Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Siwan841226

सीवान विधानसभा मतगणना शुरू, आठों सीटों के लिए सुरक्षा के बीच जारी

ASAmit Singh
Nov 14, 2025 02:18:09
Siwan, Bihar
बिग ब्रेकिंग सीवान। सीवान- सीवान में आज होगा विधानसभा का मतगणना,जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी कर ली पूरी,कड़ी सुरक्षा के बीच आज सीवान में आठों विधानसभा का होगा मतगणना,सुबह 8 बजे शुरू होगा मतगणना,सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, डीएम और एसपी मतगणना केंद्र का लगातार कर रहे मॉनिटरिंग,डीएवी कॉलेज और डीएवी हाई स्कूल में होगा मतगणना,सीवान सदर,दरौली,रघुनाथपुर,दारौंदा, बड़हरिया विधानसभा का डीएवी कॉलेज में होगा मतगणना,जीरादेई, गोरेयाकोठी और महाराजगंज का मतगणना डीएवी हाई स्कूल में होगा मतगणना。
162
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BBBindu Bhushan
Nov 14, 2025 04:05:10
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना की प्रक्रिया मुख्यालय स्थित आर के कॉलेज में प्रारम्भ, 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, साढ़े आठ बजे से EVM की गणना की जाएगी। मधुबनी में कुल 10 विधानसभा सीटों के लिए 3882 बूथों की गिनती 14 टेबुल पर होगी।जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3123747 है। पुरुष वोटर 1655417है वहीं महिला वोटरों की संख्यां 1468190 है। 10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना केंद्र के पास धारा 163 लागू है।मतगणना केंद्र की सुरक्षा त्रिस्तरीय की गई है, सैनिक व अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। CCTV से निगरानी की जा रही है। वाच टावर और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पोस्टल बैलेट के रुझान में झंझारपुर से भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा व हरलाखी से जदयू के सुधांशु शेखर आगे चल रहे हैं।
22
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Nov 14, 2025 04:04:06
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ में बुधवार देर शाम एक खतरनाक और अत्यधिक विषैले अहिराज सांप (बैंडेड करैत) के कार की बोनट में घुस जाने से सनसनी फैल गई। यह घटना रायगढ़ शहर के मोदी नगर–सोनिया नगर इलाके की है, जहां गुंजन पंचोली ने घर के बाहर खड़ी अपनी इनोवा कार में एक पीले और काले पट्टी वाले सांप को घुसते देखा और तुरंत सर्परक्षक टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्परक्षक टीम के सदस्य विक्की चौहान मौके पर पहुंचे। बोनट खोलकर देखा गया कि सांप गाड़ी के कोने में छिपा हुआ था। देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए विक्की चौहान ने सांप को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। सर्परक्षक टीम के पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण खर्रा ने बताया कि ठंड बढ़ते ही अहिराज, रसल वाइपर और अजगर जैसे सांपों की गतिविधि बढ़ जाती है, जिसके चलते रेस्क्यू कॉल भी अधिक आते हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वाहनों के आसपास, क्योंकि सांप गर्मी की तलाश में अक्सर इंजिन या बोनट के भीतर घुस जाते हैं।
20
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Nov 14, 2025 04:03:51
