Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saran841311

15 नवंबर से धान खरीदी में अवैध धान पर सख्ती; 254 क्विंटल जप्त

GBGovindram Bareth
Nov 14, 2025 03:18:26
Saiki, Bihar
स्लग/अवैध धान। बिचौलियों पर रहेगी निगरानी। राज्य में 15 नवंबर से धान की खरीदी होना है, जिससे अवैध धान को लेकर अधिकारी अलर्ट मूड में हैं। खरीदी के पूर्व से ही सारंगढ़ जिले अबतक 254 क्विंटल धान की कार्यवाही हो चुकी है। बरमकेला क्षेत्र में 120 क्विंटल अवैध धान से भरे वाहन को जब्त कर थाने में किया गया सुपुर्द। बरमकेला के बिरनिपाली चेक पोस्ट में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में गठित संयुक्त जाँच दल ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार बरमकेला पुष्पेन्द्र राज, मोहन लाल साहू, मंडी सचिव रमेश गुप्ता, तथा टीम के अन्य सदस्य—जगदीश नंदे और नंदकिशोर सोनी—ने 120.80 क्विंटल अवैध धान से भरे एक वाहन को पकड़ा। टीम ने मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन सहित धान को थाना डोंगरीपाली में सुपुर्द किया है। माधोपाली में दो जगहों से 147.60 क्विंटल अवैध धान ज़ब्त इसी क्रम में मंडी जाँच दल द्वारा सारंगढ़ मंडी क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। जाँच के दौरान पंजीकृत व्यापारी शंकार ट्रेडर्स, माधोपाली के गोदाम परिसर में 200 बोरी यानी 80 क्विंटल धान, तथा तारा ट्रेडर्स, केदार के दुकान परिसर से 169 बोरी यानी 67.60 क्विंटल धान अवैध पाए जाने पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत ज़ब्ती की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में सचिव राजेन्द्र कुमार ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रीति तिर्की, अंजू दिनकर, डी. के. साहू, और जगदीश बरेठ शामिल रहे।
74
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 14, 2025 05:02:42
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 14, 2025 05:01:52
Jalabaria, West Bengal:বিজেপির অফিস তৈরি করে টাকার বিনিময়ে ভারতীয় নাগরিক বানিয়ে দেওয়ার অভিযোগ উঠলো, অস্বীকার বিজেপির নকিব উদ্দিন গাজী হিন্দুত्वের কার্ড সহ নাগরিকত্ব পাইয়ে দেওয়ার নামে ৪৬০ টাকা করে নেওয়া হচ্ছে সাধারণ মানুষের কাছে। এমনকি টাকা নিলেও কোনও রশিদ দেওয়া হচ্ছে না। কাকদ্বীপের বাসন্তী ময়দানে দীর্ঘ প্রায় ১৫ দিন ধরে দুটি ঘর ভাড়ায় নিয়ে একটি ক্যাম্প খোলা হয়েছে। ওই ক্যাম্পে নরেন্দ্র মোদির ছবি সহ একটি ফ্লেক্স লাগানো রয়েছে। আর তা দেখিই সাধারণ মানুষরা আবেদনপত্র জমা করার জন্য ভিড় জমিয়েছেন। অধিকাংশ মানুষ বাংলাদেশী যাদের কোন কাগজপত্র নেই তাই নাগরিকত্ব পাওয়ার জন্য অফিসে গিয়ে টাকা দিয়ে ফর্ম ফিলাপ করছে এমনটাই বলছে। তবে বিষয়টি জানাজানি হওয়ার পরই, পুলিশ প্রশাসনের পক্ষ থেকে ক্যাম্পটি বন্ধ করে দেওয়া হয়েছে। পুলিশ যখন ওই ঘটনাস্থলে যান, তখন ক্যাম্পে কেউ উপস্থিত ছিল না। তাই কারোকে আটক করতে পারেননি। কিন্তু ক্যাম্প কারা খুলেছে এ বিষয়ে কারোর জানা নেই। তৃণমূলের অভিযোগ, বিজেপির স্থানীয় নেতৃত্বের যোগ না থাকলে এমন ক্যাম্প খোলা সম্ভব নয়। অনেকেই "অন্যের মুখ থেকে শুনে এখানে ভারতীয় নাগরিকত্ব দেওয়ার জন্য আবেদনপত্র জমা নেওয়া হচ্ছে। এছাড়াও একটি হিন্দু পরিচয় পত্র বানিয়ে দেওয়া হচ্ছে। বিষয়টি জানার পরই ওই ক্যাম্পে গিয়ে একটি আবেদন পত্র জমা দিয়েছি। এক্ষেত্রে ৪৬০ টাকা নেওয়া হয়েছে। কোনও রশিদ দেওয়া হয়নি। ক্যাম্পে বসে থাকা এক মহিলা মোবাইল নম্বর নিয়েছেন। তিনি ১৫ দিন পর ফোন করে ডেকে নেবেন বলে জানিয়েছেন। তবে এঁরা কারা এবং কোথা থেকে এসেছেন এ বিষয়ে জানা নেই।" মথুরাপুর লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ বাপি হালদার বলেন, "ভারতীয় নাগরিকত্ব ও হিন্দুত्वের পরিচয় পত্র বানিয়ে দেওয়ার নাম করে টাকা নেওয়া হচ্ছিল। ওই ক্যাম্পের ভিতরে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদির ও অমিত সাহার ছবি দেওয়া একটি ফ্লেক্স ছিল। বেশ কিছুদিন আগে এই অফিস উদ্বোধন করেছেন বিজেপির নেতা দক্ষিণ ২৪ পরগনা বিভাগের কনভেনার দীপঙ্কর জানা ঘটা করে এই অফিস উদ্বোধন ও করেছিলেন। সেখানেই এই কার্যকর হচ্ছিল তবে সিএ ক্যাম্প করা হচ্ছে বলে এমনটাই জানিয়েছেন বিজেপির নেতা নবেন্দু সুন্দর নস্কর পাশাপাশি টাকা নেওয়ার কথা অস্বীকার করেন।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 14, 2025 05:01:28
