Back
एसीबी ने कांड में रिश्वत लेते चंदवारा SI पवन कुमार राम को गिरफ्तार किया
GSGajendra Sinha
Mar 12, 2026 10:20:28
Koderma, Jharkhand
हजारीबाग से आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कोडरमा के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को 15000 रुपये घूस लेते हुए रंगो हाथ गिरफ्तार किया है और उसे हजारीबाग ले गई है। 11 फरवरी को चंदवारा थाना क्षेत्र के चीलोडीह में पोल्ट्री फार्म के नाम पर नकली शराब बनाने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था और वहां से बड़े पैमाने पर नकली शराब बरामद की गई थी। इस मामले की जांच और अनुसंधान की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को सौंपी गई थी। एसआई पवन कुमार राम ने कांड में शामिल अभियुक्तों के नाम केस से हटाने और मामले को कमजोर करने को लेकर अभियुक्तो से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जेएलकेएम नेता प्रेम नायक ने इस बात की सूचना मौखिक और लिखित रूप में एसीबी को दी थी। एसीबी की ओर तय रणनीति के तहत आज जैसे ही एक लाख रुपए में से पहली किस्त के रूप में 15000 रुपये देने के लिए प्रेम नायक सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम के पास पहुंचे, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बाइट :- प्रेम नायक, शिकायतकर्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
OSONKAR SINGH
FollowMar 12, 2026 13:17:350
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 12, 2026 13:17:170
Report
0
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 12, 2026 13:16:500
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 12, 2026 13:16:430
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 12, 2026 13:16:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 12, 2026 13:16:220
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 12, 2026 13:15:570
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 12, 2026 13:15:280
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 12, 2026 13:08:560
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 12, 2026 13:08:440
Report
ARAmit Raj
FollowMar 12, 2026 13:08:320
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 12, 2026 13:08:190
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 12, 2026 13:08:010
Report