Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Koderma825410
ट्यूनीशिया से 48 झारखंड मजदूरों की स्वदेश वापसी तय; वेतन भुगतान किया गया
GSGajendra Sinha
Nov 02, 2025 06:15:17
Koderma, Jharkhand
अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 48 मजदूरों की वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया है। 4 नवंबर को सभी 48 मजदूर ट्यूनीशिया से फ्लाइट पकड़ेंगे और 5 नवंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एयरपोर्ट पर उतरेंगे। दरअसल यह सभी मजदूर निजी प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के लिए ट्यूनीशिया गए थे, लेकिन इन मजदूरों को पिछले तीन-चार महीने से न तो वेतन दिया जा रहा था और ना ही किसी तरह की सुविधा दी जा रही थी। बहरहाल इन मजदूरों ने 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए ट्यूनीशिया में फंसे होने की बात बताई और सरकार से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद सरकार हरकत में आई और मजदूरों को स्वदेश वापस भेजने की प्रक्रिया तेज की गई। प्रेंम कंस्ट्रक्शन कंपनी एल एंड टी कम्पनी के अधीन काम करती है। बहरहाल एल एंड टी कंपनी की ओर से सभी 48 मजदूरों के फ्लाइट के टिकट बुक कर दिए गए हैं और उन्हें वेतन का भुगतान भी किया गया है। इसके अलावे एल एंड टी कंपनी के अधिकारियों ने प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मलिक को भी जमकर फटकार भी लगाई। बहरहाल ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरों के वतन वापसी का रास्ता साफ होने के बाद सभी मजदूरों ने एक लिखित संदेश को वीडियो के माध्यम से जारी करते हुए एल एंड टी कंपनी के अधिकारी और सरकार का आभार जताते हुए वतन वापसी को लेकर खुशी जाहिर की है। ट्यूनीशिया में 19 मजदूर हजारीबाग के, 14 मजदूर गिरिडीह के और 15 मजदूर बोकारो जिले के रहने वाले हैं। सभी मजदूर जुलाई के महीने में काम करने के लिए अफ्रीकी देश ट्यूनीशिए गए थे。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrakash Kumar Sinha
Nov 02, 2025 12:03:57
Patna, Bihar:पटना एंकर--जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना सिविल कोर्ट लाया गया, जहां उनकी पेशी एमपी-एमएलए कोर्ट में की गई। करीब 20 मिनट चली सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी को खारिज करते हुए अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। पटना पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे मंजूरी नहीं दी। इसके बाद उन्हें बेउर जेल भेजा गया। अनंत सिंह के वकीل नवीन कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दायर की जाएगी ताकि उन्हें प्रचार की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा कि मोकामा की जनता अनंत सिंह के साथ है और वही उनके लिए मैदान में चुनाव लड़ेगी। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Nov 02, 2025 12:03:34
Hapur, Uttar Pradesh:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी के खिलाफ हापुड़ के एक मुस्लिम युवक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की वीडियो जैसे ही वायरल हुई, तो पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की shिनakh्त बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में रहने वाले तालिब के रूप में कर ली. पुलिस ने आनन-फानन में युवक को गिरफ्तार कर लिया और ऐसा सबक सिखाया कि युवक ठीक से चलता हुआ भी दिखाई नहीं दे रहा. बताया जा रहा है कि गांव में ही एक सैलून की दुकान पर युवक तालिब ने पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए युवक को ऐसा सबक सिखाया कि वह अब जिंदगी भर इसे याद रखेगा.
