Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chhatarpur471001

छतरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

HGHarish Gupta
Nov 14, 2025 12:25:05
Chhatarpur, Madhya Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज छतरपुर। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, गिरोह के सरगना शाकिर मंसूरी सहित 4 सदस्य गिरफ्तार, गिरोह का सरगना शाकिर मंसूरी चोरी, अवैध हथियार जैसे 20 से अधिक अपराध, आशीष यादव मारपीट के 2, नीरज विश्वकर्मा एवं महिपाल सिंह आबकारी अपराध में पूर्व से लिप्त ,छतरपुर, खंडवा, पन्ना, रायसेन, सागर, भोपाल रजिस्टर्ड 21 मोटरसाइकिलों को किया बरामद, एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा。
120
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
Nov 14, 2025 14:09:19
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - बिहार की जीत पर खूंटी में जबरदस्त उत्साह। खूँटी में भाजपा कार्यकर्ताओं में बिहार में भाजपा की जबरदस्त जीत पर उत्साह का माहौल। खूँटी के नेताजी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ जश्न मनाया, मिठाईयां बाँटी और बिहार में जबरदस्त जीत पर एक दूसरे को बधाईयाँ दी। इस मौके पर, बिहार में हुई जीत पर भाजपा जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश प्रीतम, मनोज कुमार, अनुप साहू, आनन्द कश्यप, शशिभूषण भगत सहित सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाये व खूंटी के सड़कों में लड्डू बांटा गया। मौका पर , जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश निरंतर विकास की राह में बढ़ रहा है। वहीं नितिन कुमार की अगुवाई में बिहार में जो विकास हुआ जिसका नतीजा है कि बिहार में जबरदस्त विजय हुआ। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश प्रितम ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत मैं खुशी का माहौल है यह बिहार की विकास का दिन है। मनोज कुमार ने कहा कि यह पर काफी खुशी का पल है इसलिए आज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बाँटी गई और बाजे गाजे के साथ जश्म मनाया गया।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Nov 14, 2025 14:09:01
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी ने अपनी शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद प्रत्याशी विजय सम्राट को भारी अंतर से हराया। रणधीर कुमार सोनी को 23 राउंड के दौरान 82782 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय सम्राट को मात्र 60191 वोट से संतोष करना पड़ा। रणधीर कुमार सोनी ने 22591 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जीत के सूचना के बाद भाजपा और जदयू के साथ-साथ अन्य घटक दल के कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाब लगाकर मिठाई खिला कर जश्न मनाया। विजेता रणधीर कुमार सोनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस जीत का पूरा श्रेय शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र की जनता को दिया। साथ ही बिहार में डबल इंजन की सरकार के विकास के कार्यों को लेकर पूरे बिहार में एनडीए को प्रचण्ड जीत मिलने की बात कही।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 14, 2025 14:08:43
Sikar, Rajasthan:सीकर बिहार चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सीकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जाट बाजार में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता रमेश जलधारी और नीलम मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। नेताओं ने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत है। बीते कुछ दिनों से भाजपा कार्यकर्ता देशभर में परिणामों को लेकर उत्साहित थे, और जैसे ही बहुमत के आंकड़े आए, उत्सव का माहौल बन गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा, “जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई दिशा दी है, उसी भरोसे के साथ बिहार की जनता ने भाजपा पर दुबारा भरोसा जताया है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है।” पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा केंद्र से लेकर राज्य तक जनहित की नीतियों पर काम कर रही है। “यह जीत दिखाती है कि जनता कांग्रेस या विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति को अब स्वीकार नहीं करती। जनता अब विकास चाहती है, और भाजपा ने वही दिया है।” उन्होंने कहा कि इस जीत से पूरे देश में पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है। नीलम मिश्रा ने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने इस बार लगातार जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया। “महिलाओं ने बूथ स्तर पर निर्णायक भूमिका निभाई, और यह जीत महिला शक्ति का भी प्रतीक है,” उन्होंने जोड़ा। उन्होंने बिहार के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। बाइट मनोज बाटड जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट सुमेधानंद सरस्वती पूर्व सांसद
0
