Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

दिल्ली ब्लास्ट: शाहीन को फांसी की मांग तेज, हिंदू समाज केंद्र से सजा की बौछार

KSKartar Singh Rajput
Nov 12, 2025 11:23:53
Morena, Madhya Pradesh
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार की गई डॉ शाहीन की फांसी की मांग अब तेज होने लगी है। ग्वालियर में हिंदू महासभा तथा सकल हिंदू समाज ने आरोपी डॉक्टर शाहीन को फांसी दिए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में हुआ ब्लास्ट एक सोची समझी आतंकी साजिश थी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली जा रही सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा को रोकने का प्रयास था। इस आतंकी घटना में शामिल डॉक्टर शाहीन जिसने निर्दोष लोगों की जान ली, उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए, जिसकी मांग हिंदू महासभा के साथ ही सकल हिंदू समाज देश में कर रहा है। इसी मांग को लेकर समर्थन हासिल करने के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री जी की यात्रा को मजबूती देने ग्वालियर से सनातन धर्म यात्रा वृंदावन तक निकल जाएगी। आगामी 14 नवंबर को ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना करने के साथ यात्रा शुरू होगी जो सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी, यहां दिल्ली हमले में शहीद हुए मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए शाहीन को फांसी की मांग की जाएगी। इसके बाद यात्रा वृंदावन के लिए आगे बढ़ेगी। आपको बता दे कि इस यात्रा में ब्राह्मण ठाकुर वैश्य यादव जाटव कुर्मी प्रजापति सहित सकल हिंदू समाज सनातनी शामिल होंगे, खासकर साधु संतों के साथ ही महंत और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवी भी यात्रा में शामिल रहेंगे।
100
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAMAN KAPOOR
Nov 12, 2025 13:03:36
Ambala, Haryana:अंबाला में बेड़ियों से बंधी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक को मानवता दी सेवा ने नरकीय जीवन से निकाल उसका इलाज करवाने का जिम्मा उठाया है। दरअसल नाबालिक मानसिक रोगी होने के कारण कई बार अपने घर से चली गई थी जिसके बाद दो-तीन दिन तक नहीं मिली, कई बार लोगों ने उसका फायदा उठाने की कोशिश की। इसके बाद उसकी मां ने उसे घर में बेड़ियों से बांध कर रखा। बच्चों को भगवान का रूप कहा जाता है, आज वो समय है जब लोग ये भूल जाते है कि कभी किसी की कमजोरी का फायदा नहीं उठाना चाहिए। यह अंबाला शहर के कैथ माजरी में रहने वाली एक नाबालिग है जो मानसिक रूप से कमजोर है, उसका फायदा कुछ लोगों ने उठाया जिससे नाबालिक की मां ने उसे अपने ही घर में बेड़ियों से बांध कर रखा। मानवता दी सेवा संस्था ने उसे नया जीवन देने का काम किया है; संस्था के सदस्यों ने उसे अच्छा वातावरण और इलाज के लिए अंबाला के अस्पताल में भेज दिया है ताकि वह जल्द ठीक होकर सामान्य जीवन जी सके। नाबालिक की मां ने बताया कि कई बार बच्ची को आसपास के लोग अपने साथ ले गए, और कई बार वह दो-तीन दिन तक गायब रही जिससे ढूंढना मुश्किल हो जाता है। नाबालिक की मां ने वंदे मातरम दल का धन्यवाद किया और कहा कि आज जब उनका कोई अपना साथ नहीं है, तब यह टीम उनकी बेटी को अच्छा इलाज और जिंदगी दे रही है। बच्ची की मां मजदूरी करती हैं, जिससे वह बेटी की पूरी देखरेख नहीं कर पातीं। संस्था के सदस्य भरत ने बताया कि बच्ची को आज अस्पताल भेजा जा रहा है; बीते दिनों भी यह बच्ची लापता हो गई थी और पहले पानीपत में मिली थी, कई बार आसपास के लोगों ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की।
0
comment0
Report
HBHemang Barua
Nov 12, 2025 13:03:15
