Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Panchkula134112

पंचकूला में पेड पार्किंग बकाया मामले पर धरना, ठेकेदार-परिषद पर निशाना

DRDivya Rani
Nov 12, 2025 14:21:29
Panchkula, Haryana
पंचकूला के सेक्टर 8, 9 और 10 की पार्किंग में नगर निगम द्वारा पिछले 5 साल से लागू पेड पार्किंग की लूट के विरोध में पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों द्वारा सेक्टर 9 में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि नगर निगम ने पेड पार्किंग के पीछे भाजपा नेता जो ठेकेदार थे उन्हें लाभ देने का काम किया है नगर निगम मेयर पिछले साल भर से ढिंढोरा पीठ तैयार रहे हैं कि ठेकेदार द्वारा पार्किंग की एवेज में तय राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। नगर निगम के मेयर जनता को बताएं कि ठेके द्वारा अब तक कितनी राशि का भुगतान नगर निगम को किया गया है और जो डिफॉल्टर राशि है उसके लिए नगर निगम द्वारा क्या प्रयास किया जा रहे हैं विधायक चंद्र मोहन ने कांग्रेसी पार्षदों के साथ एक स्वर में कहा कि नगर निगम डिफॉल्टर ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करें और जनता का पैसा जो भी ठेकेदार के पास बकाया है उसे निगम के खाते में जमा करवाएं इस धरना प्रदर्शन में विधायक चंद्रमोहन पार्षद सलीम दबकोरी, संदीप सोही, गौतम प्रसाद, अक्षयदीप, गुरमेल कौर, उषा रानी, गौतम प्रसाद, नवीन बंसल एडवोकेट ,गुरमीत नंबरदार, राम प्रशाद, ओम शुक्ला, पंकज वाल्मीकि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद्रमोहन ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों में नगर निगम पंचकूला में चुने गए प्रतिनिधियों के प्रस्तावों को लागू नहीं किया गया। सैक्टर-8, 9 और 10 की पेड़ पार्किंग की बकाया राशि, अवैध माइनिंग, और निगम भूमि के दुरुपयोग जैसे मामलों में निगम और ठेकेदारों की मिलीभगत उजागर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है, करोड़ों खर्च होने के बावजूद जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मानसून के बाद सड़कों की हालत खस्ता, गड्ढों से भरी गलियों और घटिया निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए गए।
44
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Nov 12, 2025 15:45:30
104
comment0
Report
Nov 12, 2025 15:33:13
16
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 12, 2025 15:32:30
Cooch Behar, West Bengal:তুফানগঞ্জ দলীয় নির্দেশ মেনে উপ-পৌরপতির পদ থেকে ইস্তফা দিলেন তুফানগঞ্জ পৌরসভার উপ-পৌরপতি তনু সেন। বুধবার তুফানগঞ্জ পৌরসভায় সাংবাদিক বৈঠকের মাধ্যমে এই কথা জানানো হয়। পাশাপাশি তুফানগঞ্জ পৌরসভার চেয়ারম্যানের হাতে ইস্তফা পত্র তুলে দেন তনু সেন। উল্লেখ্য ২০২২ সালের মার্চ মাসে তুফানগঞ্জ পৌরসভার উপ পৌরপতির দায়িত্বভার গ্রহণ করেছিলেন তনু সেন এবং 2025 এর ১২ ই নভেম্বরে তিনি দলীয় নির্দেশ তিনি পদত্যাগ করলেন। গত পৌর নির্বাচনে ভাল ফলাফল করেছিল তুফানগঞ্জ পৌরসভা। কিন্তু কিছুদিন আগেই সাংগঠনিক রদ বদলে তুফানগঞ্জ শহর যুব সভাপতির পদ থেকে তাকে সরানো হয়। তাকে সরানো নিয়েই শুরু হয়েছিল রাজনৈতিক চাপানউতোর। এরই মাঝে এদিন তিনি স্ব ইচ্ছায় সাংবাদিক বৈঠক করে পৌরসভার ভাইস চেয়ারম্যানের পদ থেকে সরে দাঁড়ালেন।
33
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Nov 12, 2025 15:31:32
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर में अब सोना-चांदी नहीं, घरों के बाहर रखे जूते-चप्पल हो रहे चोरी, कचरा बीनने वाली महिलाओं के गिरोह से मचा हड़कम्प सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कचरा बीनने के बहाने ये महिलाएं गलियों में घूमती हैं और मकानों के बाहर खुले में रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान पर हाथ साफ कर देती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह गिरोह रोजाना तड़के चार से पांच बजे के बीच सक्रिय होता है, जब लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं। चोर इस समय का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम देते हैं और भाग जाते हैं। इस दौरान शहरवासी प्रदीप तेली ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की चोरियां लगातार हो रही हैं। पहले कई घरों के बाहर से पानी के मीटर चोरी हुए थे, और अब जूते-चप्पलों की चोरी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द ही इन चोरों को गिरफ्तार करने और शहर की गलियों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
42
comment0
Report
KSKamal Solanki
Nov 12, 2025 15:31:12
Dhar, Madhya Pradesh:ईलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक लगी भीषण आग, ब्लास्ट से फैली दहशत धार जिले के नागदा में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा जब मंडी रोड स्थित एलुमिनियम दुकान के सामने खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई। गाड़ी से अचानक धुआँ निकलने लगा उसके बाद देखते ही देखते विस्फोट के साथ ऊँची लपटें उठने लगी जिससे मेन रोड सहित पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोगों द्वारा पानी डालकर आग बुझाने के शुरुआती प्रयास नाकाम रहे और कुछ ही मिनटों में स्कूटर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया。 गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अंततः पानी की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
25
comment0
Report
Advertisement
Back to top