Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katni483501

कटनी पुलिस ने ई-रिक्शा-ऑटो चालकों के लिए QR कोड योजना शुरू कर दी

NCNITIN CHAWRE
Dec 09, 2025 11:22:21
Katni, Madhya Pradesh
कटनी पुलिस की नई पहल: ई-रिक्शा ऑटो और ऑटो चालकों के बने होंगे QR कोड; स्कैन करने पर ड्राइवर की डिटेल मिलेगी. एंकर कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में आज ई-रिक्शा चालक ऑटो चालक की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के साथ हुई. बैठक में ऑटो चालकों को ऑटो रिक्शा ड्राइवर को एक फॉर्म दिया गया जिसमें वे अपनी डिटेल भरकर पुलिस को देंगे जिससे पुलिस के पास ड्राइवरों की पूरी जानकारी मिलेगी. इसके बाद पुलिस इन ऑटो और उनके ड्राइवर्स के लिए QR कोड जनरेट करेगी जिसे स्कैन करने पर ड्राइवर की डिटेल तुरंत आ जाएगी. अगर कोई अपराध करता है तो उसकी जानकारी मिल जाएगी. यह कटनी पुलिस की अपनी पहल है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डहरिया ने बताया कि शहर के ऑटो चालकों के साथ बैठक हुई है; पुलिस QR कोड जनरेट कर रही है जो पुलिस की तरफ से काफी फायदेमंद है. स्कैन करने पर ऑटो ड्राइवर की जानकारी पूरी सामने आ जाएगी. ई-रिक्शा एसोसिएशन ने लाइसेंस संबंधी समस्या बताई जिसके लिए कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाये जाएंगे; बाइट डॉ संतोष डहरिया; बाइट ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि समस्या को पुलिस अधिकारी के सामने रखी गई और जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया गया.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KMKuldeep Malwar
Dec 09, 2025 12:31:13
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा कस्बे में आज अहिंसा सर्किल चौक पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की पालना के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत डीएलएसए सचिव रणवीर सिंह के नेतृत्व में तिजारा क्षेत्र में संचालित बाल वाहिनियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने स्कूल समय के दौरान रास्तों से गुजरने वाली बसों की गहनता से जाँच की। जाँच में स्कूली बस में कई खामियां सामने आईं, वाहन चालकों का निर्धारित यूनिफॉर्म में न होना, बस में प्राथमिक उपचार पेटी और अग्निशमन यंत्रों का नदारद या खराब हालत में मिली, साथ ही वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों जैसे फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि की भी जाँच की गई। इस दौरान बिना वैध पंजीकरण अवैध रूप से संचालित हो पर परिवहन विभाग की टीम के द्वारा तुरंत प्रभाव से जब्त किया गया।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Dec 09, 2025 12:30:56
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई सुनवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिव्यांग भी समस्या लेकर सुनवाई के लिए पहुंचे। सुनवाई के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे, इनमें कुछ दिव्यांग कार्यकर्ता भी अपनी पीड़ा लेकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे। मंत्रियों ने उनकी भी सुनवाई की। बाद में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ता सुनवाई करने के लिए बहुत सुंदर कार्य किया। संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अच्छा काम किया है। समस्याओं का समाधान लगातार किया जा रहा है। कार्यकर्ता जनता की समस्याएं लेकर आ रहे हैं, आने वाले समय में उनके बीच जाएंगे तो पार्टी के लिए अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वर्ष 2016-17 में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समय में भी और सीएम भजनलाल के समय में कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो रही है। मैंने उस समय भी कार्यकर्ताओं की सुनवाई की थी। हमारी कोशिश रहती है कि कोई भी फरियादी जनसुनवाई लेकर आए तो अधिकारियों को हाथों हाथ फोन कर समस्या का समाधान कर दें। बीजेपी सिद्धांत हमेशा समस्या के समाधान का है। गहलोत के बयान पर पलटवार ,,, मंत्री ओटाराम देवासी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के वंदे मातरम को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। देवासी ने कहा कि बीजेपी का शासन आए दो साल हो गए, कांग्रेस का दम घुट रहा है। दो साल से अच्छा वातावरण और कार्यक्रम चल रहा है। कांग्रेस शासन में जो काम पांच साल में काम हो रहे थे अब दो साल में कर दिया। गहलोत के दिल्ली में जहरीली हवा से लोग परेशान हैं और सरकार वंदे मातरम पर चर्चा कर रही है के बयान पर देवासी ने कहा - भाजपा की हवा से उनका दम घुट रहा है।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 09, 2025 12:30:31
