Back
मुंगेर- Jamalpur- Tarapur के लिए आज किसके सिर पर होगा ताज? मोहाया
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 02:18:41
Munger, Bihar
कौन बनेगा मुुंगेर, जमालपुर और तारापुर का सरताज, फैसला आज
सुबह आठ बजे से आरडी एंड डीजे कालेज में होगी वोटों की गिनती, सभी तैयारियां पूरी
मुंगेर : जिले के तीन विधानसभा सीट मुंगेर, जमालपुर और तारापुर का सरताज कौन बनेगा इसका भी फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। आरडी एंड डीजे कॉलेज में मतों की गिनती होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। नौ से साढ़े नौ बजे के बीच संबंधित विधानसभा का रुझान भी आने लगागा। वोटों की गिनती के लिए एक-एक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। तीनों सीटों पर दलीय और निर्दलीय मिलाकर 39 प्रत्याशी मैदान में है, हालांकि पहले चरण में छह नवंबर को संपन्न हुए मतदान से ठीक एक दिन पहले मुंगेर और तारापुर से एक-एक प्रत्याशी ने एनडीए को समर्थन कर दिया था। इधर, मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के तीनों जगहों पर मुकाबला सीधा एनडीए और महागठबंधन के बीच है। तारापुर सीट से पहली बार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं। यह सीट पिछले पंद्रह वर्षों से जदयू के पास रही है, लेकिन इस बार यदि सम्राट जीतते हैं तो यहां पहली बार कमल खिलने का इतिहास बनेगा। भाजपा के लिए यह चुनाव केवल एक सीट नहीं, बल्कि सम्राट की प्रतिष्ठा की परीक्षा है। वहीं, जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सियासी समीकरण पूरी तरह बदले हुए हैं। जदयू ने यहां पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का टिकट काटकर नचिकेता मंडल पर दांव लगाया था। पूर्व मंत्री निर्दलीय मैदान में है। इस बदलाव ने सीट को और हाट बना दिया है। यहां से आइआइपी से नरेंद्र तांती महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। मुंगेर विधानसभा से इस बार भाजपा ने नया प्रयोग करते हुए कुमार प्रणय को मौका दिया है। जबकि महागठबंधन से पूर्व में रहे प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी पर भरोसा जताया है। यहां का मुकाबला भी दिलचस्प मोड़ पर है। भाजपा ने वैश्य चेहरा को उतारा है। अब तारापुर और मुंगेर में कमल खिलेगा या लालेटन जलेगा यह फैसला भी आज हो जाएगा। इसी तरह जमालपुर में पांच वर्ष बाद तीर निशाने पर लगेगा या फिर महागठबंधन बाजी पिछले बार की तरह बाजी मारेगा यह भी स्पष्ट हो जाएगा।
129
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KRKishore Roy
FollowNov 14, 2025 04:19:390
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 14, 2025 04:19:270
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowNov 14, 2025 04:19:070
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 14, 2025 04:18:500
Report
ASARUN SINGH
FollowNov 14, 2025 04:18:400
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 14, 2025 04:18:180
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 14, 2025 04:17:55Noida, Uttar Pradesh:साथ ही डॉक्टर शाहीन का निष्कासन केंद्रीय कार्यालय को भी भेज दिया है।
0
Report
ADArjun Devda
FollowNov 14, 2025 04:17:450
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowNov 14, 2025 04:17:270
Report
RSRavi sharma
FollowNov 14, 2025 04:16:480
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 14, 2025 04:16:350
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowNov 14, 2025 04:15:570
Report
271
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 14, 2025 04:15:280
Report
BBBindu Bhushan
FollowNov 14, 2025 04:05:1077
Report