Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
New Delhi110001

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी खबर, डॉ शाहीन के घर यूपी ATS की रेड

Nov 12, 2025 05:26:52
Delhi, Delhi

दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच तेज़ हो गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस ने संदिग्ध डॉक्टर शाहीन के घर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि शाहीन का नाम धमाके के मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। एटीएस टीम ने घर से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज़ और मोबाइल जब्त किए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में हैं कि शाहीन का धमाके की साजिश या फंडिंग से कोई सीधा संबंध था या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RMRAJESH MISHRA
Nov 12, 2025 07:20:07
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर के विंध्याचल धाम में बुधवार को पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कहा कि संस्कारों से सुंदर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। एक रिपोर्ट पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि “जिस प्रकार सांस्कृतिक मूल्यों के केंद्रों का विकास हो रहा है, उससे नई पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ रही है। संस्कारों से समृद्ध समाज बनता है, और समृद्ध समाज से ही एक मजबूत व संस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की सभी समस्याओं का समाधान श्रद्धा, परिश्रम और संस्कारों में निहित है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नए भारत” के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के तीर्थ स्थलों का तेज़ी से विकास हो रहा है। इससे देश की सांस्कृतिक आस्था और पर्यटन को नई दिशा मिल रही है। राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद कहा कि “धाम में सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन की व्यवस्था देखकर मन प्रसन्न हुआ। यह अनुभव मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय रहेगा।” राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र, एसपी सिटी नितेश सिंह, और सीओ सिटी विवेक जावला ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दर्शन के उपरांत राज्यपाल ने अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहा। राज्यपाल के आगमन से विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला。
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Nov 12, 2025 07:19:38
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर के विंध्याचल धाम में बुधवार को पहुंचे असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कहा कि संस्कारों से सुंदर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की सभी समस्याओं का समाधान श्रद्धा, परिश्रम और संस्कारों में निहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नए भारत” के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के तीर्थ स्थलों का तेज़ी से विकास हो रहा है, जिससे देश की सांस्कृतिक आस्था और पर्यटन को नई दिशा मिल रही है। राज्‍यपाल ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद कहा कि धाम में सुव्यवस्थित दर्शन-पूजन की व्यवस्था देखकर मन प्रसन्न हुआ। यह अनुभव मेरे जीवन के लिए अविस्मरणीय रहेगा। राज्‍यपाल लक्ष्मण आचार्य के आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र, एसपी सिटी नितेश सिंह, और सीओ सिटी विवेक जावला ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। दर्शन के उपरांत राज्यपाल ने अधिकारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहा। राज्यपाल के आगमन से विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
0
comment0
Report
AAABHISHEK ADEPPA
Nov 12, 2025 07:19:19
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग: बार्शी के ठाकरे गट के विधायक दिलीप सोपल ने माजी आमदार राजेंद्र राऊत पर नाम लिए बिना निशाना साधा. बार्शी में महाविकास आघाडी, कुछ समविचारी पक्ष और संघटन एक साथ आने की तैयारी है. दिलीप सोपल ने बार्शी के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार की भी घोषणा की. निर्मला बारबोले महाविकास आघाडी के बार्शी नगराध्यक्ष उम्मीदवार होंगे. पूर्व बार्शी में महाविकास आघाडी, विपक्षी दलों के समर्थक जुट रहे हैं. नगरपरिषद बनाने के लिए एक साथ आने का संकेत. धारिणात पानी होने के बावजूद बार्शी में पानी वितरण व्यवस्था पर नाराज़गी प्रमुख मुद्दा है. जनता इन सभी का हिसाब करेगी. पक्ष के चिन्ह पर लड़ाई के लिए वरिष्ठ विचार होगा, पर हम बार्शी में एक साथ लड़ने का सोच रहे हैं. कई भाजप की लोक भी हमारे साथ हैं. पाच साल सत्ता में रहने वाले प्रशासन के विरोध में बार्शी की जनता का रोष. नगराध्यक्ष पद के लिए हमारा उम्मीदवार निर्मला विश्वास बारबोले होंगी.
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 12, 2025 07:18:15
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SIR को लेकर कांग्रेस में बैठक आयोजित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे सह प्रभारी संजय दत्त SIR को लेकर आयोजित बैठक में होंगे शामिल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पहुंचे कांग्रेस पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया सहित कई पदाधिकारी भी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान बिना तैयारी के ही SIR कर दी शुरू चुनाव आयोग में आनन फानन में कई जगहों पर फॉर्म नहीं दे पा रहे 3 लाख वोटर हैं और 25 50000 फॉर्म बांट रहे क्या होगा 2003 तीन की सूची वर्तमान स्थिति में अब वैलिड है क्या कई लोगों के नाम काटेंगे जो बाहर काम करने गए हैं निश्चित तौर पर वोट काटने की SIR हो रही है बीजेपी बताए चुनाव आयोग किसका एजेंट है बाइट..उमंग सिंघार..नेता प्रतिपक्ष
0
comment0
Report
SKSudarshan Khillare
Nov 12, 2025 07:17:45
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Nov 12, 2025 07:16:56
Sheikhpura, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण शांतिपूर्ण संपन्न होने के साथ मतगणना की तैयारियाँ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शेखपुरा जिले में मतगणना कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। शेखपुरा के पटेल चौक स्थित टाउन हाल में मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना कर्मियों को वोटों की गिनती को लेकर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतदान के बाद सील इवीएम को खोलने, उसे प्रपत्र से मिलान करने, इवीएम में पड़े कुल मतों के साथ अलग-अलग प्रत्याशियों को मिले वोटों की गणना करके कुल मतों से मिलान करने आदि की जानकारी दी गई। जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्रों शेखपुरा तथा बरबीघा में पहले चरण के तहत छः नम्बर को मतदान हुआ था, दोनों विधानसभा के मतों की गिनती 14 नवंबर को शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी। मतगणना के लिए दोनों विधान सभा क्षेत्रों में 15—15 गणना टेबल लगाए जाएंगे, इसमें 14 टेबलों पर इवीएम में पड़े वोटों की गणना तथा एक टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना होगी। प्रत्येक गणना टेबल पर तीन सरकारी कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर तथा एक सहायक रहेंगे। इस संबंध में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी खिलाफत अंसारी ने बताया दोनों विधान सभा की मतगणना में 110 कर्मी लगाए जाएंगे लेकिन 210 कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना कर्मियों को रेंडम तरीके से विधान सभा तथा उसके गणना टेबल आवंटित होंगे।
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Nov 12, 2025 07:07:20
Dehradun, Uttarakhand:में मेदनीपुर- बद्रीपुर ग्राम पंचायत का मामला है जहां कुछ समय पहले हरियाणा से आया एक परिवार गांव में बस गया। इसके बाद स्थानीय युवक बबलू ने इन लोगों से महज 1500 रूपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि दबंगों ने ब्याज के लाखों रुपए बताकर उसकी जमीन हड़प ली। अब जबरन हड़पी जमीन पर रास्ता न होने के कारण बॉक्सा जनजाति समाज के सुरेंद्र के घर पर हमला कर जमीन कब्जाने की कोशिश की गई। हालांकि बॉक्सा जनजाति का कोई व्यक्ति अपनी जमीन जनजाति के बाहर बेच नहीं सकता और बाहर का कोई व्यक्ति भी जमीन नहीं खरीद सकता, फिर भी दबंगों ने इससे जमीन कैसे खरीदी, यह सवाल बना हुआ है। सरकार भूम mafियाओं पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन ऐसे मामलों में कार्रवाई में देरी से दबंगों के हौसले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top