Shimla, Himachal Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की रात शिमला पहुंचेंगे। हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत के बाद यह उनका पहला हिमाचल प्रवास है। उनके हिमाचल दौरे से पहले पार्टी ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। 13 दिसंबर को जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के प्रस्तावित राज्यस्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। डॉ. बिंदल ने कहा कि नड्डा के कुशल नेतृत्व क्षमता में बिहार में एनडीए ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। हिमाचल प्रदेश की जनता अपने नेता के स्वागत के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह पीटरहॉफ शिमला के ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। बिंदल ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन अपने लोकप्रिय नेता से मिलने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। यह प्रवास न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी एक मजबूत संदेश लेकर आएगा।
0
comment0
Report
Dec 09, 2025 12:23:43
82
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Dec 09, 2025 12:23:40
Shamli, Uttar Pradesh:शामली में मेरठ विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने जिला कलेक्ट्रेट स्थित सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालय पर छापेमारी की और छापेमारी के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन व उनके कार्यालय के स्टेनो को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। टीम ने शामली कलेक्ट्रेट की ऊपरी मंजिल पर सहायक आयुक्त स्टाम्प कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के ठहराव स्थल पर भी छापेमारी की। इस दौरान सहायक आयुक्त रविंद्र मेहता और उनके स्टेनो अश्वनी तथा मुंडेट निवासी किसान कार्यालय में मौजूद थे। टीम ने किसान से एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए उनसे जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें आदर्श मंडी थाना लाया गया, जहां बुधवार को विजिलेंस ने उनसे सघन पूछताछ शुरू की। दरअसल, आदर्श मंडी के गांव मुंडेट कलां निवासी महेश कुमार ने 2024 में हथछोया में 26 बीघा जमीन खरीदी थी और दाखिल खारिज हो गया था, पर सहायक आयुक्त ने जमीन को आबादी में बताते हुए नो-कार्यवाही नोटिस भेज दिया था, जबकि मौके पर आबादी नहीं थी। किसान के मुताबिक 6 लाख रूपए की रिश्वत मांगी गई थी जो धीरे-धीरे घटकर 1 लाख 60 हजार हो गई। इसके बाद किसान के भतीजे वरदान निर्वाल ने लखनऊ मुख्यालय पर मौखिक शिकायत की, जिसके बाद पीड़ितों को मेरठ विजिलेंस कार्यालय पर बुलाकर लिखित शिकायत दी गई। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद शामली जिले के भ्रष्ट अफसरों में हड़कंप मच गया और एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया है।
56
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Dec 09, 2025 12:23:25
117
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Dec 09, 2025 12:23:13
Paradeep, Odisha:Anchor - ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ନାଉଗାଁ ସ୍ଥିତ ମା ଜାଗୁଳାଇ ପୀଠ ଠାରେ ଆସନ୍ତା ଡିସେମ୍ବର ୨୬ ରୁ ୩୦ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ 'ବ୍ୟକ୍ତିତ୍ୱ ବିକାଶ ଶିବିର' ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା। ଶ୍ରୀ ଗୁରୁକୃପା ଚାରିଟେବୁଲ ଟ୍ରଷ୍ଟ ଓ ବିଶ୍ବ ସନାତନ ଯୁବ ସେବା ସଂଘ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ଆୟୋଜିତ ହେବାକୁ ଥିବା ଏହି ଶିବିରରେ ଅତିଥି ଭାବେ ଶ୍ରୀ ଜଗନ୍ନାଥଙ୍କ ଆଦ୍ୟ ସେବକ ଗଜପତି ମହାରାଜଙ୍କ ସମେତ ପତିଆଲା ପଞ୍ଜାବ ସ୍ଥିତ ଚିନ୍ମୟ ମିଶନର ମୁଖ୍ୟ ସ୍ୱାମୀ ମାଡ଼ବାନନ୍ଦ ସରସ୍ୱତୀ ମହାରାଜ,ଗୀତା ଆଶ୍ରମ ଭୁବନେଶ୍ୱରର ସ୍ୱାମୀ ଜଗଦିଶାନନ୍ଦ ସରସ୍ୱତୀ ମହାରାଜ,ପରମହଂସ ସ୍ୱାମୀ ପ୍ରଜ୍ଞାନନ୍ଦগିରି ମହାରାଜ,ଓଡିଶା ଉଚ୍ଚ ନ୍ୟାୟାଳୟର ନ୍ୟାୟମୂର୍ତି ଆନନ୍ଦ ଚନ୍ଦ୍ର Behera ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେବାର କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରବିଭିନ୍ନ ଯୋଜନା। ଏନେଇ ଶ୍ରୀ ଗୁରୁକୁପା ଆଶ୍ରମର ମୁଖ୍ୟ ବାବାଜୀ ସତ୍ୟାନନ୍ଦ ଦାସ ହାରାଜ ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଜରିଆରେ ସୁଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗ ଦେଇଥିବା ଅତିଥି ମାନେ ସମାଜରେ ଉତ୍ତମ ମଣିଷ ଗଠନ କରିବା ଉପରେ ଆଲୋକପାତ କରିଥିଲେ। ବାଇଟ -୧- ସତ୍ୟାନନ୍ଦ ଦାସ ମହାରାଜ,(ଆୟୋଜକ) ଜଗତସିଂহପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
72
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Dec 09, 2025 12:22:57
