Back
छत्तीसगढ़: भाजप सांसद के नींबू काटने वाले बयान पर कर्मचारियों की तीखी आपत्ति
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 14, 2025 12:11:11
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के मनोबल को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग के नींबू काटने वाले बयान ने कर्मचारियों में नाराज़गी पैदा कर दी है। अब कर्मचारी संघ ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों के मनोबल पर इन दिनों बड़ी बहस छिड़ी है। कांकेर लोकसभा से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फोन न उठाने वालों का नींबू काट देंगे। बस, यही बयान अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा हमारी सेवा के इतने वर्षों में ऐसा बयान कभी नहीं सुना। कर्मचारी पूरी निष्ठा से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लगे रहते हैं। संवैधानिक पद पर बैठे किसी जनप्रतिनिधि का ऐसा कहना कर्मचारियों का मनोबल तोड़ता है। कई बार कर्मचारी काम में इतने व्यस्त होते हैं कि फोन उठा पाना मुश्किल होता है। साइबर फ्रॉड के डर से भी अननोन नंबर नहीं उठाते। ऐसे बयान देना उचित नहीं। कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से न करते, तो राज्य की विकास गति आज इस स्तर पर नहीं होती। वे यह भी कहते हैं कि जनप्रतिनिधि और कर्मचारी दोनों ही जनता की सेवा करते हैं, इसलिए आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। कर्मचारीयों ने सांसद के बयान को अनुचित और मनोबल गिराने वाला बताया है। उनका कहना है कि जनता के काम में कोई लापरवाही नहीं होती और कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति के कार्य को प्राथमिकता से निपटाया जाता है। अब सवाल यह है कि क्या सांसद की ओर से इस बयान पर कोई सफाई दी जाएगी, या यह विवाद आगे और गहराएगा। फिलहाल कर्मचारी संघ ने साफ कर दिया है कि वे इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
42
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAnup Das
FollowNov 14, 2025 13:44:320
Report
ADAnup Das
FollowNov 14, 2025 13:44:07Krishnanagar, West Bengal:দাও দাও করে জ্বলছে দোকান,নदীয়ার नाकासিপাড়া ब्लকের বেথুয়াডহুরি अस्पताल रोड এলাকায় রেলগেট নিকট দোকানে আগুন লেগে গেল আজ সন্ধ্যে বেলায়, শটসার্কিট থেকে আগুন কিনা তদন্তে পুলিশ, দমকলের একটি ইঞ্জিন পৌঁছে আগুন নিয়ন্ত্রনে আনে
0
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 14, 2025 13:43:590
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 14, 2025 13:43:52Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में NDA जीत के बाद JDU उत्साहित, नीतीश कुमार के विकास का दावा.
0
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 14, 2025 13:43:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 14, 2025 13:43:220
Report
RSRahul shukla
FollowNov 14, 2025 13:42:400
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 14, 2025 13:42:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 14, 2025 13:42:140
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 14, 2025 13:41:470
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowNov 14, 2025 13:41:30Noida, Uttar Pradesh:किशनगंज मेडिकल कॉलेज में एनडीए केभव्य जीत पर मनाई गई दिवाली
0
Report
SKSunny Kumar
FollowNov 14, 2025 13:41:200
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 14, 2025 13:41:160
Report