Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shivpuri473638

नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा, कार भिड़ी; राहगीरों ने आग में फंसे लोगों को बचाया

PPPoonam Purohit
Dec 07, 2025 10:35:51
Shivpuri, Madhya Pradesh
नेशनल हाईवे पर ट्रक पलटा तभी कार घुसी: भीषण आग लगी, हादसे और आग से घिरे युवकों को राहगीरों ने बचाया शिवपुरी में नेशनल हाईवे-46 पर शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां टंकी वाले हनुमान मंदिर के पास ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रहा गत्तों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पलट गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई. ट्रक के ठीक पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कार भी ट्रक में जा घुसी। पीछे से आ रही शिवपुरी की एक अन्य कार में सवार बल्ली सरदार, अभिषेक शर्मा, अनुज शर्मा और गगन त्रिवेदी ने बिना समय गंवाए आग लगने से पहले ट्रक और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इन युवकों की तत्परता से ट्रक ड्राइवर की जान बचाई जा सकी। साथ ही कार सवार भी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सुभाषपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ था। ट्रक पलटने और आग लगने के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने ट्रैफिक को वन-वे कर सुचारु कराया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Dec 07, 2025 11:46:15
Paradeep, Odisha:ମାଆ ର ସ୍ମୃତି ରେ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର। ୧୦ବର୍ଷ ଧରି ଏହିପରି ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରି ଆସୁଥିବା ଯୁବକଙ୍କୁ ସବୁ ମହଲରୁ ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଉଛି। ପାରାଦୀପ ଅଞ୍ଚଳର ଦିପ୍ତି ରଞ୍ଜନ ନାୟକଙ୍କ ମାଆଙ୍କ ଦେହ ଅସୁସ୍ଥ ଥିବା ବେଳେ ୧୫ରୁ ୨୦ୟୁନିଟ ରକ୍ତ ର ାବଶ୍ୟକତା ଥିଲା। ସେସମୟରେ ମାଆ ଙ୍କ ପାଇଁ ନିଜେ ରକ୍ତ ଦେଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ ରକ୍ତର ଘୋର ଅଭାବ ଯୋଗୁ ତାଙ୍କ ମାଆଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ହୋଇଥିଲା। ରକ୍ତର ଅଭାବ କୁ ପୂରଣ କରିବା ପାଇଁ ସେହିଦିନ ଠାରୁ ଦିପ୍ତି ରଞ୍ଜନ ରକ୍ତର ଅଭାବ କୁ ପୂରଣ କରିବା ପାଇଁ ଗୁଣ୍ଡୁଚିମୂଷା ଭଳି କାର୍ଯ୍ୟକରିବେ ବୋଲି ନିଷ୍ପତ୍ତି ନେଇଥିଲେ। ଦୀର୍ଘ ୧୦ବର୍ଷ ଧରି ନିଜ ମା'ଙ୍କ ନାମରେ ଉର୍ମିଳା ଦେବୀ ଚାରିଟେବୁଲ୍ ଟ୍ରଷ୍ଟ ଦ୍ବାରା ସ୍ବେଛାକୃତ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ର ଆୟୋଜନ କରି ଆସୁଛନ୍ତି। ପ୍ରଥମ ବର୍ଷ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିରରେ ୫୨ୟୁନିଟ ରକ୍ତ ସଂଗ୍ରହ କରିଥିବା ବେଳେ ଗତବର୍ଷ ୧୫୨ୟୁନିଟ ରକ୍ତ ସଂଗ୍ରହ କରା ଯାଇଥିଲା। ସେହିପରି ଆଜି ଉର୍ମିଳା ଦେବୀ ଚାରିଟେବୁଲ୍ ଟ୍ରଷ୍ଟ ଓ ସାହୁ ଆଣ୍ଡ ଆସୋସିଏଟ୍ସ ମିଳିତ ଭାବେ ପାରାଦୀପ ଶ୍ରମିକ ଭବନରେ ସ୍ବେଛାକୃତ ରକ୍ତଦାନ ଶିବିର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଛି। ୧୫୦ରୁ୨ଶହ ୟୁନିଟ ରକ୍ତ ସଂଗ୍ରହ କରିବା ପାଇଁ ଲକ୍ଷ ରଖାଯାଇଛି ବୋଲି ଟ୍ରଷ୍ଟ ତରଫରୁ କୁହାଯାଇଛି। ଏହି ରକ୍ତଦାନ ଶିବରକୁ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ ଓ ପୂର୍ବତନ ସାଙ୍ସଦ ଉଦଘାଟନ କରିଥିବା ବେଳେ ଟ୍ରଷ୍ଟର ସମସ୍ତ ସଦସ୍ୟ ମାନେ ସହଯୋଗ କରିଛନ୍ତି। ଉର୍ମିଳା ଦେବୀ ଚାରିଟେବୁଲ୍ ଟ୍ରଷ୍ଟର ଏଭଳି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମକୁ ସାଧାରଣ ପ୍ରଶଂସା କରାଯାଉଛି।
0
comment0
Report
Dec 07, 2025 11:46:08
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 07, 2025 11:45:54
Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧାରେ ନନ୍ଦିଘୋଷ ହସ୍ପିଟାଲ ରେ ଚଢଉ। ରାଜ୍ୟ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ o ପରିବାର କଲ୍ୟାଣ ବିଭାଗ ଚଢାଉ। ଅଲଟ୍ରାସାଉଣ୍ଡ ମେସିନ o ରୁମ ସିଲ, Anchor-ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ମାତ୍ର ଶହେ ମିଟର ଦୂରରେ ଥିବା ନନ୍ଦିଘୋଷ ହସ୍ପିଟାଲ ରେ ଚାଲିଥିଲା ଗର୍ଭବତୀଙ୍କ ବେଆଇନ ଅଲଟ୍ରାସାଉଣ୍ଡ। ବିନା ଯୋଗ୍ଯତାଧାରୀ କରୁଥିଲେ ଅଲଟ୍ରାସାଉଣ୍ଡ। ଅଭିଯୋଗ ପାଇଁ ରାଜ୍ୟ,ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ ବିଭାଗ ର ଚଢଉ। ଅଲଟ୍ରାସାଉଣ୍ଡ ମେସିନ ଏବଂ ଗୃହ ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ସିଲ କରାଯାଇଛି।ରାଜ୍ୟ ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ o ପରିବାର କଲ୍ୟାଣ ବିଭାଗ ରାଜ୍ୟ PCPND ଯୁଗ୍ମ ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ଡାକ୍ତର ଅଭିଜିତ କୁଅଁରଙ୍କ ନେତୃତ୍ବ ରେ ଭିଭାଗ ୪ଜଣ ସଦସ୍ୟ, ଜିଲା ସ୍ବାସ୍ଥ୍ୟ ବିଭାଗ ADPHO(ପରିବାର କଲ୍ୟାଣ) ଡାକ୍ତର ପ୍ରଦୀପ ସାହୁ ଜିଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟ ଭାବେ ଉପ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଆସିଷ୍ଟାଣ୍ଟ କଲେକ୍ଟର ମଧୁସ୍ମିତା ନନ୍ଦ ଏବଂ ଅନ୍ୟ ଟିମ ସଦସ୍ୟ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ। ଉକ୍ତ ମେସିନ ଏବଂ ଗୃହ କୁ ସିଲ କରିଛନ୍ତି। କତ୍ତୃପକ୍ଷ ଉପରେ ଲିଗାଲ ଆକ୍ସନ ନିଆଯିବ ବୋଲି PCPND ଯୁଗ୍ମ ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ଡାକ୍ତର ଅଭିଜିତ କୁଅଁର ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Dec 07, 2025 11:45:38
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन : नाहन सांसद बोले पीएम श्री योजना से स्कूलो में मिल रही गुणात्मक शिक्षा, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश मे चल रहे 14500 पीएमश्री स्कूल, JNV स्कूल के पूर्व छात्र मिलन समारोह में पहुंचे तेलंगाना के सांसद, जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित, स्कूल के पुराने छात्रों ने स्कूली बच्चो के साथ सांझा किए अनुभव। एंकर: पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आज पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र पहुंचे। जवाहर नवोदय स्कूल नाहन से शिक्षा ग्रहण कर चुके तेलंगाना राज्य से जनसेना पार्टी के सांसद उदय श्रीनिवास भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। वीओ 1 कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने यहां स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव को सांझा किया साथ ही यहां पहुंचे अपने सहपाठियों के साथ पुरानी यादों को ताजा किया।   मीडिया से बात करते हुए सांसद उदयश्री निवास ने कहा कि साल 1999 से साल 2002 तक उन्होंने  इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की और आज उन्हें सांसद बनने के बाद फिर से स्कूल में पहुंचने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा आज स्कूल में काफी बदलाव हुए हैं और बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ एक अच्छा पढ़ाई का माहौल मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्कूल को पीएम श्री योजना के तहत लाया गया है जिसके बाद यहां कई तरह के कार्यक्रम स्कूल के भीतर शुरू हुए हैं जिनका पहले अभाव था । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में करीब 14 हजार 500 पीएमश्री योजना के तहत लाए गए है जिससे शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है और बच्चों को कई तरह की सुविधा मिल रही है। बाईट: उदयश्री निवास : सांसद जनसेना पार्टी वीओ 2 कार्यक्रम में मौजूद रहे जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के 10 साल प्रधानाचार्य रह चुके आरपी डोभाल ने बताया कि आज उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में अहम पदों पर बैठे हुए हैं जिसमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्कूल प्रबंधन और छात्रों के सामने कई तरह की समस्याएं रहती थी उसके बावजूद स्कूल के छात्र यहां से शिक्षा ग्रहण कर अच्छे पदों पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार आधारित शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। बाईट:आरपी डोभाल: पूर्व प्रधानाचार्य JNV स्कूल नाहन वीओ 3 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन की प्रधानाचार्य डॉ जेपी बलोदी ने बताया कि विद्यालय में पहुंचे पूर्व छात्रों ने स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा किया है और यह पुराने छात्र स्कूली बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करते है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय गुरुकुल की तरह काम करते है जो छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देते हैं वहीं उन्होंने यह भी कहा कि नवोदय विद्यालय में सेवाएं देना एक तपस्या के समान है। बाईट: डॉ जेपी बलोदी: प्रिंसिपल जवाहर नवोदय विद्यालय
