Back
नड्डा का हिमाचल दौरा, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी को मिलेगी नई ऊर्जा
ADAnkush Dhobal
Dec 09, 2025 12:30:31
Shimla, Himachal Pradesh
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की रात शिमला पहुंचेंगे। हिमाचल BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत के बाद यह उनका पहला हिमाचल प्रवास है। उनके हिमाचल दौरे से पहले पार्टी ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। 13 दिसंबर को जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के प्रस्तावित राज्यस्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे।
डॉ. बिंदल ने कहा कि नड्डा के कुशल नेतृत्व क्षमता में बिहार में एनडीए ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। हिमाचल प्रदेश की जनता अपने नेता के स्वागत के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह पीटरहॉफ शिमला के ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। बिंदल ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन अपने लोकप्रिय नेता से मिलने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। यह प्रवास न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी एक मजबूत संदेश लेकर आएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowDec 09, 2025 13:33:440
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 09, 2025 13:33:260
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 09, 2025 13:33:130
Report
AZAmzad Zee
FollowDec 09, 2025 13:32:290
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 09, 2025 13:32:210
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 09, 2025 13:32:070
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 09, 2025 13:31:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 09, 2025 13:31:320
Report
MVManish Vani
FollowDec 09, 2025 13:30:370
Report
HBHemang Barua
FollowDec 09, 2025 13:30:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 13:21:400
Report