Back
खंडवा में नकली पुलिस बनकर लूट: व्यापारी से सोना छीना, बदमाश फरार
PSPramod Sinha
Nov 12, 2025 14:46:21
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा में दिनदहाड़े नकली पुलिस वाला बनाकर दो बदमाश एक कपड़ा व्यापारी से सोने की चेन और दो अंगूठी लूट कर भाग गए। बदमाशों ने चाकू और देशी तमंचे की धौंस भी दिखाई। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर हमला भी किया जिससे वह घायल हो गए। लूटे गए सोने के आभूषण की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घटना दोपहर लगभग तीन और चार बजे के बीच की है। जब शहर के पाडवा क्षेत्र में स्कूटर पर सवार होकर अपने घर से दुकान जा रहे हसमत गुरबाणी और उनके दोस्त को दो बदमाशों ने रोका। खुद को पुलिस वाला बताकर आइडेंटिटी कार्ड भी दिखाया और उन्हें धमकाया कि कुछ देर पहले यहां पर लूट हो गई है और आप सोने की चेन और अंगूठी पहन कर जा रहे हो इसे निकालो और स्कूटर के डिक्की में रखो। पूरी तरह अप टू डेट पुलिस वाला देखकर व्यापारी ने उनकी बात मान ली। जैसे ही उन्होंने सोने की चेन और अंगूठी निकालकर डिक्की में रखना चाही पुलिस वालों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। व्यापारी ने जब विरोध किया तो उनके सिर पर हाथ में पहने हुए कड़े से वार किया और भाग गए। बदमाशों के पास एक देसी तमंचा और चाकू भी थे। घायल व्यापारी ने बताया कि बदमाश कद काठी और पहनावे में बिल्कुल पुलिस वाले जैसे ही लग रहे थे। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस और अपने अन्य साथियों को सूचना दी। पास ही में पुलिस थाना भी है। तुरंत थाने का स्टॉप मौके पर पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। अलग-अलग जगह पुलिस टीम बनाकर सघन तलाशी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देख जा रहा है। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
99
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowNov 12, 2025 16:20:480
Report
MVManish Vani
FollowNov 12, 2025 16:20:180
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 12, 2025 16:19:520
Report
0
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowNov 12, 2025 16:19:350
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowNov 12, 2025 16:19:020
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 12, 2025 16:18:490
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 12, 2025 16:18:320
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 12, 2025 16:18:170
Report
D1Deepak 1
FollowNov 12, 2025 16:18:020
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowNov 12, 2025 16:17:480
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 12, 2025 16:17:230
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 12, 2025 16:17:080
Report
NSNeha Sharma
FollowNov 12, 2025 16:16:530
Report