Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nalanda803118

नालंदा के सदर अस्पताल में जन्म के 9 दिन बाद महिला ने नवजात बेटी छोड़ दी; बच्ची अब परिवार के संरक्षण में

RKRishikesh Kumar
Nov 12, 2025 02:01:27
CHANDI, Harnaut, Bihar
नालंदा के सदर अस्पताल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव की रहने वाली नंदनी कुमारी, पति रोहित राज की पत्नी ने 4 नवंबर को बेटी को जन्म दिया, लेकिन जन्म के 9 दिन बाद बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई। परिजनों के अनुसार नंदनी बेटी के जन्म से नाराज थी। वह बिना किसी को बताए अस्पताल से निकल गई। अस्पताल प्रशासन ने परिवार को सूचना दी, जिसके बाद समझाने पर भी नंदनी ने बच्ची को रखने से इनकार कर दिया। अंततः प्रशासन की मौजूदगी में मंगलवार को बच्ची की चाची अस्पताल पहुंचीं और औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को अपने साथ घर ले गईं। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अब परिवार के संरक्षण में है।
42
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
Nov 12, 2025 03:48:32
Panna, Madhya Pradesh:कुएं में मिली लापता युवती की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहाई में खेत में बने कुएं में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतका की पहचान अनीता आदिवासी पिता प्रीतम आदिवासी, उम्र 18 वर्ष, निवासी जमुनहाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनीता 9 नवंबर 2025 को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। जब वह देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। अंततः परिजनों ने बृजपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके दो दिन बाद, 11 नवंबर 2025 को ग्रामीणों ने खेत में बने कुएं में युवती का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, और मामले को संदिग्ध व अज्ञात बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Nov 12, 2025 03:48:04
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो शराबी पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। आपको बताते चले कि बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान रितु कुमारी, पत्नी जितेंद्र कुमार (निवासी सुनवा गांव) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की मां ने बताया कि करीब तीन साल पहले बड़ी धूमधाम से रितु की शादी जितेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद जितेंद्र शराब का आदी हो गया और आए दिन रितु के साथ मारपीट करने लगा। परिजनों का कहना है कि बीती रात शराब के नशे में धुत पति ने गाली-गलौज के बाद रितु पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 12, 2025 03:46:57
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के लाखों छात्रों को अब तक स्कॉलरशिप नहीं मिल पाई है, जिसके कारण छात्र परेशान और चिंतित हैं。 कई छात्रों के सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि वे अपनी फीस कैसे जमा करेंगे और आगे की पढ़ाई कैसे जारी रखेंगे。 इन्हीं समस्याओं को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (JLKM) ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात की。 देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि पिछले कई दिनों से वे घाटशिला उपचुनाव की व्यस्तता में थे, इस कारण छात्रों के लगातार आ रहे कॉल और मैसेज पर तुरंत ध्यान नहीं दे पाए। छात्र लगातार कह रहे थे कि उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिल रही है。 उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लगभग 65 लाख छात्र स्कॉलरशिप न मिलने की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं。 