Back
हरियाणा में इजरायली तकनीक से मधुमक्खी पालन की नई उड़ान, उचानी में सेमिनार शुरू
KSKAMARJEET SINGH
Dec 09, 2025 09:46:06
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल इज़रायल की उन्नत तकनीक से मधुमक्खी पालन में नई उड़ान भरेगा हरियाणा
इंडो–इज़रायल परियोजना के तहत उचानी में राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज
करनाल : हरियाणा के किसान अब मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में इज़रायल की उन्नत तकनीकों से महारत हासिल करेंगे। मधुमक्खी पालन को आधुनिक स्वरूप देने और किसानों की आय दुगुनी करने के उद्देश्य से बागवानी प्रशिक्षण संस्थान उचानी में इंडो–इज़रायल परियोजना के तहत 3 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत हुई。
देशभर से विशेषज्ञ व अधिकारी पहुंचे—30 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता :
इस राष्ट्रीय सेमिनार में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम सहित विभिन्न राज्यों से करीब 30 वरिष्ठ बागवानी अधिकारी शामिल हुए।
इज़रायल से पहुंचे कृषि विशेषज्ञ मि. रूबीस्टेन, मि. मोरेनसिती और दनियल हदाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई。
“तकनीकी अंतर को खत्म करना हमारा उद्देश्य”—संयुक्त निदेशक डॉ. बिल्लू यादव :
उचानी उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कर रही है। उन्होंने बताया कि इज़रायल में मधुमक्खी पालन के जो आधुनिक, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जा रहे हैं, उन्हें यहां प्रशिक्षण के माध्यम से विस्तार से समझाया और प्रदर्शित किया जाएगा。
डॉ. यादव ने कहा,“भारत और इज़रायल के बीच जो तकनीकी अंतर है, इस सेमिनार का उद्देश्य उसे मिटाना और उनके सिद्ध ज्ञान को भारतीय परिस्थितियों में लागू करना है।”उनके अनुसार सेमिनार में शामिल अधिकारी अपने राज्यों में लौटकर इन जानकारियों को किसानों तक पहुंचाएंगे ताकि देशभर के किसान इसका लाभ उठा सकें।उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा में वर्तमान में इंडो–इज़रायेल के छह प्रमुख प्रोजेक्ट—सब्जी, फल, फूल और मधुमक्खी पालन—सफलतापूर्वक चल रहे हैं।
“चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी आदान-प्रदान जरूरी”—इज़रायली विशेषज्ञ रूबीस्टेन :
इज़रायली कृषि विशेषज्ञ रूबिस्टेन ने कहा कि वे यहां भारत में मधुमक्खी पालन से जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन करने और समाधान सुझाने आए हैं。
उन्होंने कहा, “बौद्धिक और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान ही इन चुनौतियों से निपटने का सबसे मजबूत माध्यम है।”उन्होंने बताया कि इज़रायल और भारत दोनों देश मधुमक्खी पालन की बीमारियों व पर्यावरणीय समस्याओं से समान रूप से जूझ रहे हैं और ऐसे कार्यक्रम संयुक्त प्रयासों को मजबूती देते हैं।
रूबिस्टेन ने यह भी कहा कि भारत–इज़रायल संबंधों की मजबूती देखकर उन्हें अत्यधिक खुशी हुई है और उन्हें विश्वास है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा。
इज़रायली विशेषज्ञ मोरेनसिती भी हुए प्रभावित :
इज़रायल से आए विशेषज्ञ मि. मोरेनसिती ने भी भारतीय कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को “भविष्य की मजबूत कदम” बताया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowDec 09, 2025 10:47:360
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowDec 09, 2025 10:47:250
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 09, 2025 10:46:580
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 09, 2025 10:46:410
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 09, 2025 10:46:230
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 09, 2025 10:45:500
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 09, 2025 10:45:220
Report
0
Report
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 09, 2025 10:38:500
Report
AKAshwani Kumar
FollowDec 09, 2025 10:38:400
Report
RSRAKESH SINGH
FollowDec 09, 2025 10:38:170
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 09, 2025 10:37:550
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 09, 2025 10:37:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 09, 2025 10:36:28Noida, Uttar Pradesh:ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं रिपोर्ट करें
0
Report