Back
गांधीनगर में 13 लाख उधार पर 18 लाख की मांग, चार गिरफ्तार धोखाधड़ी गिरोह
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 11, 2025 05:07:42
Goreya Pipar, Chhattisgarh
एंकर गांधीनगर थाना क्षेत्र में अवैध ब्याज वसूली और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 13 लाख का कर्ज देकर 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 18 लाख की मांग कर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। पुलिस ने बताया कि गोधनपुर निवासी अलका सिंह ने वर्ष 2023 में जान-पहचान वाली पटपरिया निवासी अनुपमा सिंह से 13 लाख उधार लिए थे। अलका सिंह इस राशि में से 11.82 लाख चुका चुकी थीं, इसके बावजूद अनुपमा सिंह उन पर 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 18 लाख की मांग का दबाव बना रही थी। पैसे न देने पर अनुपमा सिंह, अलका सिंह को गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। पीड़िता ने जुलाई माह में गांधीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि अनुपमा सिंह ने मायापुर निवासी अनुज सिंह, दर्रीपारा निवासी पंकज चौधरी और भक्कु राम मुंडा के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया था। इन सभी आरोपियों ने अवैध लाभकमाने के उद्देश्य से पैसा इकट्ठा कर अलका सिंह को दिया था। धोखाधड़ी के तहत, आरोपियों ने अलका सिंह और उनके पति से कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए थे और बाद में उन चेकों में मनमानी राशि भर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अलका सिंह से लिए गए 50 रुपए के स्टांप पेपर का दुरुपयोग कर एक फर्जी अनुबंध तैयार किया और उसे न्यायालय में पेश कर अवैध वसूली की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपी अनुपमा सिंह, अनुज सिंह, पंकज चौधरी और भक्कु राम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की जांच सरगुजा पुलिस कर रही हैं。
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 16, 2025 13:00:590
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 16, 2025 13:00:470
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 16, 2025 13:00:360
Report
MSManish Sharma
FollowNov 16, 2025 13:00:260
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 16, 2025 13:00:140
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 16, 2025 12:51:530
Report
SVSANJAY VISHWAKARMA
FollowNov 16, 2025 12:51:230
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 16, 2025 12:50:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 16, 2025 12:50:420
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 16, 2025 12:50:180
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 16, 2025 12:50:070
Report
MJManoj Jain
FollowNov 16, 2025 12:49:290
Report
JKJitendra Kanwar
FollowNov 16, 2025 12:49:030
Report
APAVINASH PATEL
FollowNov 16, 2025 12:48:510
Report