Back
दमोह में बिरसा मुंडा जयंती मौके पर रात्री चौपाल से आदिवासियों की समस्याओं का निपटारा
MDMahendra Dubey
Nov 12, 2025 01:16:08
Damoh, Madhya Pradesh
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जंयती पर्व के समापन से पहले कलेक्टर ने गांव में लगाई रात्रि चौपाल, जानी आदिवासियों की समस्याएं.. एंकर/ आदिवासी वर्ग के उत्थान और विकास के लिए लगातार जारी कोशिशों के बीच एमपी में इन दिनों धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित अभियान चलाया जा रहा है, 15 नवंबर को इस अभियान का समापन होगा और उससे पहले प्रदेश के आदिवासियों की समस्याओं से रूबरू होने के साथ उनके निराकरण को लेकर पहल की जा रही है। दमोह जिले में भी इस अभियान के तहत लगातार आयोजन जारी है और इस क्रम में प्रशासन ने कुछ अलग पहल की है जिसके तहत कलेक्टर ने आदिवासी अंचल में रात्री चौपाल लगाकर इस वर्ग की समस्याओं को नजदीक से जाना। तमाम सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ कलेक्टर खुद दमोह ब्लाक के हरदुआ हटरी गांव पहुंचे और यहां रात्रि जनचौपाल लगाई, ये गांव 80 फीसदी आदिवासियों का गांव है जहां डीएम सुधीर कोचर ने एक एक आदिवासी की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश जारी किए। कलेक्टर कोचर ने बताया कि जो तात्कालिक समस्याएं मौके पर निराकृत हो सकती थी वो अलग लेकिन ऐसी समस्याएं जो तत्काल खत्म नहीं हो सकती उनके लिए अलग से निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा ग्रामीणों के आधार, आयुष्मान कार्ड और दूसरे दस्तावेजों के निर्माण के लिए कल ही अधिकारी यहां आएंगे और लोगों को गांव में ही इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बाइट/ सुधीर कोचर ( कलेक्टर दमोह)
130
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 02:34:3229
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 02:34:20101
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 12, 2025 02:34:0733
Report
RMRam Mehta
FollowNov 12, 2025 02:33:482
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 02:33:390
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 02:30:120
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 02:16:560
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 12, 2025 02:16:370
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowNov 12, 2025 02:16:020
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 02:15:150
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 12, 2025 02:02:450
Report
MMManoranjan Mishra
FollowNov 12, 2025 02:02:340
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowNov 12, 2025 02:02:110
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowNov 12, 2025 02:01:590
Report