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Nov 02, 2025 12:03:17
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Nov 02, 2025 12:03:00
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से 130 पेटियों में भरी 1170 लीटर देशी शराब बरामद की है। मौके से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि शराब बिहार सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की देखरेख में चलाए जा रहे अवैध शराब रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रायपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन अवैध शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने महुली मार्ग पर वाहन UP 64 BT 2578 को रोका। जांच में वाहन से 130 पेटियों में भरी करीब 1170 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। वाहन में सवार दो युवाओं विपिन पासवान (19 वर्ष) और सुनील भारती (18 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है।पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद शराब शाम सुंदर जयसवाल उर्फ भुनेश्वर प्रसाद और उनके पुत्र अमित कुमार द्वारा रॉबर्ट्सगंज से लोड कर बिहार भेजी जा रही थी। बरामद शराब में ब्लू लाइन, दबंग गोल्ड, रॉयल मोमेंट्स और रेड लाइन जैसे ब्रांड शामिल हैं। शराब की पैकिंग और सील देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह विभिन्न डिस्टिलरीज़ से अवैध तरीके से लाया गया था। पुलिस अब मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध शराब माफियाओं के लिए चेतावनी है, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था पर पुलिस की सख्त पकड़ का भी सबूत है।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 02, 2025 12:02:51
Noida, Uttar Pradesh:सपा प्रवक्त्ता आज़म खान की बाइट हैदराबाद टी. राजा सिंह- मुलायमस सिंहा का नलायक बेटा है अखिलेश यादव .तुम्हारे पिताजी तुम्हारा कान पकड़कर तुम्हे आरएसएस शाखा में छोड़कर आते तो तुम इतना घटिया कमेंट नही करते .. महात्मा गांधी का हत्या के समय बहुत संगठन पर प्रतिबंध लगा था . एक साल प्रतिबन्ध हटा दिया पर नलायक अखिलेश को पता नही है. धर्म का प्रचार करना है तो संघ से जुड़ो . वेदो का प्रचार करना है तो विश्व हिंदू परिषद से जुड़ो..लव जिहादी ,गौहत्यार , धर्रमांतरण कराने वालो को ठोकना है तो बजरंग दल से जुड़ो हैदाबाद टी. राजा सिंह—जिस औरंजेब की समाधि है वहां अच्छा सा शौचालय बना दिया जाये ..हिंदू की डिमांड है चुनाव के समय ही औरंजेब याद आयेगा..चुनाव के समय ही औरंगजेब का नाम बदलकर संभाजी रखा गया
0
comment0
Report
MSManish Singh
Nov 02, 2025 12:02:25
Mumbai, Maharashtra:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आरा में जनसभा को संबोधित किया। इनमें खासा भीड़ देखने को मिला। नरेंद्र मोदी ने अपने सभा के दौरान विपक्ष पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने अपने अभिभाषण में कहा है कि एक तरफ एनडीए एक जुट होने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और राजद में घमासान छिड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं एक पते की बात आप सबों को बताता हूं कि जहां एनडीए सरकार बनाने के लिए एक जुट होकर लड़ाई लड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल ने नाम वापसी के तीन दिन पहले पटना में बंद कमरे में कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा रखकर राजद ने मुख्यमंत्री का पद ले लिया। इस बात को सुनते ही मोदी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का एक पल भी खोल दिया है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 02, 2025 12:01:25
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला मुख्यालय में धूमधाम से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया... इस अवसर पर मारवाड़ी समाज ने जिला मुख्यालय में शोभायात्रा निकाली... यात्रा में मारवाड़ी समाज के महिलाओं और पुरुषों के साथ ही बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया... शोभायात्रा में श्रीकृष्ण, राधा, भगवान शिव के अलावा दर्जनों भेषभूषा में कलाकार शामिल हुए... जिसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों पर भक्ति यात्रा की शोभा बढ़ाई... वहीं, शिव शितला मंदिर में पुरोहित ने भगवान श्री खाटू श्याम बाबा की पूजा अर्चना की... मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पूरण डोकानिया ने बताया कि पाकुड़ जिला मुख्यालय में हर साल खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है... उन्होंने कहा कि पूजा के बाद महाभोग का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी लोग भाग हिस्सा लिया...