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने संगठात्मक बैठकों के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड उपचुनाव के कार्यालय का लोक समर्पण हुआ। चाँदनी चौक शांति देसाई, जम्बू प्रसाद जैन, रामचंद्र अमर, बिशमभर दत्त शर्मा, वासुदेव captain जैसे कर्मठ नेताओं की कर्मभूमि, कर्मशील कार्यकर्ताओं के बल पर हम चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड पुनः जीतेंगे और यहां का समग्र विकास करेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा। भाजपा एक परिवार है और यहां का हर कार्यकर्ता हर कीमत पर भाजपा की जीत के लिए समर्पित है तो 30 नवम्बर को जीत हमारी निश्चित है – प्रवीन खंडेलवाल। नई दिल्ली 12 नवम्बर: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने संगठात्मक बैठकों के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। बैठकों में क्षेत्रीय सांसद, विधायक, वार्ड चुनाव संयोजक, प्रभारी मंत्री के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मलित हुए। कल मंगलवार से सभी प्रत्याशी डोर टू डोर कैम्पेन प्रारम्भ करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा आज सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह एवं चुनाव संयोजक श्री पंकज जैन के साथ चाँदनी चौक नागरिक वार्ड 74 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री समुन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय पूजन में सम्मिलित हुए और तत्पश्चात कार्यालय को कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव कार्य हेतु समर्पित किया। इस अवसर चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग एवं भाजपा नेताओं श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री रोहित शर्मा, श्री मनोज जिंदल, श्री कमल बागड़ी, श्री विकेश सेठी, श्री प्रवीन जैन, श्री कुलदीप सिंह, श्री गोपाल गर्ग, श्री अशोक गुड्डन, श्री नीरज भारद्वाज, श्रीमती सारिका श्रीवास्तव, श्री जसवीर कोहली, श्रीमती लता सोढ़ी, श्री राजा खारी आदि सम्मलित हुए और भाजपा प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं। इसी अवसर पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की चाँदनी चौक वार्ड भाजपा की वो कर्मभूमी है जिसने श्री शांति देसाई, श्री जम्बू प्रसाद जैन, श्री रामचंद्र अमर, श्री बिशमभर दत्त शर्मा, श्री वासुदेव कप्तान जैसे जनसेवक नगर निगम नेतृत्व के लिए दिये हैं और 1980 में भाजपा स्थापना से अब तक अधिकांश चुनाव में भाजपा का ही पार्षद चुना है। उन्होंने कहा की कर्मशील कार्यकर्ताओं के बल पर हम चाँदनी चौक नगर निगम वार्ड पुनः जीतेंगे और यहां का समग्र विकास करेंगे। सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की भाजपा एक परिवार है और यहां का हर कार्यकर्ता हर कीमत पर भाजपा की जीत के लिए समर्पित है तो 30 नवम्बर को जीत हमारी निश्चित है।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Nov 12, 2025 13:03:00
Raigarh, Chhattisgarh:भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जयंती अवसर पर Raigarh जिले के ghar ghoda Gayatri मंदिर परिसर से Tamnar तक पदयात्रा किया गया, जिसमें Raigarh के विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री OP Choudhary ने कार्यक्रम में शामिल हुए और घरघोड़ा से लेकर तमनार तक लगभग 15 किलोमीटर की पदयात्रा भी किया। इस कार्यक्रम में Raigarh Lok Sabha सांसद Radheeshyam Rathiya और Rajya Sabha सांसद Devendra Pratap भी शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने वित्त मंत्री OP Choudhary के साथ पदयात्रा की। वित्त मंत्री OP Choudhary ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 देशी रियासतों को एक झटके में भारत में विलय करवाया था यह वर्ष उनके 150वें जयंती के रूप में मना रहे हैं इसलिए पूरे देश में यूनिटी मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी जा रही है; मृत्यु हुई तो उनके खाते में 260 रुपए मात्र थे, भारतीय संस्कृति में ऐसे लोगों की पूजा की जाती है.
