Back
मुंगेर, जमालपुर, तारापुर: तीनों सीटों का परिणाम आज तय
PKPrashant Kumar
Nov 14, 2025 04:22:00
Munger, Bihar
कौन बनेगा मुुंगेर, जमालपुर और तारापुर का सरताज, फैसला आज
सुबह आठ बजे से आरडी एंड डीजे कालेज में होगी वोटों की गिनती, सभी तैयारियां पूरी
मुंगेर : जिले के तीन विधानसभा सीट मुंगेर, जमालपुर और तारापुर का सरताज कौन बनेगा इसका भी फैसला आज दोपहर तक हो जाएगा। आरडी एंड डीजे कॉलेज में मतों की गिनती होगी। मतगणना सुबह eight बजे से शुरू हो जाएगा। नौ से साढ़े नौ बजे के बीच संबंधित विधानसभा का रुझान भी आने लगेगा। वोटों की गिनती के लिए एक-एक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। तीनों सीटों पर दलीय और निर्दलीय मिलाकर 39 प्रत्याशी मैदान में है, हालांकि पहले चरण में छह नवंबर को संपन्न हुए मतदान से ठीक एक दिन पहले मुंगेर और तारापुर से एक-एक प्रत्याशी ने एनडीए को समर्थन कर दिया था। इधर, मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के तीनों जगहों पर मुकाबला सीधा एनडीए और महागठबंधन के बीच है। तारापुर सीट से पहली बार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं। यह सीट पिछले पंद्रह वर्षों से जदयू के पास रही है, लेकिन इस बार यदि सम्राट जीतते हैं तो यहां पहली बार कमल खिलने का इतिहास बनेगा। भाजपा के लिए यह चुनाव केवल एक सीट नहीं, बल्कि सम्राट की प्रतिष्ठा की परीक्षा है। वहीं, जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सियासी समीकरण पूरी तरह बदले हुए हैं। जदयू ने यहां पूर्व मंत्री शैलेश कुमार का टिकट काटकर नचिकेता मंडल पर दांव लगाया था। पूर्व मंत्री निर्दलीय मैदान में है। इस बदलाव ने सीट को और हाट बना दिया है। यहां से आइआइपी से नरेंद्र तांती महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। मुंगेर विधानसभा से इस बार भाजपा ने नया प्रयोग करते हुए कुमार प्रणय को मौका दिया है। जबकि महागठबंधन से पूर्व में रहे प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी पर भरोसा जताया है। यहां का मुकाबला भी दिलचस्प मोड़ पर है। भाजपा ने वैश्य चेहरा को उतारा है। अब तारापुर और मुंगेर में कमल खिलेगा या लालेटन जलेगा यह फैसला भी आज हो जाएगा। इसी तरह जमालपुर में पांच वर्ष बाद तीर निशाने पर लगेगा या फिर महागठबंधन बाजी पिछले बार की तरह बाजी मारेगा यह भी स्पष्ट हो जाएगा।
155
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 14, 2025 06:05:42Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से बातचीत
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 14, 2025 06:05:290
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 14, 2025 06:05:180
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 14, 2025 06:05:030
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 14, 2025 06:04:410
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 14, 2025 06:04:280
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 14, 2025 06:04:080
Report
SASARWAR ALI
FollowNov 14, 2025 06:03:470
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 14, 2025 06:03:300
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 14, 2025 06:03:100
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 14, 2025 06:02:550
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 14, 2025 06:02:410
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 14, 2025 06:02:270
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowNov 14, 2025 06:01:250
Report