Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridabad121004

पलवल में बाबा जी की पदयात्रा पर मुस्लिम समाज के नेताओं का खींचतान

ACAmit Chaudhary
Nov 12, 2025 11:09:50
Faridabad, Haryana
पलवल समाजवादी पार्टी ने मुसलमान को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया:मोहम्मद फैज खान समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस ने मुसलमान को केवल और केवल धनिया मिर्ची समझा:मोहम्मद फैज खान लव जिहाद के नाम पर बच्चियों को फसाया जाता है। स्पष्ट है इस्लाम भी यह कहता है कि छल कपट करके कुछ काम करते हैं तो आप मुसलमान नहीं हो सकते:मोहम्मद फैज खान कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के तहत ही इस देश का विभाजन हुआ।कांग्रेस ने केवल मुसलमान का शोषण किया:मोहम्मद फैज खान पहले फिल्मों में अमिताभ बच्चन को अपनी चोटी काटते हुए व शिव मंदिर में धर्मेंद्र को लड़की से बदतमीजी करते हुए दिखाया जाता था अब हिंदू उसका जवाब दे रहा है:मोहम्मद फैज खान हिंदू समाज को जगाने के उद्देश्य से निकाली जा रही इस यात्रा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। तो ऐसे में इस यात्रा को अपना समर्थन देने आए सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर की नौकरी छोड़ रहे मोहम्मद फैज खान से बातचीत धीरेंद्र शास्त्री जी की यह यात्रा देश को जोड़ने के लिए है। एकता अमन भाईचारे के लिए है। भारतवर्ष को जोड़ने की पदयात्रा में मुस्लिम समाज भी बाबा जी के साथ है। बाबा जी ने यह जो पदयात्रा निकाली है बहुत सारे लोग तरह-तरह से इसका समर्थन कर रहे हैं और कुछ विघ्न संतोषी लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मुसलमान के खिलाफ है, ईसाइयों के खिलाफ है। बाबा जी ने स्पष्ट कर दिया है यह भारत को जोड़ने की यात्रा है। बाबाजी यमुना को साफ करना चाहते हैं। यमुना में भी मुसलमान पानी पीते हैं और मस्जिद में भी पानी जाता है। तो यमुना साफ होगी तो पूरे देश को लाभ होगा। गंगा साफ होगी तो पूरे देश को लाभ होगा हम सभी को साथ आना चाहिए। गाय को विश्व की माता कहा गया है। गाय का मांस खाना जहर है। गौ माता को राष्ट्रमाता बनाओ। हर तरह की कट्टरता समाप्त हो। लव जिहाद के नाम पर बच्चियों को फसाया जाता है। इस्लाम भी यह कहता है कि छल कपट करके कुछ काम करते हैं तो आप मुसलमान नहीं हो सकते। इसी छल कपट ट्रेंड के विरुद्ध बाबा जी खड़े हुए हैं। सभी मुस्लिम भाइयों से निवेदन है कि इस यात्रा में आकर बाबा जी का साथ दें। कांग्रेस की एक तुष्टिकरण की राजनीति रही है कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के तहत ही इस देश का विभाजन हुआ। कांग्रेस ने केवल मुसलमान का शोषण किया। कांग्रेस के शासनकाल में हिंदू धर्म पर आघात होता था। आपने देखा होगा फिल्में बनती थी। अमिताभ बच्चन अपनी चोटी काट रहा है। 786 के बिल का सम्मान है। लेकिन वह शिव मंदिर नहीं जा रहा है। मंदिर में धर्मेंद्र लड़की बदतमीजी कर रहा है। हिंदू समाज ने उस समय तो उसको झेल लिया। आज वह प्रतिक्रिया कर रहा है। होली पर आपको पानी बचाना याद आता है। त्योहार दीपावली में आपको प्रदूषण याद आता है। लेकिन अन्य त्योहारों में आपको कोई पर्यावरण की सूद बुद नहीं रहती है। तब हिंदुओं में जागृति नहीं थी अब हिंदू रिएक्ट कर रहा है। उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी विधायक द्वारा देश के प्रधानमंत्री मुसलमान होने के सवाल का जवाब देते हुए मोहम्मद फैज खान ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री भारतीय होना चाहिए। समाजवादी पार्टी को प्रधानमंत्री मुसलमान चाहिए लेकिन भाई तुम मुख्यमंत्री मुसלमान क्यों नहीं बना लिया। मुलायम सिंह को क्यों बनाया, अखिलेश को क्यों बनाया मुख्यमंत्री? समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस ने मुसलमान को केवल और केवल धनिया मिर्ची समझा। मुसलमान का फ्री में वोट लिया उनका तुष्टीकरण किया और मुसलमान को मुख्तार के रूप में, आजम के रूप में, भ्रष्टाचारियों की छवि मुसलमान की बनाई लेकिन संघ परिवार ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षाविद मुसलमान को सामने लाया। आरिफ मोहम्मद खान एक एजुकेटेड मुसलमान को सामने लाएं। मुसलमान की यह छवि बनाने का काम संघ परिवार ने किया। अगर ऐसा हिंदू राष्ट्र बनता है जहां मुसलमानों को इतना सम्मान मिलता है तो मैं इस हिंदू राष्ट्र का सम्मान करता हूं सलाम करता हूं। Wth यात्रा में मोहम्मद फैज खान से खास बातचीत
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRandhir Nidhi
Nov 12, 2025 12:45:56
Gumla, Jharkhand:नशा के खिलाफ गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 12 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार गुमला - गुमला पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की 258 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹15,000 नकद बरामद किए हैं。 गिरफ्तार आरोपियों में — बादल साहू (चाहा निवासी), विकास बैठा (लक्ष्मण नगर निवासी) सुनील प्रजापति (भंडरा निवासी) शामिल हैं。 पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बादल साहू गढ़वा से ब्राउन शुगर खरीद कर गुमला और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई。 टीम ने चेटर मैदान में छापेमारी की, जहाँ पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पीछा कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया。 सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ ने कहा की गुमला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है। यह कार्रवाई उसी श्रृंखला का हिस्सा है। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Nov 12, 2025 12:45:41
