Back
बिहार NDA जीत पर हरियाणा में भी जश्न, असीम गोयल ने राहुल गांधी पर तंज
AKAMAN KAPOOR
Nov 14, 2025 09:17:12
Ambala, Haryana
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत का जश्न हरियाणा में भी जोर-शोर से मनाया गया। अंबाला में यह जश्न बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण नजर आया, जहां पूर्व मंत्री असीम गोयल के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और जीत का उल्लास ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मनाया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। वहीं असीम गोयल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अब ये टीम बनाकर पोगो चैनल खोलेंगे। असीम गोयल ने कहा कि अब ये वोट चोरी का नहीं बल्कि लुप्त होती कांग्रेस को ढूंढने का अभियान चलाएंगे।
असीम गोयल ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास की राजनीति और एनडीए के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत न सिर्फ बिहार की, बल्कि पूरे देश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है। बिहार की मातृशक्ति ने, बिहार की सूझवान जनता ने एनडीए को चुनकर विकास को चुनने का कार्य किया है। असीम गोयल ने कहा कि बिहार के नतीजे इस बात की पुष्टि करते हैं कि देश विकास चाहता है, स्थिर सरकार चाहता है और प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प पर भरोसा करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भी इसी जोश और एकजुटता के साथ भाजपा और बड़ी जीत दर्ज करेगी।
इसी दौरान असीम गोयल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे राजनीतिक तंज भी कसे। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी अब एक टीम बनाकर पोगो चैनल शुरू करेंगे। क्योंकि राजनीति में अब उनके लिए कोई गम्भीर भूमिका नहीं बची है। कांग्रेस की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि अब वोट चोरी को लेकर नहीं, बल्कि लुप्त होती कांग्रेस की तलाश को लेकर अभियान चलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम की राजनीति करती है और जनता अब ऐसे दलों को पूरी तरह नकार चुकी है।
बिहार चुनाव में हार के बाद विपक्षी नेता अब हार का ठीकरा SIR के सिर्फ फोड़ रहे हैं। इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए असीम गोयल ने विपक्षी नेताओं को खूब लपेटा। उन्होंने कहा कि SIR पर विधवा विलाप कर रहे विपक्षियों में आधे से ज्यादा को तो इसकी फुल फॉर्म भी नहीं जानते। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि क्या किसी बांग्लादेशी या अन्य देश के व्यक्ति को भारत में वोट देने का अधिकार है ?
153
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJitendra Panwar
FollowNov 14, 2025 11:06:140
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 14, 2025 11:05:480
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 14, 2025 11:05:300
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowNov 14, 2025 11:04:570
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 14, 2025 11:04:440
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 14, 2025 11:04:140
Report
0
Report
KYKaniram yadav
FollowNov 14, 2025 11:03:560
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowNov 14, 2025 11:03:370
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 14, 2025 11:03:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 14, 2025 11:02:570
Report
PSPrashant Shukla
FollowNov 14, 2025 11:02:450
Report
ANAnil Nagar1
FollowNov 14, 2025 11:02:280
Report