Nalhar, Haryana:Story :- सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से नगरपालिका में हड़कंप, तीन घंटे चली रिकॉर्ड खंगालने की कार्रवाई नूंह ज़िले के पुनहाना उपमंडल में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुनहाना नगर पालिका में टीम ने अचानक पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही इलाके में कई खाद्य विक्रेताओं पर भी छापामारी की गई, जहाँ नियमों के उल्लंघन और संभावित गड़बड़ियों की जांच की गई है। सीएम फ्लाइंग की यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में भारी चर्चाओं का विषय बनी हुई है, और टीम अभी भी दस्तावेज़ों की बारीकी से तलाशी और जांच में जुटी हुई है। पुन्हाना नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। कार्रवाई शुरू होते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने करीब तीन घंटे तक रिकॉर्ड रूम, फाइल सेक्शन और बिलिंग शाखा में चल रहे विकास कार्यों से जुड़ी फाइलों की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान कई कर्मचारी इधर-उधर फोन मिलाते और दस्तावेज़ जुटाते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वार्ड 10 के पार्षद अशोक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई। पार्षद ने हाल ही में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजी विजिलेंस और जिला प्रशासन को भेजी गई शिकायत में नगरपालिका द्वारा करवाए गए कई विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी, फर्जी बिल, घटिया निर्माण और बजट गबन के आरोप लगाए थे। सूत्रों के अनुसार, टीम ने सड़क निर्माण, नालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट खरीद, सफाई सामग्री, मजदूरी भुगतान और टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी कई फाइलों को खंगाला। कई दस्तावेज तत्काल उपलब्ध न होने पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। टीम ने कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच के लिए साथ ले जाने की तैयारी भी की है। छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में जगह जगह चर्चा होने लगी । कई लोग पिछले लंबे समय से नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे थे, ऐसे में कार्रवाई को लोग सकारात्मक कदम बता रहे हैं। उधर, नगरपालिका अधिकारी जांच के बाद टिप्पणी करने से बचते नजर आए। सीएम फ्लाइंग की टीम की इस कार्रवाई के बाद नगरपालिका में खलबली मची हुई है, वहीं अब सभी की नजरें टीम की रिपोर्ट और आने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। बाइट :- अशोक कुमार पार्षद पुनहाना शिकायतकर्ता।
77
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Dec 09, 2025 12:22:41
Chandigarh, Chandigarh:विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में नए जिले, तहसील और उप–तहसील निर्माण से संबंधित सब–कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सदस्य के रूप में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त, डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. साकेत कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक उपरांत कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नई इकाइयों के गठन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा गांवों को तहसील एवं उप–तहसील में शामिल करने संबंधी सरकार के पास अनेक प्रस्ताव आ रहे हैं, जिनमें से आज की बैठक में कुल 62 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और मानदंडों के अनुसार सिफारिशें तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा प्राप्त सभी प्रस्तावों व मानदंडों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे अब अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि उप तहसील बनाने के लिए निर्धारित मानदंडों में 10 से अधिक गांव, 5 से 10 पटवार सर्कल, 60 हजार से अधिक जनसंख्या, 15 हजार हेक्टेयर या इससे अधिक क्षेत्रफल तथा उप मंडल मुख्यालय 15 किलोमीटर की दूरी पर होना चाहिए। इसी प्रकार तहसील के लिए निर्धारित मापदंडों में 20 या इससे अधिक गांव, दो उप-तहसील, पांच से अधिक पटवार सर्कल, 80 हजार या अधिक जनसंख्या, 15 हजार हेक्टेयर या अधिक क्षेत्रफल तथा एक उपमंडल से दूरी 15 किलोमीटर होनी चाहिए। इसी प्रकार उपमंडल के लिए यह मापदंड 40 या इससे अधिक गांव, एक या उससे अधिक तहसील/उप तहसील, 15 या इससे अधिक पटवार सर्कल, ढाई लाख या इससे अधिक जनसंख्या, 15 हजार हेक्टेयर या इससे अधिक क्षेत्रफल व जिला मुख्यालय से दूरी 10 किलोमीटर या इससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नए जिलों के मामलों में यह मानदंड 125 से 200 गांव, एक या दो उपमंडल, एक से तीन तहसील या उप तहसील, चार लाख या इससे अधिक की जनसंख्या, 80 हजार हेक्टेयर या इससे अधिक क्षेत्रफल तथा किसी अन्य जिला मुख्यालय से दूरी 25 से 40 किलोमीटर होनी चाहिए।
85
comment0
Report
Advertisement
Back to top