0
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Nov 12, 2025 13:02:48
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के स्कूल एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधान सभा पहुंचे जहां कंडोरा में महकुल समाज द्वारा गोकुलाष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी शामिल होना था लेकिन किसी कारणवश मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंच सके। जिसके कारण कार्यक्रम में शामिल होने मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का आना यहां सुनिश्चित था लेकिन उनके नहीं आने के कारण उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। जो उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। इस दौरान मंत्री गजेंद्र यादव का बड़े ही आत्मीय तरीके यादव समाज के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 12, 2025 13:02:09
Jainagar, Bihar:হেডলাইন: বাড়ির ভিতর থেকে জাইলো গাড়ি করে গরু চুরি, চাঞ্চল্য জয়নগরে কপি (প্রায় ২৫০ শব্দ): দুঃসাহসিক গরু চুরির ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়াল দক্ষিণ ২৪ পরগনার জয়নগরে। ঘটনাটি ঘটেছে হরিননারায়নপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের রায়নগর শরৎপল্লী এলাকায়। স্থানীয় বাসিন্দা মিঠুন সরকার বুধবার সকালে ঘুম থেকে উঠে দেখেন, তাঁর গোয়াল ঘরে বাঁধা গরুটি নেই। আশপাশে খোঁজাখুঁজি করেও গরুটির কোনো হদিস মেলে না। এরপর প্রতিবেশীর বাড়ির সিসিটিভি ফুটেজ দেখে হতবাক হয়ে যান মিঠুনবাবু। সিসিটিভি ফুটেজে দেখা যায়, গভীর রাতে একটি সাদা জাইলো গাড়িতে চেপে কয়েকজন দুষ্কৃতী তাঁর বাড়ির ভিতরে ঢোকে। গরুটিকে টেনে গাড়ির ভেতরে তোলে এবং দ্রুত এলাকা ছেড়ে পালিয়ে যায়। চারচাকা গাড়ি করে এভাবে গরু চুরির ঘটনায় স্তম্ভিত এলাকাবাসী। তাঁদের প্রশ্ন— যদি এভাবে বাড়ির ভিতর ঢুকে গরু চুরি সম্ভব হয়, তাহলে এলাকায় বড়সড় অপরাধ ঘটানোও কি খুব কঠিন? ঘটনার খবর পেয়ে জয়নগর থানার পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছেছে সিসিটিভি ফুটেজ সংগ্রহ করে তদন্ত শুরু করেছে। প্রাথমিকভাবে গাড়ির নাম্বারপ্লেট দেখে জানা গেছে, গাড়িটি হাওড়া জেলার বলে অনুমান। সেই সূত্র ধরে তদন্তে নেমেছে পুলিশ। এদিকে, এমন চুরির ঘটনায় আতঙ্ক ছড়িয়েছে হরিননারায়নপুর ও সংলগ্ন এলাকায়। স্থানীয়দের দাবি, এলাকায় রাতের টহল ও নজরদারি আরও বাড়ানো হোক। পুলিশের পক্ষ থেকে আশ্বাস দেওয়া হয়েছে, খুব দ্রুতই এই দুঃসাহসিক চুরির সঙ্গে জড়িতদের গ্রেপ্তার করা হবে।
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 12, 2025 13:01:41
Rajpur Sonarpur, West Bengal:রাজপুর সোনারপুর পুরসভার ভাইস চেয়ারম্যান পদে শপথ নিলেন পাপিয়া মুখার্জি প্রায় তিন বছর ফাঁকা থাকার পর অবশেষে পূর্ণ হল রাজপুর সোনারপুর পুরসভার ভাইস চেয়ারম্যানের পদ। বুধবার এই গুরুত্বপূর্ণ পদে শপথ নিলেন ২৯ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলার পাপিয়া মুখার্জি। স্বামী অভ্র মুখার্জি ও কন্যা অদৃকা মুখার্জিকে সঙ্গে নিয়ে পৌরসভায় এসে শপথ নেন তিনি। শপথ গ্রহণ অনুষ্ঠানটি অনুষ্ঠিত হয় পুরসভার চেয়ারম্যান পল্লব কুমার দাসের দপ্তরে। উপস্থিত ছিলেন CIC সদস্য নজরুল আলি মণ্ডল, সোনালী রায়, শিবানী ঘোষ, কাউন্সিলার বানী নাগ, মিলন সরকারসহ পুরসভার অন্যান্য আধিকারিকরা। শপথবাক্য পাঠ করান চেয়ারম্যান পল্লব কুমার দাস নিজে। পাপিয়া মুখার্জি দায়িত্ব গ্রহণের পর বলেন, “আমাকে এই পদে দায়িত্ব দেওয়ার জন্য আমি দলের নেতৃত্ব ও চেয়ারম্যানকে ধন্যবাদ জানাই। আমার ওপর যে ভরসা রাখা হয়েছে, তা সার্থক প্রমাণ করার চেষ্টা করব। পৌর এলাকার মানুষের স্বার্থে সবার সঙ্গে মিলেমিশে কাজ করতে চাই।” দীর্ঘদিন ধরে ভাইস চেয়ারম্যানের পদ শূন্য থাকায় প্রশাসনিক কাজকর্মে কিছুটা ব্যাঘাত ঘটছিল বলে সূত্রের খবর। পাপিয়া মুখার্জির শপথগ্রহণের মাধ্যমে সেই শূন্যতা পূরণ হওয়ায় কর্মী ও কাউন্সিলারদের মধ্যে উৎসাহ দেখা গিয়েছে। পুরসভা সূত্রে জানা গিয়েছে, আগামী দিনে উন্নয়নমূলক বিভিন্ন প্রকল্পে নতুন ভাইস চেয়ারম্যানের গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা থাকবে। বাইট - পাপিয়া মুখার্জি পল্লব দাস
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 12, 2025 13:00:31
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में दिनदहाड़े नकली पुलिस वाला बनाकर दो बदमाश एक कपड़ा व्यापारी से सोने की चेन और दो अंगूठी लूट कर भाग गए। बदमाशो ने चाकू और देशी तमंचे की धौंस भी दिखाई। विरोध करने पर बदमाशो ने व्यापारी पर हमला भी किया जिससे वह घायल हो गए। लूटे गए सोने के आभूषण की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. घटना दोपहर लगभग तीन और चार बजे के बीच की है। जब शहर के पाडवा क्षेत्र में स्कूटर पर सवार होकर अपने घर से दुकान जा रहे हसमत गुरबाणी और उनके दोस्त को दो बदमाशों ने रोका। खुद को पुलिस वाला बताकर आइडेंटी कार्ड भी दिखाया और उन्हें धमकाया कि कुछ देर पहले यहां पर लूट हो गई है और आप सोने की चेन और अंगूठी पहन कर जा रहे हो इसे निकालो और स्कूटर के डिक्की में रखो। पूरी तरह अप टू डेट पुलिस वाला देखकर व्यापारी ने उनकी बात मान ली। जैसे ही उन्होंने सोने की चेन और अंगूठी निकालकर डिक्की में रखना चाही पुलिस वालों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। व्यापारी ने जब विरोध किया तो उनके सिर पर हाथ में पहने हुए कड़े से वार किया और भाग गए। बदमाशो के पास एक देसी तमंचा और चाकू भी थे। घायल व्यापारी ने बताया कि बदमाश कद काठी और पहनावे में बिल्कुल पुलिस वाले जैसे ही लग रहे थे。 बाइट, हसमत गुरबाणी घायल व्यापारी घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस और अपने अन्य साथियों को सूचना दी। पास ही में पुलिस थाना भी है। तुरंत थाने का स्टॉप मौके पर पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। अलग-अलग जगह पुलिस टीम बनाकर सघन तलाशी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देख जा रहा है । जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा。 बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
0
comment0
Report
Nov 12, 2025 12:56:53
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Nov 12, 2025 12:52:10
Saiki, Bihar:तालाब में डूबने से युवक की मौत, खिचड़ी गांव में फैली शोक की लहर एंकर/सारंगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम खिचड़ी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। ग्राम खिचड़ी निवासी चित्रसेन चौहान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक चित्रसेन शाम के समय तालाब की ओर फूल तोड़ने गया था, लेकिन देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की तो कुसम्ही तालाब के किनारे उसके चप्पल और कपड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद कुछ लोग तालाब के पास पहुंचे। वहां देखने पर तालाब के अंदर चित्रसेन की लाश तैरती हुई दिखाई दी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल लोगों ने मिलकर शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना ग्राम के समाजसेवी मनोहर पटेल के माध्यम से बरमकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बरमकेला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम रात लगभग 8 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव वाहन बुलाया गया। मृतक चित्रसेन चौहान के शव को बरमकेला के शासकीय अस्पताल भेजा गया, पोस्टमार्टम के लिए।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 12, 2025 12:51:52