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव पर मुहर लगी झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र 5.12.2025 से 11.12.2025 के संचालन की स्वीकृति झारखंड राज्य पुलिस रेडियो में वायरलेस सब इंस्पेक्टर संवर्ग नियुक्ति नियमावली के संशोधन की स्वीकृति इंडिया रिजर्व बटालियन में नियुक्ति नियमावली में संशोधन की स्वीकृति गारंटी मोचन निधि के संचालन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त अधिसूचना पर लगी कैबिनेट की मुहर राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आवास बैंक से यूआईबीएफ के कार्यान्वयन के लिए आरबीआई द्वारा प्राप्त मामले पर कैबिनेट की मुहर वन रक्षक की जगह प्रधान वन रक्षक के पद का सृजन राज्य के सभी जिले के एक सीएम स्कूल ऑफ एक्सलेंस में स्टेम लैब के स्थापना की स्वीकृति नेतरहाट विद्यालय आवासीय विद्यालय के कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने की स्वीकृति 113.97 करोड़ की परियोजना लागत के साथ होटल बैद्यनाथ विहार के संचालन के स्वीकृति के संबंध में कैबिनेट की मुहर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत संविदा के आधार पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मियों को सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत देशी मांगर को झारखंड का स्टेट फिश घोषित करने की स्वीकृति तीन नए आपराधिक कानून के लागू किए जाने को लेकर ई साक्ष्य और ई सम्मन जारी करने को कैबिनेट की स्वीकृति सिमडेगा में 48.21 किलोमीटर सड़क के लिए लगभग 29 करोड़ की स्वीकृति स्थापना दिवस पर राजकीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कार्यादेश के स्वीकृति से जुड़े मामले पर कैबिनेट की स्वीकृतक लातेहार के चंदवा के चकला में कुल 147.05 एकड़ गैरमजरुआ भूमि को चकला परियोजना के लिए 30 वर्ष के लिए देने की स्वीकृत
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Nov 12, 2025 12:45:25
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में खौफनाक घटना। किशुनपुर मोहिनी पंचायत के सरपंच Sati sh Kumar Singh के घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है जब अज्ञात बदमाश घर पर चढ़ गए और कमरे की खिड़की से पांच से छह राउंड फायर किए। सरपंच इस वक्त बाथरूम में थे, जिससे उनकी जान बच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए, और बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने सरपंच को तुर्की स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं. डीएसपी ने घटना की पुष्टि की, प्रारम्भिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है. डीएसपी अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने गोलीबारी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द के बताए.
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 12, 2025 12:41:25
Noida, Uttar Pradesh:थानागाजी/अलवर यूरिया की किल्लत पर महिलाओं का हंगामा, थानागाजी में सड़क जाम थानागाजी। उपखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत को लेकर बुधवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर अलवर-जयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा。 सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी सविता शर्मा मौके पर पहुंचीं और महिलाओं की शिकायतें सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर शीघ्र ही यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटवाया गया。 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकृत विक्रेता यूरिया लाने में लापरवाही बरत रहे हैं, और जब खाद आती भी है तो किसानों को अन्य वस्तुओं के साथ बांधकर दी जाती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि विभागीय निर्देशों के अनुसार सीकरी और थानागाजी क्षेत्र में जल्द ही पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी。
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 12, 2025 12:41:15
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Nov 12, 2025 12:40:41
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Nov 12, 2025 12:39:37
Amethi, Uttar Pradesh:वांछित बताए गए अल्तमस खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात, एसोजी को नहीं बेल आर्डर की जानकारी अमेठी कस्बे के सगरा तिराहा निवासी अल्तमस खान को दिन मंगलवार की शाम को रायबरेली एसओजी टीम ने जनवरी 2025 में हुए एक मारपीट के मामले में वांछित के आरोपों में गिरफ्तार कर रायबरेली ले गई थी।। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया था। फिलहाल रात को ही अल्तमस खान को SOG द्वारा छोड़ दिया गया। घटना के अगले ही दिन बुधवार को अल्तमस खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकरण में उन्हें वांछित बताया गया, उसमें उन्हें पहले ही न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। उन्होंने एसओजी द्वारा की गई कार्रवाई को भ्रमित करने वाली और तथ्यों से परे बताया। अल्तमस खान ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं,
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top