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Dec 07, 2025 11:33:55
Barh, Bihar:मोकामा नगर में स्थापित एसटीपी प्लांट से डूब रही मोकामा टाल की रबी फसल को बचाने की प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है। रविवार को बुडको के परियोजना निदेशक समेत अन्य अधिकारियों ने टाल क्षेत्र का दौरा किया और पीड़ित किसानों से मुलाकात भी की। इस दौरान बुडको अधिकारियों ने एसटीपी के पानी को डिस्पोजल करने के सभी वैकल्पिक उपायों पर गंभीर चर्चा की। गंदे पानी से मोकामा नगर को भी बचाने की कवायद हो रही है। इस पानी को टाल में न छोड़कर अन्यत्र भेजने के लिये सर्वे का काम भी अधिकारियों ने शुरू कर दिया है। इस दौरान औटा कृषि विकास समिति से नीलेश कुमार पवन, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद के साथ कई किसानों ने अधिकारीयों के साथ वार्ता कर इसके स्थायी सामाधान का अनुरोध किया。
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Dec 07, 2025 11:33:29
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के पपरनौसा गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर एमएलसी रीना यादव, सांसद कौशलेन्द्र ‘पप्पू’, मुखिया तन्नू सिंह और अरविंद कुमार सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा बिहार की जनता ने इस बार काम करने वालों को जनमत दिया है और केवल भाषण देने वालों को विदाई दी है। चुनाव में करारी हार के बाद अब महागठबंधन ईवीएम पर सवाल उठा रही है, जबकि जनता जिसको वोट देगी, वही जीतेगा। जिसको वोट नहीं मिला, उसे जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का यह दावा कि लोगों ने उन्हें वोट दिया लेकिन वोट कहीं और चला गया यह जनता का अपमान है। मंत्री ने आगे कहा अगर ईवीएम का ही कमाल होता, तो महागठबंधन 35 सीटों पर कैसे सिमट जाती? प्रचंड बहुमत जनता ने हमें दिया है। पपरनौसा में हुए इस कार्यक्रम ने इलाके में उत्सव का माहौल बना दिया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया और विकास की नई उम्मीदें जताईं।
0
comment0
Report
Dec 07, 2025 11:33:03
0
comment0
Report
MSManish Singh
Dec 07, 2025 11:33:02
Mumbai, Maharashtra:बिहार में 21 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 21 वर्षीय निराशा देवी की गोली मारकर हत्या. सिर में गोली लगी, परिवार ने खिड़की से फायरिंग का आरोप लगाया. बिहार के भोजपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है. अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. मृतका की पहचान 21 वर्षीय निराशा देवी के रूप में हुई है, वह स्थानीय निवासी मणिभूषण गुप्ता की पत्नी थीं. प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद से प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पीरो अनुमंडल के एसडीपीओ केके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मृतका के सिर के हिस्से में गोली का निशान मिला है. परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर की खिड़की के रास्ते फायरिंग की, पुलिस ने इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है. मौके से कोई खोखा भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे गोली कहां से आई, इस पर सवाल उठ रहे हैं. तत्काल FSL टीम को बुलाया गया है जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर रही है/हालांकि पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है.
