पटना में बुलडोजर एक्शन तेज: गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ तक 9 इलाकों में हटाया जा रहा अतिक्रमण
पटना में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गांधी मैदान, जेपी गंगा पथ, डीएन सिंह रोड, अशोक राजपथ सहित कुल 9 प्रमुख इलाकों में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कई वर्षों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर बने अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है। कार्रवाई की निगरानी स्वयं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं, जिन्होंने अधिकारियों को सख्ती बरतने और सड़कें पूरी तरह खाली कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम मुक्त और सुगम यातायात के लिए यह अभियान आवश्यक है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|