0
comment0
Report
STSrikanta Thakur
Nov 02, 2025 12:01:06
Dinajpur, Rangpur Division:গঙ্গারামপুর, দক্ষিণ দিনাজপুর; কিশোরী রোগীকে ভুল রক্ত দেওয়ার অভিযোগ হাসপাতালেagainst গুরুতর অসুস্থ কিশোরী, ঘটনায় ক্ষোভ রোগীর পরিবারের। দক্ষিণ দিনাজপুর জেলার গঙ্গারামপুর সুপার স্পেশালিটি হাসপাতালের ঘটনা। পরিস্থিতি সামাল দিতে ঘটনাস্থলে গঙ্গারামপুর থানার পুলিশ। রোগীর সুস্থতা নিয়ে আলোচনা ডাক্তারদের। জানা গেছে দক্ষিণ দিনাজপুর জেলার কুশমন্ডি থানার বোয়ালগাঁও গ্রামের বাসিন্দা মৌসুমী মার্ডি। বেশ কয়েকদিন আগে রক্তজনিত সমস্যার জন্য গঙ্গারামপুর সুপার স্পেশালিটি হাসপাতালে ভর্তি করেন। পরিবারের অভিযোগ, হাসপাতাল থেকে রক্তের নমুনা হাসপাতালের ব্লাড ব্যাংক পাঠানো হয় রক্তের গ্রুপ জানার জন্য এবং সেই রক্ত ব্যবস্থা করার জন্য। পরে হাসপাতালের থেকে বলা হয় তাদের রোগীর জন্য AB পজেটিভ রক্ত লাগবে। সে অনুযায়ী পরিবারের লোকেরা AB পজেটিভ রক্ত দেন। পরিবারের অভিযোগ, পরে জানতে পারেন হাসপাতাল থেকে ভুল রক্ত পরিবেশন করা হয়েছে তাদের রোগীকে। এমন ঘটনার ফলে রোগীর পরিজনদের মধ্যে ক্ষোভ জমতে থাকে। রবিবার দুপুর থেকে আদিবাসী মানুষেরা ভিড় জমাতে থাকেন গঙ্গারামপুর সুপার স্পেশালিটি হাসপাতাল চত্বরে। পরিস্থিতির বেহাল যেন না হয় সেই দিকে নজর রেখে গঙ্গারামপুর থানার পুলিশ মোতায়ন ছিল হাসপাতাল চত্বরে। পরবর্তীতে ওই রোগীর উন্নত চিকিৎসার জন্য আলোচনায় বসেন হাসপাতালের ডাক্তাররা। পরিবারের অভিযোগ প্রথমে এবি পজেটিভ গ্রুপ বলা হলেও পরে কিশোরীর শারীরিক অবস্থার অবনতি হলে দ্বিতীয়বার রক্ত দিতে হবে বলে জানান কিন্তু কোন গ্রুপের রক্ত তা পরিষ্কার করে বলেনি—এখান থেকেই সন্দেহ তৈরি হয় তাহলে প্রথমে যে গ্রুপ দেওয়া হয়েছিল অর্থাৎ এবি পজেটিভ সেই গ্রুপ কি ভুল ছিল যে কারণে ই কি কিশোরী এতটা অসুস্থ হয়ে পড়েছেন? অবশ্য কিশোরীর পরিবারের তরফ থেকে কোন লিখিত অভিযোগ দেওয়ার হয়নি। কিশোরীর শারীরিক পরিস্থিতি এতটাই অবনতি হয়েছে যে তাকে জেলার হাসপাতাল থেকে মালদা জেলা হাসপাতালে নিয়ে যাওয়ার পরিকল্পনা করছেন চিকিৎসকরা—এমনটাই তার পরিবার সূত্রে জানা গেছে।
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Nov 02, 2025 12:00:31
Hazaribagh, Jharkhand:शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कारण मां और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. घटना के पीछे का कारण ओटी रूम में ओटी बेड से मरीज के गिरने के कारण बताया जा रहा है. परिजनों का अस्पताल प्रबंधन पर आरोप है तो अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में چاندनी कुमारी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई है. बताया जाता है कि बीते रात चांदनी कुमारी को प्रसव पीड़ा हुई. उसे ओटी रूम में ले जाया गया. जहां वह ओटी बेड से ही फर्श पर गिर पड़ी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले गए . डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में आकर जमकर हंगामा किया है और तोड़फोड़ भी की. परिजनों ने आरोप लगाया है कि ओटी कमरे में डॉक्टर नहीं थी. नर्स के सहारे बच्चों का जन्म हो रहा था. नर्स ने लापरवाही के कारण महिला ओटी बेड से ही फर्श पर गिर गई .जिसके कारण मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई है. दूसरी ओर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मरीज के परिजनों के लापरवाही के कारण मरीज फर्श में गिर गई थी. उसके परिजनों ने जबरन उसे निजी अस्पताल में ले गए. उस दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने आकर अस्पताल में हंगामा किया है. अगर वह मरीज को नहीं ले जाते तो शायद उसकी जान बच जाती. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. तो दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन अपनी सफाई देते हुए थक नहीं रहा है. मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार खिरगांव स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना के कारण दो लोगों की मौत हो गई है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top