Back
सतना में बाबा साहेब की प्रतिमा माल्यार्पण के दौरान थप्पड़ मामले पर सियासी घमासान
SLSanjay Lohani
Nov 02, 2025 06:02:00
Satna, Madhya Pradesh
शुक्रवार के दिन सांसद गणेश सिंह द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान क्रेन चालक पर थप्पड़ मामले में सियासी गलियारों में हड़कंप मचा। इस मामले पर पहले कांग्रेस पार्टी के नेता ने तो वही फिर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कोलगवा थाने का घेराव किया। दोनों पक्ष के आवेदन पर पुलिस जांच में जुटी। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद आने तथ्यों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सतना में सांसद गणेश सिंह के निगमकर्मी थप्पड़ में सियासत शुरू हुई। कांग्रेस अध्यक्ष एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कोलगवा थाने का घेराव कर सांसद पर FIR दर्ज कराने की मांग की, जिसमें पीड़ित गणेश कुशवाहा ने सांसद गणेश सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। पीड़ित की पत्नी फूलबाई कुशवाहा ने न्याय की मांग की। CSP देवेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता को सात दिन का समय जांच के लिए मांगा। कांग्रेस नेता थाने से रवाना हुए तो भाजपा नेता के नेतृत्व में कोलगवा थाने का घेराव किया गया, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय ने निगमकर्मी गणेश कुशवाहा पर 36 घंटे के भीतर बयान बदलने का आरोप लगाया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सेमरिया चौराहे पहुंचे थे, जिसमें हमें निगम के कर्मचारी गणेश कुशवाहा द्वारा खुद बुलाकर क्रेन से माल्यार्पण करने के लिए कहा गया और उसके बाद मशीन फंस गई। सांसद जी चोटिल हुए। यह सुनियोजित हत्या कराने का प्रयास बताया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा CSP को धमकी भरे लहजे में थाने का घेराव करने की बात कही गई। हमने CSP को पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। CSP सतना देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो में निगम कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कोलगवा थाने में शिकायत दर्ज करवाई, भाजपा ने भी मजिस्ट्रेटी आरोप बताए। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MTMadesh Tiwari
FollowNov 02, 2025 12:04:510
Report
ASAmit Singh
FollowNov 02, 2025 12:04:430
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowNov 02, 2025 12:03:570
Report
AMAbhishek Mathur
FollowNov 02, 2025 12:03:340
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 02, 2025 12:03:250
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 02, 2025 12:03:170
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 02, 2025 12:03:100
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 02, 2025 12:03:000
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 02, 2025 12:02:510
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 02, 2025 12:02:370
Report
MSManish Singh
FollowNov 02, 2025 12:02:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 02, 2025 12:01:340
Report
SPSohan Pramanik
FollowNov 02, 2025 12:01:250
Report
STSrikanta Thakur
FollowNov 02, 2025 12:01:060
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowNov 02, 2025 12:00:49Asansol, West Bengal:আসানসোলে এ জি চার্চ স্কুলে ভর্তি নিয়ে দুর্নীতির অভিযোগ তুলে স্কুলেরই প্রশাসনিক ২ গোষ্ঠীর মধ্যে স্কুলের বাইরে তুমুল বিক্ষোভ হাতাহাতি।
0
Report