Back
शहडोल के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना बदतर, 6–7 दिन ही मिल रहा भोजन
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 07, 2025 08:36:49
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल जिले में बच्चों को शिक्षा के साथ पोषण देने वाली मध्यान्ह भोजन योजना खुद कुपोषण का शिकार होती दिखाई दे रही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को भरपेट भोजन देने का दावा काग़ज़ों तक सीमित नजर आ रहा है, क्योंकि हकीकत ये है कि कई स्कूलों में 30 दिनों में सिर्फ 6 से 7 दिन ही खाना मिल पा रहा है। नतीजा ये कि बच्चे मजबूरी में टिफिन लेकर स्कूल आने को मजबूर हैं। जिले में हज़ारों छात्र इस योजना पर निर्भर हैं, लेकिन हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। क्या है पूरे जिले की ज़मीनी हकीकत देखते हैं
वीओ01-शहडोल जिले की शालाओं में मध्यान्ह भोजन की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कई स्कूलों में तो भोजन मिल ही नहीं रहा, और जहां मिल भी रहा है, वहां महीने में गिनती के कुछ ही दिन खाना परोसा जा रहा है। शिक्षकों का साफ कहना है कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल पा रहा,इसी कारण आज भी सैकड़ों बच्चे टिफिन लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
वीओ02-अगर आंकड़ों पर नज़र डालें तो स्थिति और भी गंभीर नजर आती हैजिले में कुल 1229 प्राथमिक शालाएं,जिनमें 58,113 छात्र अध्ययनरत हैं। वहीं 490 माध्यमिक शालाएं हैं,जिनमें 40,359 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। पूरे जिले में मध्यान्ह भोजन का संचालन 843 सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है,जिनके साथ 3876 रसोईया भोजन तैयार करने का काम संभाल रही हैं। नवंबर और दिसंबर माह के लिए438.18 मीट्रिक टन खाद्यान्न प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को आवंटित भी किया जा चुका है।लेकिन इसके बावजूद भी बच्चों के थालियों तक भरपूर भोजन नहीं पहुँच पा रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कई स्कूलों में मीनू के अनुसार खाना नहीं बन रहा है,और महीने में सिर्फ 6–7 दिन ही भोजन मिल पा रहा है।
वीओ03-कि जब कागजों में अनाज उपलब्ध है, रसोईया नियुक्त हैं, और योजना जारी है,तो फिर बच्चों की थाली क्यों खाली है?शहडोल जिले में हजारों बच्चों का भविष्य इस योजना से जुड़ा है,लेकिन लापरवाही के कारण उनका पोषण और स्वास्थ्य दोनों खतरे में नजर आ रहा है।
अब देखना ये होगा कि
यह खबर उच्च अधिकारियों और शासन तक पहुंचने के बाद
मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में सुधार कब और कितना होता है?
बाइट 01-बच्चे
बाइट02-बच्चे
बाइट03-बच्चे
बाइट04-शासकीय शिक्षक
बाइट05- शिवम प्रजापति (जिला पंचायत सीईओ शहडोल)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 07, 2025 14:17:490
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 07, 2025 14:17:370
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 07, 2025 14:17:230
Report
0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 14:17:070
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 07, 2025 14:16:420
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 07, 2025 14:16:300
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 14:16:160
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 07, 2025 14:16:030
Report
RKRishikesh Kumar
FollowDec 07, 2025 14:15:500
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 07, 2025 14:15:350
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 07, 2025 14:15:120
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 07, 2025 14:05:27107
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 07, 2025 14:04:3376
Report