comment0
Report

UMUJJWAL MISHRA
Nov 14, 2025 14:08:09
Ranchi, Jharkhand:
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 14, 2025 14:08:01
Ranchi, Jharkhand:बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत और लोजपा (रामविलास) के शानदार प्रदर्शन को लेकर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर लोजपा रामविलास के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की और जश्न मनाया। इस दौरान लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए के बेहतर प्रदर्शन की वजह से यह जीत संभव हुई है। बिहार की जनता ने एनडीए के कामकाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जीत दिलाई है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबर्दस्त जीत हासिल की है और महागठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है, जिसे लेकर एनडीए में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Nov 14, 2025 14:07:45
Patna, Bihar:एंकर - बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की खुलकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि राज्य में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए सुधार से जनता काफी संतुष्ट है और इसी वजह से वोटरों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिहार में विकास के लिए ज़मीनी स्तर पर काम हुआ है। कई मतदाताओं ने यह भी बताया कि पिछली सरकारों की तुलना में नीतीश कुमार ने ज्यादा काम किया है और इसी आधार पर जनता ने उन पर भरोसा जताया है। वोटरों के बीच पहुंचे शाहिद अंसारी ने कहा कि “महागठबंधन सिर्फ माइक पर चिल्लाने का काम करता है, जबकि नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए धरातल पर काम किया है। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से 10,000 रुपये की सहायता दी गई है, जिससे हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं。” वहीं शाहिद रफ़ी ने भी मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “नीतीश कुमार पुराने और पढ़े-लिखे नेता हैं। उनकी नीतियों ने बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।” स्थानीय मतदाताओं की प्रतिक्रियाओं से यह साफ दिख रहा है कि जनता आने वाले समय में भी सरकार से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर बड़े और प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद कर रही है। बाइट - शाहिद अंसारी, स्थानीय बाइट - शाहिद रफी, स्थानीय बाइट - सज्जाद हुसैन
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 14, 2025 14:07:15
Jasa, Bihar:कैमूर मोहनिया विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगीता कुमारी की जीत के बाद जीत प्रमाण पत्र लेते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता की जीत हुई है। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि इस बार महिलाओं ने अपनी आवाज़ उठाई और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। क्या कैमूर को मंत्री पद महिला को मिलना चाहिए, इस पर संगीता कुमारी ने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर जिम्मेदारी मिलती है तो वे कैमूर का विकास करने का पूरा प्रयास करेंगी। संगीता कुमारी ने जनता के विश्वास को सम्मान बताया और कहा कि उनकी सरकार जनहित के लिए काम करेगी। उन्होंने विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का वादा किया। उनकी जीत ने न सिर्फ कैमूर में उत्साह फैलाया है, बल्कि महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा दिया है। संगीता कुमारी ने यह भी कहा कि वे जनता के साथ मिलकर कैमूर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगी।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 14, 2025 14:07:02
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर के श्यामनगर दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बिहार में एनडीए के प्रचंड जीत पर विजयोत्सव मनाया...इस अवसर पर जमकर पटाखे फोड़े गए आमजनों में मिठाइयां बांटी गई, अबीर और गुलाल उड़ाए गए एवं लगाए गए...इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा का समर्थन एवं कार्यकर्ता का मौजूद थे... मौके पर उपस्थित भाजपा नेत्री सम्पा साहा ने कहा कि बिहार की प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और विश्वास की जीत है...उन्होंने बिहार में हर मंच से नारा दिया कि बिहार प्रदेश की जनता विकास चाहती है और विकास के पथ पर बिहार आगे निकल चुका है...भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास चाहती है...बिहार के नतीजे आ चुके हैं एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं में साबित किया है कि हमारी जमीनी एवं बूथ स्तर की पकड़ मजबूत है...भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है कि परिणाम एनडीए के पक्ष में आया है...बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है बिहार प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन और बिहार प्रदेश के जनता को नमन...