Jasa, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में राजद प्रत्याशी वीरेंद्र का भरोसा महागठबंधन की गठजोड़ से बिहार में सत्ता परिवर्तन होगा वियो - भभुआ विधानसभा के राजद उम्मीदवार वीरेंद्र कुशवाहा ने कैमूर मोहनिया बाजार समिति मतगणना हॉल में जी मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में जब भी अधिक मतदान हुआ है, तब तब सत्ता में बदलाव आया है। कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की पार्टियां दवाई, सनी, पढ़ाई, कार्रवाई और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता इन मुद्दों को समझ रही है और बदलाव सुनिश्चित होगा। राजद के उम्मीदवार ने उम्मीद जताई कि जनता की सहमती से नवविधान में नई सरकार आएगी, जो विकास और सुधार को प्राथमिकता देगी। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान कर इस बदलाव को साकार करने की अपील की। मान्यताएं और मुद्दों पर फ़ोकस के साथ महागठबंधन जनता के बीच अपनी मजबूती दिखा रहा है, जिससे आने वाले चुनाव में इसका प्रभाव स्पष्ट नजर आता है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 05:01:08
Munger, Bihar:मुंगेर जिले में एनडीए की जीत का दावा, जमालपुर सीट पर बढ़त के प्रति आश्वस्त नचिकेता मंडल मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा जेडीयू प्रत्याशी नचिकेता मंडल ने जिले की तीनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत का मजबूत दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में स्पष्ट बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले से ज्यादा मजबूत सरकार बनेगी और बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। बढ़ते हुए काम और जनता का विश्वास ही इस बार मतदान प्रतिशत में आई बढ़ोतरी का मुख्य कारण है। नचिकेता मंडल ने दावा किया कि जमालपुर सीट पर एनडीए की जीत तय है और जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 14, 2025 05:00:42
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। नालंदा के सात विधानसभा सीट के लिए मतगणना नालंदा कॉलेज में चल रहा है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नालंदा जिला में कुल 68 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिसमें बिहार के दो मंत्री श्रवण कुमार और डॉ सुनील कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। आपको बता दे कि नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है जिसके कारण सभी की निगाहे टिकी हुई है। मतगणना का कार्य सीसीटीवी की निगरानी में चल रहा है। नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि नालंदा में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। वही जेडीयू प्रत्याशी सह मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं बस थोड़ी देर इंतजार कीजिए आईने की तरह साफ हो जाए कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून को ठेगा दिखाने और समाज में बिखराव का काम करने वाले के झांसे में बिहार की जनता आने वाली नहीं है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 14, 2025 04:51:16
