Back
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मुख्य अतिथि, अटल यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 02, 2025 12:33:50
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर।अटल यूनिवर्सिटी का छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को।पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्य अतिथि। 619 उपाधियाँ, 551 प्रशस्ति पत्र,दीक्षांत में होगा बड़ा सम्मान समारोह।
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय 4 दिसंबर को अपना छठवां दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। इस बार समारोह का स्तर और भी भव्य होने वाला है, क्योंकि मुख्य अतिथि के रूप में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे।आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति ए.डी.एन वाजपाई ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष विश्वविद्यालय कुल 62 स्वर्ण पदक प्रदान करेगा। ये मेडल उन मेधावी छात्रों को मिलेंगे जिन्होंने अपने-अपने विषयों में प्रथम स्थान हासिल किया है।इसके अलावा दूसरे से दसवें स्थान तक के 551 विद्यार्थियों को मंच से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं कुल 619 उपाधियाँ दी जाएंगी, जिनमें 63 पीएचडी डिग्री भी शामिल हैं।दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रवि नांदे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, क्षेत्र के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्रम का गरिमामय स्तर और बढ़ने वाला है।सबसे खास बात इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय के 51 विभागों में से 40 विभागों में गोल्ड मेडलिस्ट छात्राएं बनी हैं।साथ ही 53 विभागों के टॉप-10 में 350 छात्राएं शामिल हैं। यह उपलब्धि प्रदेश में बेटियों की शिक्षा और मेहनत दोनों का शानदार उदाहरण पेश करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowDec 02, 2025 12:35:4569
Report
ACAshish Chauhan
FollowDec 02, 2025 12:35:3377
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 02, 2025 12:35:2069
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 02, 2025 12:35:0779
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 02, 2025 12:34:5137
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 02, 2025 12:34:3877
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 02, 2025 12:34:1377
Report
NSNeha Sharma
FollowDec 02, 2025 12:33:3719
Report
BBBindu Bhushan
FollowDec 02, 2025 12:33:230
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 02, 2025 12:33:020
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 02, 2025 12:32:470
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowDec 02, 2025 12:31:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 02, 2025 12:31:35Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP | नकली कोडीन‑बेस्ड कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपियों में से एक, UP के बर्खास्त कांस्टेबल आलोक सिंह को STF ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है.
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 02, 2025 12:31:200
Report