Back
धान खरीद शुरू होने से पहले तैयारियाँ धरातल पर नहीं, किसान चिंतित
OTOP TIWARI
Nov 12, 2025 06:40:46
Surajpur, Chhattisgarh
प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के आदेश दिए हैं, लेकिन खरीदारी शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं और जमीनी स्तर पर तैयारियाँ नदारद हैं। सूरजपुर के सभी 54 धान खरीदी केंद्रों में अब तक न तो सफाई की गई है, न बारदाने की व्यवस्था हो पाई है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है कि तय तारीख पर खरीदी शुरू हो भी पाएगी या नहीं। किसानों की परेशानियाँ यहीं खत्म नहीं होतीं, धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे किसानों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है, किसका रजिस्ट्रेशन हुआ है, किसे कितना धान बेचना है, यह सब अब तक स्पष्ट नहीं है। इस साल राज्य सरकार ने किसानों के पंजीयन के लिए एग्री स्टेट एप्लीकेशन ऐप की शुरुआत की थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों में मोबाइल और तकनीक के प्रति जागरूकता की कमी तथा कर्मचारियों की हड़ताल ने इस प्रक्रिया को और मुश्किल बना दिया है। नतीजा यह है कि कई किसानों का रजिस्ट्रेशन अब तक अधूरा है, और वे धान बेचने को लेकर अनिश्चितता में हैं। वहीं, कुछ दिन पहले आए मोंथा चक्रवात ने किसानों की मुसीबत और बढ़ा दी। जिले में बड़ी मात्रा में धान की फसल बर्बाद हो गई, लेकिन अब तक न तो कृषि विभाग और न ही जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह का सर्वे शुरू किया गया है। कुल मिलाकर, एक ओर फसल नुकसान से परेशान किसान राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो दूसरी ओर अधूरी तैयारियों और हड़ताल की वजह से धान खरीदी की प्रक्रिया भी संदेह के घेरे में है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 12, 2025 08:17:280
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 08:17:120
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 12, 2025 08:16:540
Report
ADArjun Devda
FollowNov 12, 2025 08:16:170
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 08:16:000
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 12, 2025 08:15:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 12, 2025 08:15:310
Report
ANAJAY NATH
FollowNov 12, 2025 08:14:33Sambalpur, Odisha:ଇଉନିଅନ ବ୍ୟାଙ୍କ ର ୧୦୭ ବର୍ଷ ପୂର୍ତ୍ତି ଅବସରରେ ପଦ୍ମଶ୍ରୀ ଜିତେନ୍ଦ୍ର ହରିପାଳଙ୍କ କଣ୍ଠ ରେ ରଙ୍ଗବତୀ ଗୀତ
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 12, 2025 08:14:210
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 12, 2025 08:14:030
Report
HBHemang Barua
FollowNov 12, 2025 08:13:50Noida, Uttar Pradesh:वार्ड नंबर 74, चांदनी चौक से भाजपा निगम प्रत्याशी श्री सुमन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह。
0
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 12, 2025 08:13:420
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 12, 2025 08:13:000
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 12, 2025 08:12:260
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 12, 2025 08:11:480
Report