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर एक व्यक्ति, सात वोटर आईडी कार्ड बनने का मामला बीएलओ को थमाई लापरवाही पर चार्ज शीट आवेदक ने ऑनलाइन किए आवेदन बी एल ओ ने बिना जांचे कर दिए सभी आवेदन ओके जिसके चलते बने एक आवेदक के सात आई डी कार्ड अब छह को निरस्त करने के लिए किया आवेदन कलेक्टर मुकुल शर्मा ने दी जानकारी एंकरः निर्वाचन आयोग ने सीकर के श्रीमाधोपुर के एक युवक को वोटर के 7 EPIC कार्ड जारी कर दिए। सभी वोटर आईडी पर मतदाता पहचान संख्या (EPIC नंबर) भी सभी कार्ड पर अलग-अलग है। 6 वोटर आईडी पर युवक की एक जैसी फोटो, जबकि एक आईडी पर युवक की दूसरी फोटो लगी है। मामला सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए चार्ज शीट थमा दी है वही इस मामले को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर दिए है। जानकारी के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में वार्ड 13 के खटीक मोहल्ला निवासी युवक मेघराज पटवा (18) से जुड़ा हुआ मामला है। मेघराज ने बताया कि 12 अक्टूबर को मेघराज के घर डाक पार्सल से 7 वोटर ID कार्ड लिफाफे में आए । इस पर युवक और उसके परिजन सभी चौंक गए। श्रीमाधोपुर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की बिवांल को इस बारे में पता चला उन्होंने AICC और यूथ कांग्रेस के ग्रुप और सोशीयल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि बीएलओ मनीष कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर चार्ज शीट दी है। मुकुल शर्मा ने बताया कि मेघराज ने नाबालिग होने के दौरान ऑनलाइन आवेदन किया था कार्ड नहीं आए तो आवेदन कई बार किया जिसकी जांच बीएलओ को 18 साल के होने पर कार्ड बनाने के दौरान जांच करनी थी। जिसमें गलती के चलते ये कार्ड जारी हो गए। मेघराज ने छह कार्ड को निरस्त करने के लिए उपखंड कार्यालय में आवेदन कर दिया है जो निरस्त कर दिए जाएंगे और एक कार्ड ही उनका जारी रहेगा। श्रीमाधोपुर में वार्ड 13 के खटीक मोहल्ला निवासी युवक मेघराज पटवा (18) के घर डाक पार्सल से 7 वोटर ID कार्ड आए हैं। इनमें सभी में EPIC नंबर तो अलग-अलग है, लेकिन नाम, जन्म तारीख समेत अन्य जानकारी एक ही है। मेघराज 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। वह जुलाई 2025 में 18 साल का होने वाला था। ऐसे में मई 2025 को बेटे का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। उस समय बीएलओ ने 18 साल की उम्र पूरी नहीं होने के कारण आवेदन खारिज कर दिया था। इसके बाद कई बार ऑनलाइन आवेदन करने के चलते यह कार्ड जारी होने की बात जिला प्रशासन कह रहा है। इसके बाद जुलाई में मेघराज 18 साल का होने पर दोबारा वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था और 12 अक्टूबर की सुबह हमें डाक पार्सल मिला था, जिसमें मेघराज की एक की जगह कुल 7 वोटर आईडी मिली। 6 वोटर कार्ड पर मेघराज की एक जैसी फ़ोटो, जबकि एक कार्ड पर मेघराज की दूसरी फोटो लगी थी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पूरे मामले की जांच करवाई तो गलती पकड़ में आई। मुकुल शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने जब वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया तो उसने 7 बार ऑनलाइन आवेदन (फॉर्म-6) कर दिया। इन सभी आवेदनों की बूथ स्तर के अधिकारी ने ठीक से जांच नहीं की, जिसके कारण 7 अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड जारी हो गए। बूथ स्तरीय अधिकारी की तरफ से की गई इस लापरवाही पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मुकुल शर्मा ने बताया कि उस मतदाता से नाम हटवाने के लिए 6 अलग-अलग आवेदन भर कर दिए हैं। SIR वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के लिए ही है। अब बनने वाली सतदाता सूची में उसका नाम केवल एक बार ही आएगा। अन्य छह कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 14, 2025 04:50:46
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Nov 14, 2025 04:50:34