Shivpuri, Madhya Pradesh:परीक्षा देने गया 12वीं का छात्र लापताः परिजनों ने एक युवक पर जताया संदेह, पिता ने शिकायत दर्ज कराई शिवपुरी जिले के उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1 में परीक्षा देने गया एक 17 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है。 लापता छात्र का नाम रोहित धाकड़ है। उनके पिता जगदीश धाकड़ ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। रोहित नवाब साहब रोड स्थित महेंद्र शर्मा के मकान में किराये से रहकर पढ़ाई करता है। वह बैराड़ क्षेत्र के ग्राम जौराई का निवासी है。 #परीक्षा के लिए निकला था छात्र जगदीश धाकड़ के अनुसार, रोहित बुधवार दोपहर 1:30 बजे परीक्षा देने के लिए कमरे से निकला था। लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने बाद में सूचना दी कि रोहित परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचा。 परिजनों ने जब रोहित के मोबाइल पर संपर्क किया, तो फोन बंद मिला। करीब 3:47 बजे शैलेंद्र धाकड़ निवासी जामखो ने रोहित के मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि रोहित उसके पैसे नहीं दे रहा है। इसके बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं मिला。 परिजनों ने शैलेंद्र धाकड़ पर संदेह जताया है। उन्होंने रोहित का ह hulia बताते हुआ कहा- गौरा रंग, इकहरा बदन, लाल टी-शर्ट, काला पैंट, पैरों में जूते और होंठ के ऊपर पुराना चोट का निशान है। #पुलिस की टीम जांच में जुटी कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि छात्र शहर से बाहर हो सकता है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही रोहित को बरामद कर लिया जाएगा।
21
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 14, 2025 04:02:36
Panna, Madhya Pradesh:सिमरिया थाना क्षेत्र मे हुये ट्रैक्टर एजेंट के हत्या कांड का खुलासा — दो आरोपी गिरफ्तार शराब पीने के दौरान वाद-विवाद बना हत्या का कारण सिमरिया थाना क्षेत्रांतर्गत मोहन्द्रा–पटेरा मार्ग पर ग्राम जमुन्हा के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया。 मृतक की पहचान भगवानदास पाण्डेय, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम बिनती, थाना हटा, जिला दमोह के रूप में की गई। मृतक के गले में तौलिया बंधा हुआ था तथा शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मृतक का मोबाइल फोन मौके से गायब था。 इस हत्याकांड की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक भगवानदास पाण्डेय अपने काम से दिनांक 10.11.2025 को ग्राम खमरिया जिला पन्ना पहुँचा था, जहाँ से वह ट्रैक्टर संबंधित कार्य निपटाने के बाद ग्राम जमुन्हा निवासी बेडीलाल आदिवासी एवं लल्लू आदिवासी के पास गया था。 दोनों आरोपियों से उसकी पहले से जान-पहचान थी। तीनों ने मिलकर शाम को शराब पी और इसी दौरान आपसी कहासुनी और विवाद हो गया। जब मृतक वहाँ से अपने घर जाने लगा, तब दोनों आरोपियों ने रंजिश व गुस्से में आकर उसका पीछा किया और रात करीब 12 बजे मोहन्द्रा–पटेरा मार्ग पर उसे रोककर लात-घूसों और पत्थर से मारपीट कर दी तथा बाद में गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय जे.एम.एफ.सी. पवई में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें उप जेल पवई भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी- =============== बेडीलाल पिता प्यारे लाल आदिवासी (उम्र 47 वर्ष), लल्लू पिता बखत आदिवासी (उम्र 35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम बारी जमुन्हा, थाना सिमरिया
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 14, 2025 04:01:48
Jalabaria, West Bengal:অনলাইন টিকিট এবার কাউন্টারে! গঙ্গাসাগরের ভেসেল যাত্রায় ETIM মেশিনের যুগান্তকারী সূচনা പुण್ಯভূমি গঙ্গাসাগরের প্রবেশদ্বার কচুবেড়িয়া ও কাকদ্বীপের লট নাম্বার ৮-এর (Lot No. 8) ভেসেল পরিষেবা নিয়ে যাত্রীদের মনে চলা দীর্ঘদিনের টিকিট-সংশয় এবার দূর হলো। পশ্চিমবঙ্গ ভূতল পরিবহন নিগম (WBSTC) কচুবেড়িয়া শাখায় চালু করল ETIM (Electronic Ticket Issuing Machine) পরিষেবা। এর ফলে, এখন থেকে সরাসরি কাউন্টার থেকেই মিলবে অনলাইন টিকিট, যা ভেসেল যাত্রায় এক নতুন দিগন্ত উন্মোচন করল। আজ থেকে আনুষ্ঠানিকভাবে এই পরিষেবা চালু করার লক্ষ্যে, বৃহস্পতিবার সন্ধ্যায় কচুবেড়িয়া শাখায় এই ETIM মেশিনের উদ্বোধন করলেন রাজ্যের সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী বঙ্কিমচন্দ্র হাজরা। এই গুরুত্বপূর্ণ উদ্যোগের ফলে গঙ্গাসাগরে আগত লক্ষ লক্ষ পুণ্যার্থী ও সাধারণ যাত্রীদের টিকিট সংগ্রহে যে জটিলতা তৈরি হতো, তা অনেকটাই লাঘব হবে বলে মনে করা হচ্ছে। মন্ত্রী জানান, এই অনলাইন টিকিট কাউন্টার থেকে মেলায় যাত্রীদের সময় বাঁচবে এবং পরিষেবা হবে আরও স্বচ্ছ ও দ্রুত। উদ্বোধনী অনুষ্ঠানে মন্ত্রী ছাড়াও উপস্থিত ছিলেন সাগরের বিডিও (BDO) কানাইয়া কুমার রায়, পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি সাবিনা বিবি, জেলা পরিষদের সদস্য সন্দীপ কুমার পাত্র সহ পশ্চিমবঙ্গ ভূতল পরিবহন নিগমের উচ্চপদস্থ আধিকারিকেরা। দীর্ঘদিন ধরে কচুবেড়িয়া থেকে কাকদ্বীপ লট নাম্বার ৮ পর্যন্ত ভেসেল চলাচলের ক্ষেত্রে টিকিট সংগ্রহে নানা সমস্যাায় পড়তে হচ্ছিল যাত্রীদের। এই নতুন প্রযুক্তিনির্ভর ETIM মেশিন স্থাপনের ফলে, কাউন্টারে বসেই অতি দ্রুততার সঙ্গে অনলাইন টিকিট কেটে নিতে পারবেন যাত্রীরা। এটি নিগমের পরিষেবার আধুনিকীকরণের পথে একটি বড় পদক্ষেপ।
0
comment0
Report
BMBiswajit Mitra
Nov 14, 2025 04:01:12
Ranaghat, West Bengal:নদীয়ার চাদুরিয়া দুই নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতে ভাগীরথীর ভাঙ্গন নতুন কোনও ঘটনা নয়, তবে তার বিস্তৃতি আজ চরমে। ২০০২ সালের ভোটার তালিকা অনুযায়ী যেখানে প্রায় দশ হাজার মানুষের বসবাস ছিল, সেখানে এখন মাত্র পাঁচ হাজার মানুষ টিকে আছেন। বাকিরা ভিটেমাটি হারিয়ে ছিন্নমূল হয়ে অন্যত্র পাড়ি দিয়েছেন। একসময় কৃষিনির্ভর এই পঞ্চায়েতের ১৩ জন সদস্য ছিল। নদীভাঙনে সেই গ্রামগুলোর একের পর এক অস্তিত্ব লোপ পেতে পেতে এখন সদস্য সংখ্যা নেমে এসেছে মাত্র ছয়ে। সাহা পাড়া, বাবু পাড়া, বসতি পাড়া, দুর্লভপাড়া—এমন বহু গ্রাম আজ নদীয়ার মানচিত্রেই নেই। तीन দশকের ধারাবাহিক ভাঙনে মানুষ তার স্থাবর-অস্থাবর সবকিছু হারিয়ে আজ অনিশ্চিত ভবিষ্যতের দিকে তাকিয়ে। ভাগীরথীর ওপারেই হুগলি জেলা, আর এপারে শহর থেকে বিচ্ছিন্ন এক প্রত্যন্ত জীবন—যা এখন কেবল স্মৃতি হয়ে যাচ্ছে। এদিকে এসআইআর আবহে জমি ছেড়ে যাঁরা একসময় চলে গিয়েছিলেন, তাঁরা এখন ভিড় জমাচ্ছেন পঞ্চায়েত অফিসে। হারিয়ে যাওয়া নাম, বাদ পড়তে চলা ভোটার তালিকা, আর ভাঙনের ভয়ের সামনে দাঁড়িয়ে তাঁদের দাবি—অন্তত প্রশাসনিক নথিতে যেন তাঁদের অস্তিত্ব অক্ষুণ্ণ থাকে। নদীর ভাঙনে হারানো জীবন ফিরে না এলেও পরিচয়টুকু বাঁচিয়ে রাখার লড়াইয়ে আজও অনড় এই মানুষগুলো।
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 04:00:48
194
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Nov 14, 2025 04:00:41
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:कड़ी सुरक्षा के बीच अरवल और कुर्था विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू. अरवल के फतेहपुर संडा महाविद्यालय में मतगणना जारी है. तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, प्रशासन और अर्धसैनिक बल निगरानी कर रहे हैं. अभी-अभी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के वैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है. हर टेबल पर एक सुपरवाइज़र और दो गणनाकर्मियों की टीम तैनात है. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रांगण रखा गया है. मतगणना परिसर के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ है, लेकिन निर्धारित घेराबंदी भीतर ही रखी गई है. अधिकृत एजेंटों को अंदर प्रवेश दिया गया है. कुल मिलाकर मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है और शुरुआती रुझान कुछ देर बाद सामने आएंगे. जिला पदाधिकारी ने बताया कि बैलेंस पेपर की गिनती शुरू हो गई है; 14 राउंड में मतगणना होगी. उम्मीदवारों की देखरेख में स्ट्रांग रूम खुलवाया गया. पोस्टल बैलट के लिए चार टेबल लगाए गए हैं. इसके बाद और भी मतगणना होगी.
