Back
राज्यपाल गंगवार ने बोकारो में युवाओं को शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया
MMMRITYUNJAI MISHRA
Nov 14, 2025 11:26:50
Bokaro Steel City, Jharkhand
युवा ही झारखंड की सबसे बड़ी शक्ति और राष्ट्र के भविष्य-निर्माता: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में कहा। महामहिम ने सजग, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना बताया शिक्षा का उद्देश्य।
बताते चले कि बोकारो हमारा झारखंड प्राकृतिक संपदाओं, जनजातीय गौरव, विविध परंपराओं और जीवंत सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध है, परंतु झारखंड की सबसे बड़ी शक्ति आप युवा शक्ति है। आप ही इस राज्य और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान, सेवा और नैतिक नेतृत्व के माध्यम से आप झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित कर सकते हैं। मैं ऐसे झारखंड की कल्पना करता हूं जहां हर युवा सक्षम, आत्मविश्वासी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित हो। यह कहना है झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार का। शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के वार्षिकोत्सव समारोह नक्षत्र में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए उन्होंने ये बातें कही। इस अवसर पर सत्र 2024-25 में असाधारण शैक्षिक प्रदर्शन के लिए कक्षा 6 से 11वीं के कुल 392 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी को जोहार के साथ बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल ने आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा को भोजन, वस्त्र और आवास के बाद मानव के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें सही विचार, सही निर्णय और सही दिशा प्रदान करती है। यह प्रमुख समस्याओं का समाधान प्रदान करने में सक्षम है, यह अच्छी आदतों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देती है। यह हमें आत्मविश्वास प्रदान करती है और जीवन को सार्थक बनाती है। शिक्षा का उद्देश्य एक सजग, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनना है।
परीक्षा एक उत्सव, न बनने दें तनाव का कारण। राज्यपाल श्री गंगवार ने उपस्थित विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में हमारे विद्यार्थियों पर अत्यधिक दबाव, असफलता का भय और अपेक्षाओं का भार मानसिक तनाव का कारण बन रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम भी विद्यार्थियों को यही प्रेरणा देता है कि परीक्षा को उत्सव की तरह लें, न कि तनाव का कारण बनने दें। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उत्सव में रंगा रहा समारोह, कई गणमान्य रहे मौजूद।
वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगा व राष्ट्रप्रेम की थीम पर आधारित साज-सज्जा के बीच समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया।
इसमें गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुतियों की सतरंगी छटा के बीच विद्यालय के प्रतिभावान सितारे खूब चमके। समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डॉ ए एस गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे。
183
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRajat Vohra
FollowNov 14, 2025 12:51:340
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 12:48:12Noida, Uttar Pradesh:NDA LEADS IN BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY POLLS 2025 CELEBRATION VISUALS FROM BJP OFFICE VISUALS DILIP JAISWAL (BIHAR BJP PRESIDENT) SPEECH
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowNov 14, 2025 12:48:000
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 14, 2025 12:47:440
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 14, 2025 12:47:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 14, 2025 12:47:020
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 12:46:480
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 14, 2025 12:46:340
Report
MTMadesh Tiwari
FollowNov 14, 2025 12:46:130
Report
YSYeswent Sinha
FollowNov 14, 2025 12:45:510
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 14, 2025 12:45:420
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 14, 2025 12:45:13Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଡ୍ରେନେଜ ବିଭାଗର ନବନିର୍ମିତ ଜିଲ୍ଲା କାର୍ଯ୍ୟାଳୟକୁ ଉଦଘାଟନ କଲେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବିଧାୟକ ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ଜଗଦେବ。
0
Report
0
Report