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के आम्बा पाडा गांव में एक शराबी बाइक सवार ने सामने से आ रही दो बाइक को टक्कर मार दी,इस हादसे में शराबी बाइक सवार सहित सामने से आ रही दो बाइक पर सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए,आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि हादसे में रवि प्रभु और आशीष नाम के युवक घायल हुए हैं,पुलिस से शराबी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 14, 2025 04:49:53
77
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 14, 2025 04:48:36
Ranchi, Jharkhand:पुलिस मुख्यालय रांची में आज आईजी द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें झारखंड राज्य गठन के बाद पिछले 25 वर्षों में अपराध नियंत्रण और नक्सल उन्मूलन के मोर्चे पर पुलिस की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा साझा किया गया। आईजी ने बताया कि झारखंड बनने के बाद पिछले 25 वर्षों में पुलिस, केंद्रीय बलों और इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा नक्सल उन्मूलन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गई हैं। आपको ज्ञात है कि झारखंड कभी गंभीर रूप से नक्सल प्रभावित राज्य रहा है। एक समय 2016 में 24 में से 22 जिले नक्सल प्रभावित थे। लेकिन लगातार संयुक्त प्रयासों के बाद अब सिर्फ चार जिले ही नक्सल प्रभावित की श्रेणी में हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख जिला चाईबासा है। बाकी तीन जिलों में छोटे-छोटे समूह सक्रिय हैं, जो अब आपराधिक गतिविधियों तक सीमित रह गए हैं। पिछले 25 वर्षों में पुलिस और केंद्रीय बलों ने लगातार अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप 10,769 नक्सलियों और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी, 324 नक्सलियों ने सरेंडर, और 235 नक्सली मारे गए। इस दौरान 1400 से अधिक हथियार बरामद किए गए, जिनमें से 710 पुलिस के रेगुलर वेपन थे। इस लड़ाई में पुलिस परिवार ने भी बड़ी कुर्बानी दी है। अब तक 555 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं, जिनमें 408 झारखंड पुलिस के और 147 केंद्रीय बलों के जवान शामिल हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई संरचनात्मक बदलाव भी किए गए हैं। आज झारखंड में 584 थाना कार्यरत हैं। हर जिले में एससी-एसटी थाना स्थापित किए गए हैं, और 41 महिला थाना भी चल रहे हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंग यूनिट के रूप में 24 जिलों में 24 विशेष थाना खोले गए हैं। इसके अलावा एटीएस थाना और सीआईडी थाना भी स्थापित किए गए हैं। मानव संसाधन के मोर्चे पर भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। नवंबर 2000 में राज्य निर्माण के समय पुलिस बल की स्वीकृत संख्या 29,295 थी, जो बढ़कर आज 79,035 हो गई है। यह लगभग 170% की बढ़ोतरी है। आईपीएस अधिकारियों की संख्या 135 से बढ़कर 158 हुई है। डीएसपी पदों की संख्या 145 से बढ़कर 391 कर दी गई है, और 38 सीनियर डीएसपी पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के तहत पिछले 25 वर्षों में 2547 एलएस क्वार्टर, 354 सेवक क्वार्टर, 2040 यूएस क्वार्टर, 61 डीएसपी रेजिडेंस, 7 एसपी रेजिडेंस, 5 कमांडेंट रेजिडेंस का निर्माण हुआ है। इसके अलावा 414 नए पुलिस स्टेशन और 15,386 बेड क्षमता वाले बैरक भी बनाए गए हैं। साइबर क्राइम कंट्रोल के क्षेत्र में झारखंड पुलिस ने विशेष उपलब्धियाँ हासिल की हैं। 