Back
उज्जैन में काल भैरव अष्टमी का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ, सवारी कल निकलेगी
ASANIMESH SINGH
Nov 12, 2025 12:51:52
Ujjain, Madhya Pradesh
धर्मनगरी उज्जैन में भैरव अष्टमी पर भगवान काल भैरव का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्राचीन काल भैरव मंदिर में सुबह से विशेष पूजन-अर्चन का दौर जारी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भैरव अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान काल भैरव का प्रादुर्भाव हुआ था। इसी शुभ घड़ी में जन्म आरती के साथ भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान काल भैरव अपने भक्तों को आयु, आरोग्य, धन-संपत्ति और सिद्धि प्रदान करते हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि उनकी सच्चे मन से की गई हर मनोकामना भगवान अवश्य पूर्ण करते हैं। यहां भगवान को मदिरा का भोग लगाने की परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है।
मंदिर प्रशासक ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। दर्शन के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल जैसी सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
जन्मोत्सव के अगले दिन, गुरुवार को शाम 4 बजे बाबा काल भैरव की भव्य सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। सवारी पहले केंद्रीय भैरवगढ़ जेल पहुंचेगी, जहां कैदियों को दर्शन देने के बाद सिद्धवट घाट पहुंचेगी। पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः काल भैरव मंदिर लौटेगी। यह पूरा मार्ग लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है।
उधर, महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित कोटितीर्थ कुंड पर भैरव महाराज, विक्रांत भैरव और आताल-पाताल भैरव मंदिरों में भी दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-पाठ जारी हैं।
बाइट - काल भैरव पुजारी ओम प्रकाश चतुर्वेदी
बाइट - अनिल बोरसी सहायक प्रबंधक काल भैरव मंदिर
88
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 14:35:140
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 14:34:570
Report
VPVinay Pant
FollowNov 12, 2025 14:34:490
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 14:32:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 12, 2025 14:32:060
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 12, 2025 14:31:550
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 14:31:430
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowNov 12, 2025 14:31:290
Report
VPVinay Pant
FollowNov 12, 2025 14:31:150
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 12, 2025 14:30:560
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 12, 2025 14:30:380
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 12, 2025 14:30:260
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 12, 2025 14:30:100
Report
0
Report