Back
दमोह की दो मजदूर महिलाओं ने ग्रेटर नोएडा ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
MDMahendra Dubey
Dec 07, 2025 03:46:48
Damoh, Madhya Pradesh
ग्रेटर नोएडा के कांट्रेक्टर के खिलाफ दमोह में हुई शिकायत, मजदूरों की बीबीयो ने की छेड़छाड़ और शोषण की शिकायत.. एंकर/ एमपी के बुंदेलखंड अंचल में मजदूरों का पलायन दशकों से बड़ी समस्या है और इस पलायन के साथ महानगरों में उन्हें क्या क्या झेलना पड़ता है वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे, दमोह में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है जो महानगरों में मजदूरों और उनके परिवारों की हकीकत बयां करते हुए चिंता बढ़ाने वाला है। देखिए ये खास रिपोर्ट.. वी ओ / पिछड़ेपन का दंश झेल रहे एमपी के बुंदेलखंड अंचल में पलायन दशकों से अभिशाप बना हुआ है, दमोह जिले से हजारों मजदूर पलायन कर महानगरों की तरफ जाते है, रेलवे स्टेशन पर रोजाना सैंकड़ों की तादात में मजदूरों की मौजूदगी ये बताती है कि रोजगार के लिए कितने लोग अपना घर बार गांव शहर छोड़ते हैं लेकिन परदेश में इन मजदूरों और उनके परिवार के साथ क्या होता है उसकी गवाही देते हुए एक मामला दमोह एसपी के आफिस तक पहुंचा है। सालों पहले से यू पी के ग्रेटर नोएडा में मजदूरी करने गए दमोह जिले के मजदूर परिवारों की दो महिलाओं ने एसपी के दफ्तर पहुंच कर सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई है। इन महिलाओं के पति ग्रेटर नोएडा में एक सिविल कांट्रेक्टर के पास बिल्डिंग निर्माण का काम करते है और इस कांट्रेक्टर ने मजदूर महिलाओं के साथ बदसलूकी छेड़छाड़ और इन्हें अय्याशी के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। इन में से पहली महिला बताती है कि उसका पति काम पर चला जाता था और फिर ठेकेदार उसके साथ हैवानियत करता था। कई दफा पैसों का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती की और पति को बताने पर पति को जान से खत्म करने की धमकी भी दी। बाइट/ महिला नंबर 1 वी ओ / सिर्फ एक ये महिला नहीं बल्कि अब दूसरी महिला मजदूर की दास्तां सुनिये, यही कांट्रेक्टर इस महिला मजदूर के साथ शादी रचाना चाहता था और इसके लिए वो कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था, महिला ने विरोध किया तो उसे भी धमकाया गया। और महिला अपने साथ घटी घटना को बेबाकी के साथ बता रही है। बाइट/ महिला नंबर 2 वी ओ/ ये कहानी सिर्फ दो महिलाओं की नहीं बल्कि उनके मुताबिक यहां मजदूर परिवार की महिलाओं के साथ ऐसा ही सलूक किया जाता है। निर्माण कार्य की मजदूरी के लिए महानगरों में जाने वाले परिवारों के साथ ऐसा ही सलूक हो रहा है, लोकलाज के डर से अधिकांश महिलाएं चुप रह जाती है तो कइयों को डरा धमका कर शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। इन महिलाओं में से एक के पति का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला कांट्रेक्टर सतीश उनकी बीबी पर बुरी नीयत रखता है और कई बार उसने छेड़छाड़ की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो यातनाएं दी और जैसे तैसे वो और उसका परिवार जान बचाकर अपने जिले दमोह वापस आए है। मामला यहीं तक सीमित नहीं बाकी मजदूर का आरोप है कि दमोह आने के बाद भी ठेकेदार उसे फोन लगाकर धमका रहा है और वापस नोएडा आने का दबाव बना रहा है और न आने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। बाइट/ पीड़ित मजदूर वी ओ / दमोह के एसपी ऑफिस पहुंची दो
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSumit Kumar
FollowDec 07, 2025 05:19:220
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 07, 2025 05:18:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 07, 2025 05:18:330
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 07, 2025 05:17:440
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 07, 2025 05:17:270
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 07, 2025 05:17:070
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 07, 2025 05:15:560
Report
Takipur Bega, Uttar Pradesh:जिला बिजनौर के थाना नगीना देहात में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पिता के साथ स्कूल से घर जा रही दो सगी बहनों को ट्रक ने कुचला दोनों की मौत पिता गम्भीर रूप से घायल
0
Report
29
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 07, 2025 05:03:41108
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 07, 2025 05:03:2465
Report
25
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 07, 2025 05:03:0759
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowDec 07, 2025 05:02:21Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर खड़ी ट्रेलर से टकराई कार 5 लोगों की मौके पर मौत देर रात हुआ हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली में हुआ भीषण सड़क हादसा गमगीन हुआ माहौल, जांच में जुटी पुलिस।
22
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 07, 2025 05:02:1122
Report