2016 से अब तक 10,480 साइबर मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 7,172 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान 10,000 से अधिक मोबाइल, 16,000 से अधिक सिम कार्ड, 4,000 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, बाइक और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई है। सीसीटीएनएस और डायल 112 को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। कानून-व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन में कई महत्वपूर्ण इकाइयों का गठन भी किया गया है— झारखंड जैगवार, 40 डीएम टीमें, एसआईएसएफ की 14 इकाइयाँ, एटीएस, एसआईवी (स्पेशल इंटेलिजेंस विंग), एसआईआरबी की बटालियन (जनजातीय युवाओं की भर्ती), सैप की बटालियन (एक्स-सर्विसमैन), सीआईएटी (नेतरहाट), सीटीसी मुसाबनी, आईटीएस इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग स्कूल। इंफ्रास्ट्रक्चर, मानवबल, आधुनिक हथियार, तकनीक और प्रशिक्षण में व्यापक सुधार का परिणाम है कि झारखंड आज लगभग नक्सलमुक्त स्थिति की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि आने वाले तीन महीनों में राज्य पूरी तरह नक्सलमुक्त घोषित हो सकेगा। साइबर क्राइम और नारकोटिक्स जैसे नए क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार मजबूत कार्रवाई कर रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विकास कार्य—माइनिंग, सड़क, पुल-पुलिया और सरकारी योजनाएँ—तेजी से पहुँच रही हैं। यह सब संभव हुआ है पुलिस बल, केंद्रीय बलों और सभी इंटेलिजेंस एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से। झारखंड पुलिस आगे भी जनता की सुरक्षा और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बाइट: माइकलराज एस (IG)
119
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Nov 14, 2025 04:46:03
Sidhi, Madhya Pradesh:एंकर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोतर खुर्द में बच्चों की प्यास बुझाने वाला नल पिछले दो साल से सूखा पड़ा है। हालात ये हैं कि बच्चे अपनी बोतल में घर से पानी लेकर आते हैं और वहीं से अपनी प्यास बुझाते हैं। सरकार जहां एक ओर स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने के दावे करती है, वहीं इस सरकारी स्कूल में न पीने के पानी की व्यवस्था है, न ही सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम। केंद्र और राज्य सरकारें बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और शाशकीय स्कूलों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित कोतर खुर्द शासकीय प्राथमिक विद्यालय के हालात बेहद बदतर हैं। यहां बच्चों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं। स्कूल परिसर में लगा नल अब शोपीस बनकर रह गया है। नल में पानी की जगह धूल जमा है, और बच्चे मजबूर हैं घर से पानी लाने को। टॉयलेट और फ्रेश होने के लिए भी बच्चों को घर जाना पड़ता है। स्कूल में हैंडपंप तो है, लेकिन वो पिछले दो सालों से खराब पड़ा है। कई बार शिकायतें हुईं, सीएम हेल्पलाइन तक मामला पहुंचा, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। मध्यान्ह भोजन का भी हाल बेहाल है — पानी न होने की वजह से खाना तब बन पाता है जब गांव के रहवासी मदद करते हैं। गीता मांझी, शिक्षक: हमने कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा है, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, लेकिन आज तक नल नहीं बना। बच्चे छोटे हैं, घर से पानी लाना उनके लिए बहुत मुश्किल है।” महिला शिक्षक: बच्चों को टॉयलेट जाने के लिए भी घर बुलाना पड़ता है, सुरक्षा की भी चिंता रहती है क्योंकि स्कूल के चारों तरफ बाउंड्री नहीं है और पास में मुख्य सड़क है।” उर्मिला साकेत, रसोइया: हम लोग मिड डे मील तभी बना पाते हैं जब आसपास के लोग पानी दे देते हैं। पानी नहीं होता तो खाना बन ही नहीं पाता।” राकेश शुक्ला, एसडीएम गोपद बनास: “मामला संज्ञान में है, हैंडपंप और नल की मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही बच्चों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।”
77
comment0
Report
Advertisement
Back to top