बिहार में NDA की ऐतिहासिक बढ़त — 208 सीटों के साथ चला प्रचंड जनादेश, महागठबंधन हुआ साफ
बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 208 सीटों पर NDA की बड़ी बढ़त ने पूरे राज्य के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। यह परिणाम किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मोदी–नीतीश की जोड़ी एक बार फिर बिहार में हिट साबित हुई है और रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो यह 2010 के बाद NDA की सबसे बड़ी जीत होगी। इस चुनावी सूनामी में महागठबंधन पूरी तरह साफ होता दिख रहा है। RJD महज़ 24 सीटों पर सिमट रही है, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर संघर्षरत है। बिहार में जनता ने बदलाव नहीं, स्थिरता और विकास का वोट दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|