Back
धान खरीदी शुरू, हड़ताल के बीच प्रशासन ने व्यवस्था सुधार की आश्वस्ति दी
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 14, 2025 11:19:28
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मुख्य पर धान खरीदी शुरुआत हो रही है । किसान धान खरीदी को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन इसी बीच एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सबसे ज्यादा असर राजनांदगांव जिले में देखने को मिल रहा है, जहां 96 धान उपार्जन केंद्रों के सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं और खरीदी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। हड़ताल से बढ़ी परेशानी, पर प्रशासन तैयार हालात को देखते हुए किसानों में चिंता है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कहीं प्रभावित न हो जाए। हालांकि, राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने धान खरीदी को सुचारु रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कलेक्टर के अनुसार, शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में लगाया गया है। सभी नियुक्त कर्मचारियों को प्रक्रिया की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी धान उपार्जन केंद्रों में समय पर और निर्बाध धान खरीदी की जाएगी। हड़ताल की वजह से जहां व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, वहीं प्रशासन की तैयारी के बाद किसानों को उम्मीद जगी है कि उनकी फसल खरीदी में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब निगाहें 15 नवंबर पर टिकी हैं, जब यह साफ होगा कि प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था कितनी कारगर साबित होती है। चुनौती बड़ी, पर कोशिशें मजबूत एक तरफ कर्मचारी हड़ताल पर अड़े हुए हैं, दूसरी ओर सरकार और जिला प्रशासन खरीदी प्रक्रिया को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटा है। आने वाले दिनों में ये साफ हो जाएगा कि क्या प्रशासन अपने दावे के अनुरूप इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा कर पाता है या नहीं।
156
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 12:48:12Noida, Uttar Pradesh:NDA LEADS IN BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY POLLS 2025 CELEBRATION VISUALS FROM BJP OFFICE VISUALS DILIP JAISWAL (BIHAR BJP PRESIDENT) SPEECH
0
Report
MPMahesh Pareek
FollowNov 14, 2025 12:48:000
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 14, 2025 12:47:440
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 14, 2025 12:47:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 14, 2025 12:47:020
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 12:46:480
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 14, 2025 12:46:340
Report
MTMadesh Tiwari
FollowNov 14, 2025 12:46:130
Report
YSYeswent Sinha
FollowNov 14, 2025 12:45:510
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 14, 2025 12:45:420
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 14, 2025 12:45:13Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଡ୍ରେନେଜ ବିଭାଗର ନବନିର୍ମିତ ଜିଲ୍ଲା କାର୍ଯ୍ୟାଳୟକୁ ଉଦଘାଟନ କଲେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବିଧାୟକ ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ଜଗଦେବ。
0
Report
0
Report
Faizabad, Uttar Pradesh:के एम शुगर मिल के पेराई सत्र 2025 की शुरुआत विधि विधान पूर्वक किया गया, सत्र का शुभारंभ विधायक अमित सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मिल के महाप्रबंधक, कर्मचारी व जिले के किसान मौजूद रहे।
0
Report
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowNov 14, 2025 12:36:540
Report