Back
रेत घाट लीज विवाद तेज: ग्रामसभा फर्जी प्रस्ताव, ग्रामीणों ने निरस्तीकरण की मांग
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 14, 2025 14:22:09
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। कोटा जनपद के ग्राम कोनचरा और उसके आश्रित ग्राम जारगा में रेत घाट की लीज को लेकर विवाद तेज हो गया है। शुक्रवार को पूर्व जनपद सभापति कन्हैया गंधर्व, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और पूर्व सरपंच बलभद्र सिंह ठाकुर ने प्रेस क्लब में कहा कि रेत उत्खनन की स्वीकृति नियम विरुद्ध दी गई है और पंचायत ने फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव भेजकर शासन को गुमराह किया है। कोनचरा अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण पेसा एक्ट के तहत मान्यता प्राप्त ग्रामसभा प्रस्ताव आवश्यक है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार स्वीकृति के लिए भेजा गया प्रस्ताव 2023 का पुराना प्रस्ताव है, जिसमें कोरम भी पूरा नहीं था। साथ ही जारगा और कोनचरा के घाटों की दूरी एक किलोमीटर से भी कम बताई जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रेत घाटों में मैनुअल खोदाई के नियम को दरकिनार कर मशीनों से तेज उत्खनन किया जा रहा है, जिससे नदी का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है और दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आपत्ति पत्र प्रशासन को सौंपते हुए लीज के तत्काल निरस्तीकरण की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वे कलेक्टर कार्यालय और खनिज शाखा का घेराव करेंगे。
164
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRajiv Kumar
FollowNov 14, 2025 16:03:540
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowNov 14, 2025 16:03:320
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 14, 2025 16:03:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 14, 2025 16:02:460
Report
ASAmit Singh
FollowNov 14, 2025 16:02:160
Report
RNRandhir Nidhi
FollowNov 14, 2025 16:01:060
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 14, 2025 16:00:380
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 14, 2025 16:00:190
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 15:51:500
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowNov 14, 2025 15:51:420
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 14, 2025 15:51:16Noida, Uttar Pradesh:शक्ति नगर नागिया पार्क में चौथी मंजिल में लगी आग कुछ लोगों को निकाला गया सुरक्षितदमकल की तीन गाड़ियों मौके पर
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 14, 2025 15:51:020
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 14, 2025 15:50:380
Report
ASAmit Singh
FollowNov 14, 2025 15:50:150
Report