Back
किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन: खाद-धांधली से सरकार पर दबाव बढ़ा
SKSandeep Kumar
Nov 12, 2025 11:52:31
Hamirpur, Himachal Pradesh
विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का हल्लाबोल प्रदर्शन। यूपी के हमीरपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया है। किसानों ने खाद की किल्लत, जंगली जानवरों से फसल की बर्बादी, मनरेगा और खाद्य वितरण में व्याप्त धांधली समेत कई गंभीर मुद्दों पर प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं और अन्य रबी फसलों की बुवाई के पीक सीजन में भी खाद वितरण केंद्रो पर कालाबाजारी और धांधली चरम पर है। जरूरतमंद किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही, जबकि बिचौलिए महंगे दामों पर इसकी बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि छुट्टा और जंगली जानवर नीलगाय आदि द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान से किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है लेकिन प्रशासन प्रभावी गौ-आश्रय केंद्र बनाने में पूरी तरह से विफल रहा है। किसानों ने मनरेगा योजना में हो रही व्यापक धांधली और नहरों की सफाई न होने पर रोष व्यक्त किया है। किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही के कारण नहरें खरपतवार से पटी पड़ी हैं, जिससे बुंदेलखंड के किसान समय पर सिंचाई से वंचित हैं। धरने के बाद किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन ने किसानों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
80
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 12, 2025 13:20:370
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 12, 2025 13:20:25Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:8 PM GUEST
भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर
कांग्रेस प्रवक्ता अमित तावरे
एस.एस. बंसल, (रिटायर्ड संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी)
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 13:20:140
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 12, 2025 13:20:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 12, 2025 13:19:530
Report
UJUmesh Jadhav
FollowNov 12, 2025 13:19:400
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 12, 2025 13:19:270
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 12, 2025 13:19:160
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 12, 2025 13:18:540
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 12, 2025 13:18:370
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 12, 2025 13:18:200
Report