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 14, 2025 03:50:58
Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर के न्यू लोहामंडी रोड, हरमाड़ा पर 3 नवंबर को दोपहर 12:55 बजे जो हुआ, वह सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं थी यह ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क डिजाइन, और प्रवर्तन तंत्र की कई परतों में छिपी खामियों का भयानक विस्फोट था। जयपुर जिला कलक्टर की ओर से गठित जांच कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट ने पूरे हादसे की मिनट-दर-मिनट तस्वीर और जिम्मेदारी स्पष्ट कर दी है। वीओ-1- जयपुर के न्यू लोहामंडी रोड, हरमाड़ा पर 3 नवंबर को हुए भयानक सड़क हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। दोपहर 12:55 बजे हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं । रिपोर्ट में हादसे के पीछे डंपर चालक की शराब के नशे में लापरवाही, सड़क डिज़айн की कमियां और ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति को प्रमुख कारण बताया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर साउथ की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं.......समिति ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की सिफारिश की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। उधर राजस्थान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी ने गंभीर चिंता जताई है। पिछले एक महीने में जयपुर, फलौदी और जैसलमेर–जोधपुर के तीन बड़े हादसों में 54 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब कमेटी ने सीधे हस्तक्षेप किया है। समिति के चेयरमैन जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने 19 नवंबर को सुबह 11:30 बजे दिल्ली में हाई-लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी सहित छह शीर्ष अधिकारियों को तलब किया गया है। कैसे बना 700 मीटर का रॉग-साइड रास्ता मौत का रोड? 15 मौतें… 11 लोग गंभीर घायल 3 नवंबर दोपहर 12:55 बजे शुरू हुई यह त्रासदी तब बनी जब एक तेज रफ्तार डंपर पहले एक कार से भिड़ा。 टक्कर के बाद चालक ने वाहन संभालने के बजाय डंपर को करीब 700 मीटर तक रॉग-साइड भगाया。 डिवाइडर कट से लेन में एंट्री मारते ही डंपर ने एक बाइक को रौंद दिया。 इसके बाद ड्राइवर ने रफ्तार और बढ़ाकर 350 मीटर पहले एक्सप्रेस कट से पाँच कारें और आठ दुपहिया वाहन चपेट में ले लिए。 मौत का यह सिलसिला दिल्ली–अजमेर एक्सप्रेस हाईवे से पहले दो कारों और एक बाइक को टकराने के बाद ही थमा, जब डंपर एक ट्रेलर से भिड़कर रुका。 ड्राइवर कल्याण मीणा की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसे हादसे का मुख्य कारण माना गया है。 बाइट-युगांतर शर्मा, एडीएम साउथ, जयपुर GFX IN ये रहा दुर्घटना के कारण ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और ढीले नियमों ने बढ़ाई तबाही कमेटी की जांच रिपोर्ट ने हादसा इस कद्र बड़ा इसलिए हुआ क्योंकि मौके पर ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नहीं थी। लगातार रॉग-साइड ड्राइविंग, सड़क डिजाइन, कट्स, तेज रफ्तार, ओवरलोड बजरी वाहनों की अवैध पार्किंग, और नियम टूटने पर सख्त कार्रवाई का अभाव बताया गया हादसों का कारण。 