जो छात्र इंजीनियर, डॉक्टर या शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे अब निराश और तनावग्रस्त हैं。 महतो ने सवाल उठाया कि अगर 65 लाख छात्र नहीं पढ़ पाएंगे तो राज्य आगे कैसे बढ़ेगा? जब समाज शिक्षित नहीं होगा, तो एक बेहतर समाज कैसे बनेगा? उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी-बड़ी योजनाओं का प्रचार तो कर रही है, जैसे “मैया सम्मान योजना”, लेकिन ऐसी योजनाओं से शिक्षित समाज नहीं बन सकता。 उन्होंने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि पिछले तीन सत्रों से स्कॉलरशिप जारी नहीं हुई है, जबकि विभागीय अधिकारियों, पदाधिकारियों और मंत्री तक इस मुद्दे को कई बार उठाया जा चुका है。 महतो ने कहा कि अब छात्रों के पास आखिरी उम्मीद महामहिम राज्यपाल महोदय ही हैं। उन्होंने उनसे निवेदन किया है कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए。 यदि अब भी स्कॉलरशिप जारी नहीं की गई, तो झारखंड के छात्र एक बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे。
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Nov 12, 2025 03:45:21
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Nov 12, 2025 03:32:10
0
comment0
Report
SGSagar Gaikwad
Nov 12, 2025 03:31:15
Nashik, Maharashtra:तलवारीने वार; माथेफिरूची पेट्रोलपंपावरच माफी नाशिकच्या बोधलेनगर येथील पेट्रोलपंपावर कामगाराने फाटलेली नोट घेतली नसल्याच्या रागातून मदन लक्ष्मण सोमवंशी या माथेफिरू तरुणाने तेथे पेट्रोल भरण्यासाठी आलेल्या एका ग्राहकावर रागाच्या भरात तलवारीने हल्ला करत जिवे ठार मारण्याचा प्रयत्न केला होता.सुदैवाने हेल्मेटमुळे जीव वाचला. सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यातील फुटेजच्या आधारे मदनचा शोध घेण्यात आला. तो बजरंगवाडीत पोलिसांच्या हाती लागला.त्याला पोलिसांनी चांगलाच चोप दिला. नंतर त्याला पेट्रोलपंपापर्यंत पायी धिंड काढत झालेल्या प्रकाराबद्दल माफी मागण्यास भाग पाडण्यात आले. त्यानंतर त्याच्याकडून 'कायद्याचा बालेकिल्ला' असे वदवून घेण्यात आले. मदन यास दोन दिवसांची पोलिस कोठडी सुनावण्यात आलीये...जेव्हा पेट्रोलपंपावर मदनने तलवारीने हल्ला केला होता तेव्हा सोबत असलेल्या त्याच्या पत्नीने त्यास रोखले होते. या घटनेचा सीसीटीव्ही सोशल मीडियावर व्हायरल झाला होता....
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Nov 12, 2025 03:30:43
Jind, Haryana:दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को हर्जाना भुगतना पड़ेगा: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन लोगों ने इस आतंकी घटना को अंजाम दिया है, उन्हें इसका कड़ा हर्जाना भुगतना पड़ेगा。 आतंकवादियों को चेतावनी: डॉ. मिड्या ने कहा, "आज का देश नरेंद्र मोदी का है। उन आतंकवादियों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।" विपक्ष पर पलटवार: उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की माँग कर रहे विपक्ष के नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अपने शासनकाल के दौरान हुई घटनाओं को याद करना चाहिए。 बिहार और विपक्ष के मुद्दे: उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार के अंदर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनेगी। उनका मानना है कि 'वोट चोरी' के आरोप लगाने के अलावा विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा बचा ही नहीं है。
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 12, 2025 03:22:35
