଇଥିଲା । ତୁରନ୍ତ ତାଙ୍କୁ ସେଠାରୁ ଉଦ୍ଧାର କରାଯାଇ ପ୍ରଥମେ ତାଙ୍କୁ ନାକଟିଦେଉଳ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ର କୁ ନିଆଯାଇଥିଲା । ସ୍ଥିତି ଗୁରୁତର ଥିବାରୁ ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଥମେ ରେଡ଼ାଖୋଲ ଓ ପରବର୍ତ୍ତୀ ସମୟରେ ବୁର୍ଲା ବିମାସାର କୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଥିଲା । ସେଠାରେ ପହଁଚିବା ପରେ ତାଙ୍କ ଶରୀର ପରୀକ୍ଷା କରି ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିବା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି । ଭୀମସାର ବୁର୍ଲା ସୁପରିଟେଣ୍ଡଣ୍ଟ ପ୍ରକାଶ ଯେ ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ନାକଟିଦେଉଳ ପଂଚାୟତ ସମିତି ରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଓ ଆରକ୍ଷୀ ଅଧିକ୍ଷକଙ୍କ ଯୁଗ୍ମ ଅଭିଯୋଗ ଶୁଣାଣୀର ଖବର ସଂଗ୍ରହ ପାଇଁ ରେଢ଼ାଖୋଲ ଓଟିଭି ପ୍ରତିନିଧି ରମାକାନ୍ତ ମହାନନ୍ଦ ବାଇକରେ ଆସୁଥିବା ବେଳେ ରାଞ୍ଚି ବିଜୟ ଵାଡା ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଆଦର୍ଶ ବିଦ୍ୟାଳୟ ନିକଟସ୍ଥ ରାସ୍ତା ପାର୍ଶ୍ୱରେ ପୋତା ସୁରକ୍ଷା ଯାଇଥିବା ସିମେଣ୍ଟ ପୋଲରେ ଭାରସାମ୍ୟ ହରାଇ ପିଟି ହୋଇଥିଲେ । ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଯୋଗେ ତାଙ୍କୁ ନାକଟିଦେଉଳ ଡାକ୍ତର ଖାନାକାଣା ଯାଇ ପ୍ରାଥମିକ ଚିକିତ୍ସା ପରେ ଗୁରତର ଅବସ୍ଥାରେ ତାଙ୍କୁ ବୁର୍ଳା ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଇଥିଲା । ସେଠାରେ ଡାକ୍ତର ତାଙ୍କୁ ମୃତ ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି । ଏହା କୁ ନେଇ ତାଙ୍କର ମର ଶରୀର କୁ ରେଢ଼ାଖୋଲ ନିଆଯାଇ ତାଙ୍କର ଦାହ ସଂସ୍କାର ସମ୍ପର୍ଣ୍ଣ କରାଯାଇଛି । ବରତମାନ ତାଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ବାବଦେ କିଛି ଗୁଜବ ମଧ୍ୟ ମୁଣ୍ଡ ଟେକିଛି ; ସେ ଗଂଜେଇ ଚୋରା ଚାଲାଣ ବାବଦରେ ଖବର ପରିବେଷଣ ପାଇଁ କିଛି ଶତ୍ରୁତା କାରଣରୁ ତାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥାଇ ପାରେ ବୋଲି ଆଶଙ୍କା ପ୍ରକଟ କରାଯାଇଛି ।
0
comment0
Report
Dec 09, 2025 14:59:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top