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 14, 2025 14:06:41
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Nov 14, 2025 14:06:23
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Nov 14, 2025 14:06:12
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 14, 2025 14:05:59
Jaipur, Rajasthan:नगर निगम जयपुर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर सतर्कता शाखा ने शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमणकर्ताओं पर शिकंजा कसा। पूर्व में मिली शिकायतों के आधार पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में 32 हजार रुपए कैरिंग चार्ज वसूल किया गया और 14 कैंटर सामान जब्त किया गया। कार्रवाई लालकोठी मंडी, किसान भवन, 200 फीट बाईपास, जनपथ, बड़ी चौपड़ खंदा, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, अजमेर रोड, श्याम नगर, जौरावर सिंह गेट, ब्रह्मपुरी पुराना रामगढ़ मोड़, जलमहल, पुरानी चुंगी–दिल्ली बाईपास, मानबाग चौराहा, खोले के हनुमान जी, ईदगाह रोड, गलता गेट, सूरजपोल बाजार, रामगंज चौपड़ और रामगंज बाजार सहित कई मुख्य मार्गों पर की गई। सतर्कता टीम ने पूरे अभियान के दौरान फुटपाथ व सड़क पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटवाए और जब्त किए गए 14 कैंटर सामान को निगम के गोदाम भिजवाया। उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि मौके पर अतिक्रमणकर्ताओं को भविष्य में समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगे भी किसी स्थान पर अवैध अस्थायी अतिक्रमण पाया गया, तो चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Nov 14, 2025 14:05:45
Noida, Uttar Pradesh:44 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड प्रदर्शित कर रहा है प्रदेश की विशिष्टता देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार झारखंड राज्य देश के सबसे बड़े पटल पर प्रदर्शित कर रहा है अपना हस्ताक्षर: श्री सुदिव्य कुमार नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री (भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला) का शुभारंभ आज 14 नवंबर से भारत मंडपम में हुआ। इस मेले में देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, कई देश के साथ साथ बहुत से निजी संस्थान भाग ले रहे है। इस वर्ष मेले में झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट है, अपने स्थापना दिवस के 25 साल पूरा होने का जश्न मनाते हुए प्रदेश के प्रमुख सरकारी संस्थानों के साथ साथ शिल्पकारों के वस्तुओं की प्रदर्शनी सह बिक्री के स्टाल लगाए गए हैं। झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन सरकार के माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्या कुमार सचिव उद्योग श्री अरवा राजकमल, प्रबंध निदेशक जीडीको श्री वरुण रंजन, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर, संयुक्त निदेशक उद्योग श्री प्रणव कुमार पॉल, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित किया और पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो कानों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि झारखंड प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में एक है। इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत है। झारखंड प्रदेश इसमें अपनी विशिष्टता प्रदर्शित कर रहा है। भारत मंदपम का यह पटल राज्य की अलग अलग उपलब्धियों और वस्तुओं को प्रदर्शित करने का उपयुक्त पटल है।हम आशा है यहां आने वाले आगंतुक हमारे द्वारा प्रदर्शित की गई चीजों को पसंद करेंगे।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Nov 14, 2025 14:05:31
Noida, Uttar Pradesh:44 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड प्रदर्शित कर रहा है प्रदेश की विशिष्टता देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शुमार झारखंड राज्य देश के सबसे बड़े पटल पर प्रदर्शित कर रहा है अपना हस्ताक्षर: श्री सुदिव्य कुमार नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी प्रदर्शनी सह बिक्री (भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला) का शुभारंभ आज 14 नवंबर से भारत मंडपम में हुआ। इस मेले में देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, कई देश के साथ साथ बहुत से निजी संस्थान भाग ले रहे है। इस वर्ष मेले में झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट है, अपने स्थापना दिवस के 25 साल पूरा होने का जश्न मनाते हुए प्रदेश के प्रमुख सरकारी संस्थानों के साथ साथ शिल्पकारों के वस्तुओं की प्रदर्शनी सह बिक्री के स्टाल लगाए गए हैं। झारखंड पवेलियन का विधिवत उद्घाटन सरकार के माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग श्री सुदिव्या कुमार सचिव उद्योग श्री अरवा राजकमल, प्रबंध निदेशक जीडीको श्री वरुण रंजन, उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर, संयुक्त निदेशक उद्योग श्री प्रणव कुमार पॉल, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलित किया और पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो कानों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि झारखंड प्रदेश देश के अग्रणी प्रदेशों में एक है। इस वर्ष भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत है। झारखंड प्रदेश इसमें अपनी विशिष्टता प्रदर्शित कर रहा है। भारत मंडपम का यह पटल राज्य की अलग अलग उपलब्धियों और वस्तुओं को प्रदर्शित करने का उपयुक्त पटल है। हम आशा है यहाँ आने वाले आगंतुक हमारे द्वारा प्रदर्शित की गई चीजों को पसंद करेंगे।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 14, 2025 14:04:56
Jaipur, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अंता सीट गंवाई। महज 128 वोटों के अंतर से तीसरे स्थान पर खिसकने से बच गई है। उपचुनाव में कांग्रेस ने अंता सीट बीजेपी से छीन ली, हालांकि इससे सरकार पर प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को हराया। मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी से महज 128 वोट आगे रहे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हार के कारणों को लेकर मंथन की चर्चा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल, मंत्री जोगाराम कुमावत, मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक नchodxim चौधरी आदि ने चुनाव को संभाला, लेकिन प्रत्याशी जीत नहीं दिला पाए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और प्रभुलाल सैनी की नो एंट्री की नीति को कुछ समाजों के बड़े वोट बैंक के कारण राजनीतिक चूक माना गया, जिसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ा। परिणाम के बाद भाजपा हार के विश्लेषण में जुटी है, ताकि आगामी चुनावों के लिए रणनीति तय की जा सके। अभी भी पार्टी एकजुट दिखेगी, लेकिन पर्दे के पीछे गुटबाज़ी की चर्चा सामने आ रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top