Jalabaria, West Bengal: দিল্লির ভয়াবহ বিস্ফোরণের ঘটনার পর হাই এলার্ট জারি সুন্দরবন পুলিশ জেলায়। মূলত সুন্দরবন পুলিশ জেলার পক্ষ থেকে উপকূলবর্তী এলাকার থানা গুলিকে সতর্ক থাকতে নির্দেশিকা জারি করা হয়েছে সেই মতো কাকদ্বীপ নামখানা বকখালি পাথরপ্রতিমা গোবর্ধনপুর কোস্টাল সহ একাধিক কোস্টাল থানা গুলিতে চলছে পুলিশের পক্ষ থেকে করা নজরদারি। অন্যদিকে আন্তর্জাতিক জল সীমানাতেও পুলিশ প্রশাসনের নজরদারি চলছে। যেহেতু সুন্দরবনকে গ্রীন করিডোর বলা হয় সেহেতু উপকূলবর্তী থানা গুলিকে সতর্ক থাকতে বলা হয়েছে। পাশাপাশি পর্যটক স্থান বকখালি তে বিভিন্ন পর্যটকেরা এ রাজ্যসহ ভিন রাজ্য থেকে ঘুরতে আসে এই গঠন নজরদারি চালাচ্ছে ফ্রেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার পুলিশ। দূর দূরান্ত থেকে যে সমস্ত গাড়িগুলি আসছে সেগুলির সচিত্র পরিচয় পত্র দেখা হচ্ছে অন্যদিকে গাড়ির ডিগি গুলোতেও ভালো করে চেক করা হচ্ছে। যেহেতু আন্তর্জাতিক জল সীমানা দিয়ে অতি সহজেই বাংলাদেশ থেকে ভারতে প্রবেশ করা যায় তাই উপকূল রক্ষী বাহিনী ও ফেজারগঞ্জ কোস্টাল থানার পক্ষ থেকে আন্তর্জাতিক জন সীমানায় চলছে কঠোর নজরদারি।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Nov 12, 2025 03:22:20
Latehar, Jharkhand:लेख: लातेहार साल बदले सरकारें बदली, लेकिन कुछ अगर नहीं बदला तो वो सरयू प्रखंड का डोरम गांव के लोगों का अंधकारमय जीवन दरअसल इस क्षेत्र में आजादी के 79 दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है । यहां रहने वाले ग़रीब लोग आज भी बिना बिजली , पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं । ग़ौरतलब है लातेहार जिले सरयू प्रखंड डोरम गाव गाव जहाँ की लगभग 300 घरों आबादी वाले गाव में रहने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है । आजादी के लंबे असरे के बाद भी इस गांव में लोगो के जाने के लिए सड़क की व्यवस्था नहीं है इस गांव में सरकार के द्वारा बिजली को लेकर गांव में वर्षों पहले बिजली के पोल और बिजली के तार जरूर लगाए गए । लेकिन इस गांव बिजली की रौशनी नहीं पहुंची इस गांव के लोग आज भी ढिबरी जलाकर जीवन बसर करने को विवश है । बड़े ही दिलचस्प की बात तो यह की सरकार के द्वारा सोलर पानी की टंकी लगाई गई लेकिन आज तक सोलर पानी की टंकी गांव की खूबसूरी जरूर बनाई है लेकिन एक दिन भी इस जल मीनार से पानी लोगो की प्यास नहीं बुझी । आज भी लोग नदी के चुवाड़ी खोदकर पानी पाइन को विवश है इस गाव में चुनाव के वक्त जनप्रतिनिधियो के ग्रामीणों के घर जरूर आते लेकिन महज जनप्रनिधियों के द्वारा आश्वашन जरूर मिलता लेकिन समस्या का निदान आज तक नहीं हो सका । वही स्थानीय ग्रामीणों ने आज लातेहार जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है प्रशासन से बिजली को लेकर बिजली विभाग के अभियंता को अल्टीमेटम दिया बिजली नहीं मिली तो बिजली विभाग कार्यालय का तालाबंदी किया जाएगा । वही से मामले में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने बताया की लातेहार जिले के कई गावों में बिजली बहाल करने में पहल की जा रही है जल्द ही इस गांव की बिजली की समस्या का निदान कर दिया जाएगा ।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Nov 12, 2025 03:21:54
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र स्थित सुंदरपुर गांव में दो अज्ञात व्यक्ति ने जेवर साफ करने के बहाने से दो बच्चियों के कान के बाली लेकर फरार हो गया... दरअसल एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति सुंदरपुर के एक घर में पहुंचे जहां उन्होंने खुद को बर्तन और जेवर साफ करने वाला बताया... और इसी दौरान दो सगी बहन के कान के बाली को साफ करने के बहाने से धोखा देकर दोनों बहनें के कान के 2 जोड़े बाली लेकर चंपत हो गया... जिसका CCTV फुटेज सामने आया है... बता दें की माता-पिता दोनों काम से बाहर गए हुए थे... घर में सिर्फ दोनों बहनें और एक छोटा भाई मौजूद था... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top