Back
नालंदा में NDA की जबरदस्त बढ़त, नीतीश कुमार के समर्थकों में जश्न
RKRishikesh Kumar
Nov 14, 2025 13:38:50
CHANDI, Harnaut, Bihar
बिहार की सियासत में एक बार फिर गूँज रहा है 2025 से 2030, फिर से नीतीश! शुरुआती रुझानों ने जैसे ही रफ़्तार पकड़ी, बिहार की राजनीतिक हवाओं में एनडीए का परचम लहराता दिखाई देने लगा। महागठबंधन पर एनडीए की जबरदस्त बढ़त ने पूरे राज्य का माहौल गर्म कर दिया है। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कर्मभूमि यहाँ तो मानो एनडीए की लहर नहीं, सुनामी दौड़ती दिख रही है। ज़िले की लगभग Seven सीटों पर एनडीए को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है और इसी के साथ नीतीश कुमार के समर्थकों में जश्न का माहौल चरम पर है। हरनौत विधानसभा क्षेत्र के कल्याण बीघा यानी मुख्यमंत्री का पैतृक गांव आज सच में राजनीति नहीं, त्योहारों का केंद्र बना हुआ है। ढोल-नगाड़ों की थाप और पटाखों की गूंज के बीच ग्रामीणों के चेहरों पर सिर्फ एक ही विश्वास इस बार भी नीतीश कुमार ही बिहार को आगे बढ़ाएंगे। ग्रामीण महिलाओं ने कहा: हमने 2025-2030 फिर से नीतीश का नारा दिया था और आज रुझान बता रहे हैं कि बिहार हमारा वही भरोसा निभाने जा रहा है। खास बात यह है कि इस उत्साह में महिलाओं की भूमिका सबसे आगे दिख रही है। ग्रामीण महिलाओं का साफ कहना है कि नीतीश कुमार की सामाजिक और विकासात्मक नीतियों ने उन्हें नई ताकत दी है और उम्मीद भी। आज हम सबको फिर गर्व हो रहा है. हमारे गांव का बेटा फिर से बिहार की बागडोर संभालने जा रहा है. कल्याण बीघा में माहौल यह है कि मानो होली और दीपावली दोनों एक साथ उतर आई हों रंग, रोशनी और जोश का ऐसा संगम जैसे पूरे गांव ने पहले से ही जश्न को तैयार रखा है. नालंदा विधानसभा के सभी सातों सीटों पर एनडीए की जीत नजर आ रही है
125
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAdarsh Gautam
FollowNov 14, 2025 15:19:240
Report
JKJitendra Kanwar
FollowNov 14, 2025 15:19:100
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowNov 14, 2025 15:18:510
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 14, 2025 15:18:270
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowNov 14, 2025 15:16:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowNov 14, 2025 15:15:390
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 14, 2025 15:06:10116
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 14, 2025 15:05:56115
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowNov 14, 2025 15:05:2634
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 14, 2025 15:04:3515
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 14, 2025 15:04:0990
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 14, 2025 15:03:5532
Report