Ujjain, Madhya Pradesh:धर्मनगरी उज्जैन में भैरव अष्टमी पर भगवान काल भैरव का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्राचीन काल भैरव मंदिर में सुबह से विशेष पूजन-अर्चन का दौर जारी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भैरव अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान काल भैरव का प्रादुर्भाव हुआ था। इसी शुभ घड़ी में जन्म आरती के साथ भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान काल भैरव अपने भक्तों को आयु, आरोग्य, धन-संपत्ति और सिद्धि प्रदान करते हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि उनकी सच्चे मन से की गई हर मनोकामना भगवान अवश्य पूर्ण करते हैं। यहां भगवान को मदिरा का भोग लगाने की परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। मंदिर प्रशासक ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। दर्शन के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल जैसी सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। जन्मोत्सव के अगले दिन, गुरुवार को शाम 4 बजे बाबा काल भैरव की भव्य सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। सवारी पहले केंद्रीय भैरवगढ़ जेल पहुंचेगी, जहां कैदियों को दर्शन देने के बाद सिद्धवट घाट पहुंचेगी। पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुनः काल भैरव मंदिर लौटेगी। यह पूरा मार्ग लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है। उधर, महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित कोटितीर्थ कुंड पर भैरव महाराज, विक्रांत भैरव और आताल-पाताल भैरव मंदिरों में भी दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-पाठ जारी हैं। बाइट - काल भैरव पुजारी ओम प्रकाश चतुर्वेदी बाइट - अनिल बोरसी सहायक प्रबंधक काल भैरव मंदिर
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Nov 12, 2025 12:51:34
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के भीकनगांव विकासखंड के ग्राम पिपराड़ में दो दिनों से उल्टी दस्त के रोगी पाए जा रहे हैं. बुधवार को स्वास्थ्य अमला व पेयजल विभाग के साथ प्रशासन गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल की दो टंकी से पानी सप्लाई में दूषित पानी के वितरण से डायरिया प्रकोप फैलने की बात कही. ग्राम में दो दिनों में लगभग 100 मरीज उल्टी दस्त से पीड़ित बताए गए, जबकि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी DS चौहान द्वारा बीमारी नियंत्रण के साथ 40 मरीजों की पुष्टि की गई. ग्रामीणों ने गांव में जल वितरण की पानी की टंकी में कुछ जानवर मरे पड़े होने के आरोप भी लगाए, मगर CMHO दौलत सिंह चौहान ने एक दूसरे से सुनकर साइकोलॉजी बीमारी फैलने जैसे हास्यास्पद जवाब दिए और ग्राम पंचायत की गलती की वकालत की. ग्रामीणों ने बिना फ़िल्टर किये पेयजल वितरण के आरोप भी लगाए. फिलहाल गांव में अमला पहुंच चुका है और सभी बीमारों की स्थिति स्थिर है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top