GFX OUT जांच कमेटी की सुधारों की लंबी सूची-यातायात और सड़क सुरक्षा सुधारदोहूष-यातायात सुधारों की लंबी सूची: - लोहामंडी टी-प्वाइंट को तकनीकी रूप से पुन: डिजाइन किया जाए। - एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी द्वारा डिजाइन की जांच और मंजूरी की व्यवस्था। - सड़क सीमा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जेडीए द्वारा की जाए। - टी-प्वाइंट और जमना विद्यापीठ चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगाने की अनुशंसा। - सड़क सीमा से इलेक्ट्रिक खंभे और ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएं। - सडक सीमा पर अनधिकृत वाहन पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो। - लोहामंडी टी-प्वाइंट से अंडरपास 5 नंबर तक सर्विस रोड और हाइवे पर रात 10 से सुबह 8 बजे तक ओवरलोड बजरी की गाड़ियां खड़ी रहती। - रात 10 से सुबह 8 बजे तक सर्विस रोड पर तैनात पुलिस-परिवहन टीमें तैनात रहे। - जयपुर शहर में ट्रैफिक नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए। - 14 नंबर पुलिया तक गश्ती दल तैनात करने की सिफारिश। - सर्विस लेन में विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों पर रोक लगाई जाए। - 100 फीट रोड पर मीडियन कट्स विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए जाएं। - एस-कर्व समाप्त करने, सूचना बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की अनुशंसा। - 60 फीट सेक्टर रोड के बचे 620 मीटर को तत्काल पूरा करने का सुझाव। - हाइटेंशन लाइन के पोल को सिंगल पोल में परिवर्तित किया जाए। - रिंग रोड से कनेक्टेड मुख्य मार्गों पर गति सीमा नियंत्रण के लिए सीमेंट-डामर के स्पीड ब्रेकर बने। - टी-प्वाइंट के पास जो हाइटेंशन लाइन हैं उस पोल को सिंगल पोल में परिवर्तित किया जाए। - एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य सेवाओं को तत्काल पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर हो। - ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल में 24×365 सिंगल विंडो सिस्टम। उपचार, पोस्टमार्टम और घायलों को घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध हो। बहरहाल, यह सिर्फ सड़क हादसा नहीं.....शहर की ट्रैफिक संस्कृति की परीक्षा थी जांच रिपोर्ट की सबसे चिंताजनक पंक्ति यही है कि जनता में ट्रैफिक नियमों की अनुपालना का व्यवहार नहीं पाया गया। क्योंकि नियम तोड़ने वालों पर सशक्त कार्रवाई का अभाव है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 03:48:11
Munger, Bihar:मुंगेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने तीनों सीटों पर एनडीए की जीत का किया दावा मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय ने जिले की सभी तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया है। जिले में मुंगेर और तारापुर सीट पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, जबकि जमालपुर सीट पर जदयू अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय है। उनके अनुसार, जिले में हुए मतदान में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिससे साफ संकेत मिलता कि मतदाता विकास कार्यों के आधार पर एनडीए के साथ खड़े हैं। कुमार प्रणय ने कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें जबरदस्त जनसमर्थन मिला है और मतदान प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी एनडीए के पक्ष में माहौल की पुष्टि करती है।
30
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Nov 14, 2025 03:47:51
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर\n\nगौवंश तस्करी के फरार दो आरोपी गिरफ्तार.. उमेश दावड़ा और विकास तिवारी गिरफ्तार.. गौवंश तस्करी का आदतन आरोपी है उमेश दावड़े, जो मूलतः नागपुर (महाराष्ट्र) का है निवासी.. उमेश के खिलाफ पूर्व में बेमतरा, राजनांदगांव में एक एक मामले हैं दर्ज.. महाराष्ट्र के भण्डारा में भी दर्ज है एफआईआर.. आरोपी विकास तिवारी मध्यप्रदेश का है ट्रांसपोर्टर.. विकास के पिता विवेक तिवारी है फरार.. विवेक के खिलाफ जांजगीर में कृषक पशु अधिनियम के तहत है मामला दर्ज.. 1 नवम्बर को खैरागढ़ से 30 मवेशियों को लेकर जा रहे थे नागपुर.. चैकिंग के दौरान ट्रक छोड़कर हुए तजे फरार.. खमतराई थाना क्षेत्र का है मामला..
36
comment0
Report
Advertisement
Back to top