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Dec 07, 2025 11:32:22
Kaithal, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले: हर बूथ पर गूंजे ‘मन की बात’, स्वदेशी यात्रा से आत्मनिर्भर भारत को गति सैनी का संदेश: BLA टूल्स मज़बूत करें, वोकल फॉर लोकल से तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा – संगठन मज़बूत हो, हर कार्य में गति लाएं कार्यकर्ता कैथल करके एस कॉलेज के सभागार में भाजपा संगठन की बड़ी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडोली की अध्यक्षता में हुई बैठक इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की बनेगी योजना पर हुई चर्चा स्वदेशी रथ यात्रा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई कैथल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज प्रदेश संगठन की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गईं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा एस.ए.आर. (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य जारी है, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से योगदान करने को कहा गया है। सैनी ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर BLA टूल्स का गठन सही तरीके से किया जाए ताकि चुनाव संबंधी कार्य को गति मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने में एक बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम करते हैं, जिसे प्रत्येक बूथ स्तर तक सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें समाज और देश के लिए प्रेरणा देने वाली होती हैं, क्योंकि वे उन लोगों के कार्यों से अवगत कराते हैं जिन्होंने देश के विकास में विशेष योगदान दिया है।सैनी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है, और अब तीसरे स्थान तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में ‘स्वदेशी जागरूकता यात्रा’ की शुरूआत की गई है, जिसे उन्होंने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम 24 दिसंबर तक चलेगा और हर गांव, हर कोने तक पहुंचेगा ताकि ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके।कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह का कोई प्रश्न चिन्ह नहीं है, और सरकार राज्य की शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।डॉक्टरों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए सैनी ने कहा कि सरकार ने उनकी कुछ जायज मांगों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कुछ डॉक्टर काम पर लौट आए हैं, हालांकि कुछ गुटों में मतभेद बने हुए हैं।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Dec 07, 2025 11:31:38
Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज गाजियाबाद पहुंचे और उन्होंने sir के संबंध में बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी को साफ तौर पर निर्देशित किया कि sir का कार्य जल्द से जल्द पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के आदेश दिया। उन्होंने बताया कि विपक्ष पूरी तरीके से विलुप्त हो चुका है और यह सभी एक साथ जुट कर sir के कार्य को रोकना चाहते हैं। sir का कार्य पूर्ण होने से घुसपैठियों की पहचान की जा सकेगी और जो लोग मृत हो चुके है, उनका नाम लिस्ट से हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में विपक्ष को एक करारी हार मिली है और उत्तर प्रदेश के लोग अभी तक समाजवादी पार्टी का गुंडा राज्य भूले नहीं है。
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Dec 07, 2025 11:31:18
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले में आयोजित निरंकारी संत समागम में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने शिरकत की। समागम में माता सुदक्षिणा द्वारा दिए गए प्रवचन सुनकर भुक्कल अभिभूत दिखीं। उन्होंने कहा कि भाग-दौड़ भरी जिंदगी से अलग होकर संतों के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। भुक्कल ने कहा कि संतों के प्रवचन सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग दिखाते हैं, और इनके संदेशों से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि “आत्मा अजर-अमर है, इसलिए जीवन का उद्देश्य समाज की भलाई और सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर भुक्कल ने एक बार फिर भाजपा सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए पूरी तरह भाजपा जिम्मेदार है। भुक्कल ने कहा कि सरकार किसानों को नोटिस भेजकर उन्हें दोषी ठहराने में लगी है, जबकि फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों पर पूरी तरह ढिलाई बरती जा रही है, जो बड़े पैमाने पर जहरीला धुआं छोड़ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक मंत्री और विधायक द्वारा जाति विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर भुक्कल ने कहा कि भाजपा जातिवाद का जहर फैलाने की कोशिश कर रही है, जिससे समाज में भाईचारा खराब होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा ऐसे माहौल बनाने का प्रयास चिंताजनक है। पूर्व मंत्री ने सासरौली गांव की बेटी सुरूचि फोगाट को शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुरूचि ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा में बढ़ते अपराधों को लेकर भुक्कल ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के मंदिरों में छात्राओं के साथ यौन शोषण जैसी घटनाएं अत्यंत चिंता का विषय हैं, और सरकार इस दिशा में भी सजगता नहीं दिखा रही।समागम में पहुंचे लोगों ने भी माता सुदक्षिणा के प्रवचनों को शांति और सद्भाव का संदेश बताया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top