Back
खंडवा में नकली पुलिस बनाकर डकैती, व्यापारी से सोना लूटकर भागे दो बदमाश
PSPramod Sinha
Nov 12, 2025 13:00:31
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा में दिनदहाड़े नकली पुलिस वाला बनाकर दो बदमाश एक कपड़ा व्यापारी से सोने की चेन और दो अंगूठी लूट कर भाग गए। बदमाशो ने चाकू और देशी तमंचे की धौंस भी दिखाई। विरोध करने पर बदमाशो ने व्यापारी पर हमला भी किया जिससे वह घायल हो गए। लूटे गए सोने के आभूषण की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
घटना दोपहर लगभग तीन और चार बजे के बीच की है। जब शहर के पाडवा क्षेत्र में स्कूटर पर सवार होकर अपने घर से दुकान जा रहे हसमत गुरबाणी और उनके दोस्त को दो बदमाशों ने रोका। खुद को पुलिस वाला बताकर आइडेंटी कार्ड भी दिखाया और उन्हें धमकाया कि कुछ देर पहले यहां पर लूट हो गई है और आप सोने की चेन और अंगूठी पहन कर जा रहे हो इसे निकालो और स्कूटर के डिक्की में रखो। पूरी तरह अप टू डेट पुलिस वाला देखकर व्यापारी ने उनकी बात मान ली। जैसे ही उन्होंने सोने की चेन और अंगूठी निकालकर डिक्की में रखना चाही पुलिस वालों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। व्यापारी ने जब विरोध किया तो उनके सिर पर हाथ में पहने हुए कड़े से वार किया और भाग गए। बदमाशो के पास एक देसी तमंचा और चाकू भी थे। घायल व्यापारी ने बताया कि बदमाश कद काठी और पहनावे में बिल्कुल पुलिस वाले जैसे ही लग रहे थे。
बाइट, हसमत गुरबाणी घायल व्यापारी
घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस और अपने अन्य साथियों को सूचना दी। पास ही में पुलिस थाना भी है। तुरंत थाने का स्टॉप मौके पर पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। अलग-अलग जगह पुलिस टीम बनाकर सघन तलाशी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देख जा रहा है । जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा。
बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
112
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 14:35:140
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 14:34:570
Report
VPVinay Pant
FollowNov 12, 2025 14:34:490
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 12, 2025 14:32:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 12, 2025 14:32:060
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 12, 2025 14:31:550
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 14:31:430
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowNov 12, 2025 14:31:290
Report
VPVinay Pant
FollowNov 12, 2025 14:31:150
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 12, 2025 14:30:560
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 12, 2025 14:30:380
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 12, 2025 14:30:260
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 12, 2025 14:30:100
Report
0
Report